Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

नकाब और घूंघट पर सवाल उठाने वाले मंत्रियों पर हो मुकदमे दर्ज -मुन्नी पाल

  बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाना और इस कुकृत्य के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ दिए गए बयान बहुत निंदनीय और इनकी महिलाओ के प्रति दूषित मानसिकता कोई दर्शाता है। किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच हो ही नहीं सकती। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम ही है। समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश उपरोक्त कृत्य और बयान की घोर निंदा करती है। भारतीय संस्कृति में महिला का घूँघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। भारतीय महिला के घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओ की अस्मिता और सम्मान पर हमला है अपितु भारत की संस्कृति को भी तार तार करना है। और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध के श्रेणी में आता है। ऐसे समाज समाज के विकृत मानसिकता के व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। अतः आप महामहिम जी से हम महिलाओं की तरफ से करबद्ध निवेदन है कि उक्त सभी प...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय द्वारा ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल को किया गया सम्मानित

   राजधानी लखनऊ में हो रहे तीसरे ऑल इंडिया लॉयर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में, जिसमें देश के शीर्ष 10 हाईकोर्टस के अधिवक्ता गण भाग ले रहे हैं, का फाइनल मैच सुप्रीम कोर्ट टीम और दिल्ली हाई कोर्ट टीम के मध्य अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।  मैच के औपचारिक आरंभ से पूर्व टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के अधिवक्ताओं का लखनऊ आने और आयोजन की गरिमा बढ़ाने पर आयोजन कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया व आपसी संबंधों की प्रगाढ़ता और सौहार्दपूर्णता बने रहने की कामना की। फाइनल मैच का टॉस टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर वैभव जैन ने उछाल कर मैच की विधिवत शुरुआत की, टॉस दिल्ली हाइकोर्ट के खाते में आया और उन्होंने क्षेत्ररक्षण को चुना। पूरे मैच में बल्लेबाजों की चली, दोनों ही ओर से आतिशी बल्लेबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट की टीम की ओर से मयंक वाधवा ने 53 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम ने 178 रन 6 विकेट पर बनाए। जवाब में दिल्ली हाई कोर्ट की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरुण मालिक, मधुर तेवतिया ने तेज शुरुआत दी और कमल नयन तिवारी ...

अपोलो हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने जटिल प्रक्रिया द्वारा निकाली फेफड़ो में फँसी सुपारी, बचाई मरीज़ की जान

• सांस की नली से फेफड़ों तक पहुंची सुपाड़ी • निमोनिया हुआ तो पकड़ में आई असली समस्या लखनऊ, मुंह में सुपारी, लौंग या कोई और चीज रखकर सो जाना कई लोगों की आदत होती है लेकिन यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। नींद के दौरान कई बार इस तरह की चीजें सांस की नली के रास्ते फेफड़ों में पहुंच सकती हैं और लंबे समय तक बार-बार होने वाले संक्रमण का कारण बन सकती हैं। हाल ही में अपोलो हॉस्पिटल में कुछ ऐसा ही केस देखने को मिल जहां करीब 70 साल की एक बुजुर्ग महिला को बार-बार छाती में संक्रमण और निमोनिया की शिकायत के साथ अस्पताल में आई। हालत ज्यादा खराब होने की वजह से उसे आई सी यू में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान एक्स-रे और सीटी स्कैन की जांच में उनके फेफड़ों में निमोनिया पाया गया। मरीज को पहले से हृदय संबंधी समस्या, हाई ब्लड प्रेशर था और वह ब्लड थिनर (खून पतला करने की दवाएं) भी ले रही थीं। बीमारी के कारण को समझने के लिए डॉक्टरों ने ब्रोंकोस्कोपी करने का निर्णय लिया। अपोलो हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ शुभम अग्रवाल ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी के दौरान यह देखा गया कि जिस हिस्से में निमोनिया था, वहां फेफड़े के ...

राम उग्रह शुक्ल प्रत्याशी सदस्य बार कौसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश ने की अपने लिए मतों की अपील

  जिस दिन मैंने अधिवक्ता-हित के लिए बार काउंसिल सदस्य के चुनाव में उतरने का निर्णय लिया, उसी दिन मन-ही-मन यह ठान लिया था कि केवल चुनाव नहीं लड़ना है, बल्कि अपने प्रदेश के अधिवक्ताओं की वास्तविक समस्याओं और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाना है। इसी भावना के साथ पिछले कई महीनों से मैं प्रदेश के कोने-कोने में गया, आप सभी माननीय साथियों से मिला, आपकी बातें सुनी, और उसी का परिणाम है हमारा 32 सूत्रीय संकल्प पत्र — जो केवल कागज़ नहीं, बल्कि आपके विश्वास और मेरे वचन का दस्तावेज़ है। मैंने संकल्प पत्र को नामांकन से पहले सोशल मीडिया और सभी अधिवक्ता समूहों में साझा करके बार-बार आप सभी को अवगत कराया है कि यदि आप मुझे अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजते हैं, तो यह 32 सूत्रीय संकल्प पत्र मेरा चुनावी वादा नहीं—मेरी जिम्मेदारी और मेरी लड़ाई होगी। संघर्ष चाहे जितना भी कड़ा क्यों न हो, मैं इसे पूरा करवाने के लिए हर स्तर पर खड़ा रहूँगा। मैंने अलग-अलग जिलों में जाकर माननीय साथियों से मुलाकात की है, कई साथियों के नाम और नंबर अपनी डायरी में लिखे हैं, ताकि यदि आप मुझे चुनकर भेजते हैं, तो समय-समय पर आप ही मुझे सचेत कर...

राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय में माननीय जयंत चौधरी जी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया

  माननीय जयंत चौधरी जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय में हर्षोल्लास से जश्न मनाया गया। राष्ट्रीय लोकदल के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने इस अवसर पर कहां की माननीय जयंत चौधरी जी द्वारा युवाओं के हित में जो काम किया जा रहे हैं वह भविष्य के भारत का मिल का पत्थर साबित होंगे। रोहित अग्रवाल ने कहा कि आज किसानों, कामगार, मजदूर व्यापारियों में एक अलग उत्साह देखने को मिला जब माननीय जयंत चौधरी जी को सबने शुभ आशीष देकर दीर्घायु की प्रार्थनाकी।  इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भंडारा, रक्तदान, कंबल वितरण अस्पतालों में फल का वितरण व मंदिरों में हवन का आयोजन हुआ। 

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट: दिल्ली हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट फाइनल में आमने-सामने

अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले देश के 10 हाइकोर्ट्स के मध्य क्रिकेट प्रतिस्पर्धा जारी है। इस वर्ष यह आयोजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) द्वारा सफलता के साथ निभाई जा रही है। लीग मैच की समाप्ति उपरांत सेमी फाइनल में पहुंची टीमों को टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने शुभकामनाएं प्रेषित की, पहले सेमीफाइनल मैच का टॉस रायबरेली सदर से विधायिका अदिति सिंह ने उछाल कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली हाइकोर्ट ने लखनऊ हाइकोर्ट को 6 विकेट से मात दे कर फाइनल में जगह बना ली, पहले कसी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फिल्डिंग के माध्यम से लखनऊ की टीम को 137 रन पर रोका और फिर अंकित अदाना की धमाकेदार बल्लेबाजी जिसमें 5 छक्के व 4 शामिल हैं के द्वारा उन्होंने 59 रन बना के मामला एक तरफा कर दिया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल में सुप्रीम कोर्ट की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी कर ऊंचा स्कोर खड़ा कर मध्यप्रदेश हाइकोर्ट को 39 रनों से मात दी। मयंक वाधवा और विकेटकीपर गोविंद ने क्रीज पर टिक कर बल्लेबाजी...

उत्तर प्रदेश ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री के लिए मनोनीत हुए पीयूष सोमानी 

  उत्तर प्रदेश ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील सच्चर तथा संरक्षक सुशील के मार्गदर्शन में हम तुम ट्रैवल एंड एडवाइस के स्वामी श्री पियूष सोमानी को संयुक्त मंत्री के पद हेतु मनोनीत किया जाता है। एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों तथा सभी सदस्यों की ओर से पियूष सोमानी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और समर्पण से संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत एकता प्राप्त होगी।

दिव्य प्रेम सेवा मिशन के कार्यालय का राजधानी लखनऊ में हुआ उद्घाटन

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के कार्यों को समर्पित श्री राधामाधव रस अमृत कथा एवं चक्रव्यूह नाटक हेतु कार्यालय का उद्घाटन किया गया ।  उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं मंत्री उत्तर प्रदेश शासन बेबी रानी मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में दिव्या प्रेम सेवा मिशन से डॉ० आशीष गौतम जी ने बताया की राजधानी लखनऊ में आगामी 5,6,7 मार्च 2026 आयोजित होने वाले कथा व्यास पूजा साधना श्रीजी माहेश्वरी देवी के श्री मुख से श्री राधा माधव रसामृत कथा एवं 8 मार्च 2026 को नितीश भारद्वाज द्वारा अभिनीत चक्रव्यूह नाट्य की समस्त तैयारिया इस कार्यालय में की जाएगी।  इस मौके पर मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा होने वाली कार्यक्रम की शुभकामनाएं दिव्या प्रेम सेवा मिशन को दी और कहा कि जिस प्रकार आगरा में हुए इस नाटक का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया उससे भी ज्यादा भव्य आयोजन लखनऊ में किया जाए इसके लिए मेरा पूरा सहयोग मिशन को दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार लखनऊ...

प्रेम और शांति का संदेश लेकर आता है क्रिसमस का पर्व - रिचर्ड कोकर

दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है. मौजूदा दौर में जब अधिकांश पर्व ग्लोबल हो गए हैं, उसमें क्रिसमस की धूम भारत के कोने-कोने में देखने को मिल रही है. हर साल 25 दिसंबर आने से पहले ही छोटे बाजार से लेकर तमाम बड़े माल तक और घर से लेकर तमाम आफिसों में क्रिसमस को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. कहने का मतलब ये है कि अब क्रिसमस की लोकप्रियता सिर्फ ईसाई धर्म से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है. बल्कि सभी धर्म के लोग इसे बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं और चर्च जाकर प्रेयर में भी शामिल होते हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के रिचर्ड कौकर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ द्वारा अपने आवास 10 कंपाउंड मकबरा में पर क्रिसमस सेलिब्रेशन बड़ी ही धूमधाम से किया गया।  इस मौके पर ग्लैन कौकर ,विशेष अतिथि के रूप में स्वामी मुरारी दास जी आरएसएस प्रचारक ,अरुण मेसी, नीरज, ओसामा, शफीक, अहमद, अरशद, आलम , मोहम्मद शफीक, इमरान राजा ,शादाब आलम नगर अध्यक्ष भाजपा, मोहम्मद इरफान, हिमांशु सिंह डॉ विनोद गुप्ता डॉ पॉल डॉ जौली ,गुरमीत सिंह सोनी, जस्...

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) का 101वां महाधिवेशन लखनऊ में सम्पन्न

  लखनऊ: ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) का 101वां वार्षिक अधिवेशन (AGM) लखनऊ में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ, जिसमें देश के कोने-कोने से आए हजारों रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  महाधिवेशन की अध्यक्षता AIRF के अध्यक्ष डॉ. कन्नैयाह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने रेल के निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग के बढ़ते प्रयासों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए रेलकर्मियों को सतर्क और संगठित रहने का आह्वान किया। धीरेन्द्र प्रताप सिंह नरमू  बी के प्रसाद दपूरे  श्रो गौतम मुखर्जी महामंत्री  आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन कोलकाता से अपने साथियों के साथ उपस्थित रहे।

मिलने-जुलने का पूरा आनंद लें - जहाँ संस्कृति की चमक और क्रिसमस की मुस्कान बिखरती है"

सिटी इंटरनेशनल स्कूल, मानस सिटी ने शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को भव्य अंतर विद्यालय और क्रिसमस कार्निवल, 'मिंगल ऑल द वे' के दूसरे संस्करण का आनंदपूर्वक आयोजन किया। पहले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, इस आयोजन के दूसरे संस्करण में भी जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली। वर्दान, आनंद राम जयपुरिया, ला मार्टिनियर कॉलेज, डीपीएस और सीएमएस सहित 21 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थानों ने भाग लिया और 320 से अधिक प्रविष्टियाँ प्रस्तुत कीं। न्यूज़ फ्लैश, साइंस सिंपलीफाइड, एक्सप्रेशन (स्ट्रीट प्ले) और लीड द वे जैसी श्रेणियों में प्रदर्शित प्रतिभा के उच्च स्तर ने जजों पर एक अमिट छाप छोड़ी, जिससे विजेताओं का चयन एक पुरस्कृत करने वाला लेकिन कठिन कार्य बन गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भावपूर्ण प्रार्थना और दीप प्रज्ज्वलन की पारंपरिक रस्म के साथ हुआ। इस समारोह का संचालन डॉ. सुनीता गांधी (सीआईएस मानस सिटी की निदेशक), मुख्य अतिथि श्रीमती मनजीत बत्रा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती माला मेहरा, प्रबंध निदेशक श्री रॉबर्ट गांधी और प्रिंसिपल (सीआईएस, मानस सिटी) श्रीमती सविता मखीजा सहित एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया। उद्घाटन...

नव युवकों के लिए स्टार्ट अप का एक बेहतरीन मौका है ये एक्सपो – ब्रजेश पाठक

  लखनऊ, डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में उत्तर भारत के सबसे बड़े वुड एंड प्लास्टिक एक्सपो का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी द्वारा किया गया। उद्घाटन के अवसर पर ब्रजेश पाठक जी ने एक्सपो के मुख्य आयोजक नरेंद्र शुक्ला,उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी,जितेंद्र शुक्ला एवं विजय शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए गुजरात,महाराष्ट्र,पंजाब सहित कई प्रदेशों से आए वुड एंड प्लास्टिक मैन्युफैक्चरिंग मशीन की बड़ी बड़ी कंपनियों का लखनऊ में स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि यह लखनऊ के व्यापारियों के साथ साथ नव युवकों के लिए एक सुनहरा मौका है अपने व्यापार के स्टार्ट अप के लिए क्योंकि इस एक्सपो में हर प्रकार की मशीन का लाइव डेमो और उसकी जानकारी एक ही छत के नीचे मिल रहा है। एक्सपो के आयोजकों द्वारा उप मुख्यमंत्री जी को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह दे कर सम्मान किया गया साथ ही उनसे लखनऊ में एक बड़े कम्युनिटी सेंटर की मांग की गई ताकि बड़ी बड़ी को लखनऊ में आने पर बेहतर सुविधाएं मिले। एक्सपो में विशिष्टअतिथि के रूप में विधायक सदर रायबरेली अदिति सिंह भी उप...

मेदांता द्वारा स्ट्रोक केयर अवेयरनेस को लेकर वाॅकाथाॅन का आयोजन

 *लखनऊ, दिसंबर 12, 2025:* मेदांता अस्पताल के न्यूरो सांइसेस डिपार्टमेंट द्वारा स्ट्रोक केयर जागरूकता को लेकर 3 किलोमीटर की वाॅकाथाॅन का आयोजन किया गया, जिसमें 700 से 800 लोग शामिल हुए। यह वॉक अंसल गोल्फ पार्क से शुरू हुई। कार्यक्रम में मेदांता समेत प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले विभिन्न कर्मचारियों व आम जन हिस्सा लिया। मेदांता के वाइस चेयरमैन डॉ. विक्रम ने वाॅकाथाॅन को फ़्लैग ऑफ किया। इसका उद्देश्य स्ट्रोक केयर को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।  स्ट्रोक के प्रति जागरूकता तीन स्तरों पर महत्वपूर्ण है। पहला रोकथाम, दूसरा इलाज और तीसरा रीहैबिलिटेशन है। लोग स्ट्रोक को कैसे रोक सकते हैं, जिसमें ब्लडप्रेशर, डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वज़न को नियंत्रित रखना शामिल है। अगर किसी को स्ट्रोक हो जाए तो उसके शुरुआती लक्षणों को तुरंत पहचानना जरूरी है और तीसरी स्थिति में अगर किसी को स्ट्रोक के बाद पैरालिसिस हो जाए तो उनको कैसे रीहैबिलिटेट किया जाए। स्ट्रोक में समय से इलाज के लिए 'बी फास्ट' का तरीक़ा याद रखना जरूरी है। कभी भी संतुलन बिगड़े, आंखों से धुंधला दिख रहा हो, चेहरा टेढ़ा हो, हाथ उठाने में दिक...

कैनकिड्स एवं आदित्य बिड़ला कैपिटल फ़ाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश में SRIJAN – बाल्यावस्था BMT पहल का शुभारंभ किया

  लखनऊ कैनकिड्स…किडस्कैन ने आदित्य बिड़ला कैपिटल फ़ाउंडेशन (ABCF) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के सहयोग से उत्तर प्रदेश में SRIJAN – बाल चिकित्सा बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। यह राज्य में बाल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण प्रगति है। दिन में इससे पहले, KGMU लखनऊ में पुनर्निर्मित एवं उन्नत 8-बेडेड बाल चिकित्सा BMT यूनिट का उद्घाटन निम्न dignitaries द्वारा किया गया:माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश – श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री – श्री बृजेश पाठक जी, चेयरपर्सन, आदित्य बिड़ला समूह – श्रीमती राजश्री बिड़ला और श्रीमती पूनम बागई, चेयरमैन, कैंकिड्स…किड्सकैन l ABCF के उदार सहयोग से स्थापित यह अत्याधुनिक BMT यूनिट एक मजबूत सार्वजनिक–निजी साझेदारी का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे बच्चों को जीवनरक्षक ट्रांसप्लांट सेवाओं तक बेहतर पहुँच और परिणाम सुनिश्चित करना है। SRIJAN – बाल्यावस्था BMT पहल का शुभारंभ शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैनकिड्स ने आधिकारिक रूप से SRIJAN उत्तर प्रदेश का श...

वोडाफोन आइडिया के हर पांच में से एक से अधिक यूज़र इनएक्टिव

आईआईएफएल कैपिटल की ताजा रिपोर्ट में ट्राई के आंकड़ों के आधार पर बड़ा खुलासा हुआ है कि हैं। ग्राहकों की संख्या के मामले में ये आंकड़े कंपनी द्वारा बताए गए नंबरों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है। आईआईएफएल की रिपोर्ट ने कंपनी की बुनियादी संरचनात्मक खामियों को उजागर कर दिया है। वीआई ने जून से सितंबर की तिमाही में 197.2 मिलियन सब्सक्राइबर होने का दावा कियाL था, जबकि हकीकत में उसके पास सक्रिय यूजर्स की संख्या केवल 154.7 मिलियन ही है। दिलचस्प बात यह है कि अगर इन आंकड़ों में से 2जी उपयोगकर्ताओं को अलग कर दिया जाए, तो वोडाफोन आइडिया के 154 मिलियन का सब्सक्राइबर बेस और भी तेज़ी से घट जाता है। यह गिरावट यह भी दिखाती है कि कंपनी के पास असल में बहुत सीमित और कमजोर हालत वाला हाई वैल्यू यूज़र बेस ही बचा है। निष्क्रिय ग्राहकों को हटाने पर क्या तस्वीर सामने आई ? कागजों पर वीआई का एआरपीयू, 2025 की दूसरी तिमाही में 167 रुपये था। जो एयरटेल के 256 रुपये और जियो के 211.4 रुपये से काफी कम है। लेकिन आईआईएफएल ने सिर्फ एक्टिव यूज़र्स का एआरपीयू निकाला और साथ ही कम कमाई वाले एमटूएम सिम के आंकड़ों को हटाया तो...

डीपीएस गोमती नगर एक्सटेंशन में हुआ वार्षिक समारोह: वॉयला क्रिसलिस 2025 का आयोजन

साल का बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव, ‘वॉयला क्रिसलिस’ दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमती नगर विस्तार , लखनऊ में अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।   कार्यक्रम की शुरुआत ‘दीप प्रज्वलन’ समारोह से हुई, जहाँ स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्रों के अभिभावकों ने, सम्मान के प्रतीक ‘बैज’ पहनकर, सुनहरा दीप प्रज्वलित किया, स्कूल की प्रेरणास्त्रोत प्रधानाचार्या ‘श्रीमती रूपम सलूजा’ ने अपने ज्ञानवर्धक शब्दों से दर्शकों को संबोधित किया और उत्कृष्टता और नेतृत्व का परिचय दिया। उन्होंने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, उत्तर प्रदेश सरकार से संलग्न महिला कल्याण विभाग के निदेशक, ‘श्रीमती संदीप कौर’ का गर्मजोशी से स्वागत किया। साथ ही, ‘सुपरहाउस एजुकेशन फाउंडेशन’ के प्रो-वाइस चेयरपर्सन, ‘ मुख़्तारुल अमीन’ और निदेशक, ‘ नौशीन शादाब’ और ‘श्रीमती शाहिना अमीन’ को भी सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिष्ठित अतिथियों में डीपीएस की सह शाखाओं के ‘आदरणीय प्रधानाचार्य’ शामिल हुए। इसके पश्चात्, विद्यालय छात्र परिषद के प्रमुखों ने मंच संभालकर स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें सत्र 2025 क...

कीर्ति फाउंडेशन ने गांधी भवन में मनाया विश्व दिव्यांग दिवस समारोह

    कीर्ति फाउण्डेशन के द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर अपना वार्षिकोत्सव मनाते  हुये दिव्यांग दिवस के अवसर पर "सामर्थ्य की उड़ान" कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन के  विनोबा सभागार लखनऊ में किया गया। जिसमें फाउण्डेशन की अध्यक्षा डॉ कीर्ति पाण्डेय ने बताया कि कीर्ति फाउंडेशन जमीन से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर जागरूकता अभियान के साथ- साथ निर्धन बच्चों व दिव्यांग जनो को उनके जीवन शैली की दशा और दिशा बदलने के लिए सदैव प्रयासरत है।आज फाउण्डेशन ने  अपना छठवाँ वार्षिकोत्सव मनाते हुये विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग दिवस समारोह "सामर्थ्य की उड़ान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री कुलदीप पति  त्रिपाठी जी, अपर महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश शासन  व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवक व नैतिक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव उपस्थित रहे।  इस अवसर पर डॉ कीर्ति पाण्डेय के द्वारा इस सत्र मे संस्था द्वारा दिव्यांग बच्चो पर किए जा रहे रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम व सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।  जिसमे उन्होने कीर्ति फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही म...

विश्व एड्स दिवस पर एडस नियंत्रण कर्मचारियों द्वारा हुआ रैली का आयोजन

  विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एडस नियंत्रण कर्मचारियों द्वारा वृहद रैली का आयोजन किया गया, एवं यह संदेश दिया गया है कि हम सभी मिलकर ही एच०आई०वी० / एड्स विजय प्राप्त कर सकते हैं। एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल कर्मचारी संघ अपने एच०आई०वी० संक्रमित बन्धुओं के लिये रु05000/- सरकार से पेंशन की मांग करता है, दूसरी ओर अपने कर्मचारियों की दुर्दशा पर गहरी चिंता भी व्यक्त की है, एड्स नियंत्रण में जीवन का अहम समय और महत्वूपर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा/स्वास्थ्य सुरक्षा / आर्थिक सुरक्षा / जॉब सुरक्षा / मृत्यु लाभ से लगातर वंचित रखने का कार्य किया जा रहा है, जिस पर कड़ा ऐतराज प्रदेश अध्यक्ष, एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने अपने यू-ट्यूब पर प्रसारित वीडिया, जिसका शीर्षक " सरकार को संदेश" के माध्यम से दिया है। कर्मचारी संघ अपने अपने समस्त पी०एल०एच०आई०वी० बन्धुओं से यह आशा करता है कि वह सभी अपने साथ रहने वाले समस्त पारिवारिक जनों एवं सैक्सुअल पार्टनर्स का एच०आई०वी० परीक्षण करायें जिससे सभी को समय रहते एच...

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऐतिहासिक बैठक लखनऊ में संपन्न

लखनऊ, 29 नवंबर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 29 नवंबर को दुर्गापुरी, नीलमठ, लखनऊ में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता श्री सतीश बिड़लान जी ने की। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों जिनमें हरियाणा, दिल्ली, असम, त्रिपुरा, गुजरात, तेलंगाना, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राजपाल मेहरौलिया जी की उपस्थिति विशेष रही। इस ऐतिहासिक बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्व निगम परिषद डॉ. सुधीर राजपाल को संघ का राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संघ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री राजपाल मेहरौलिया जी द्वारा की गई। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों द्वारा सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में डॉ. सुधीर राजपाल के निर्वाचन के प्रस्ताव का समर्थन किया गया और इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। यह निर्णय संघ के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने तथा देश भर के सफाई कर्मचारियों के हितों की प्र...