Skip to main content

विश्व एड्स दिवस पर एडस नियंत्रण कर्मचारियों द्वारा हुआ रैली का आयोजन

 


विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में पूरे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एडस नियंत्रण कर्मचारियों द्वारा वृहद रैली का आयोजन किया गया, एवं यह संदेश दिया गया है कि हम सभी मिलकर ही एच०आई०वी० / एड्स विजय प्राप्त कर सकते हैं।

एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल कर्मचारी संघ अपने एच०आई०वी० संक्रमित बन्धुओं के लिये रु05000/- सरकार से पेंशन की मांग करता है, दूसरी ओर अपने कर्मचारियों की दुर्दशा पर गहरी चिंता भी व्यक्त की है, एड्स नियंत्रण में जीवन का अहम समय और महत्वूपर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की सामाजिक सुरक्षा/स्वास्थ्य सुरक्षा / आर्थिक सुरक्षा / जॉब सुरक्षा / मृत्यु लाभ से लगातर वंचित रखने का कार्य किया जा रहा है, जिस पर कड़ा ऐतराज प्रदेश अध्यक्ष, एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ ने अपने यू-ट्यूब पर प्रसारित वीडिया, जिसका शीर्षक " सरकार को संदेश" के माध्यम से दिया है।



कर्मचारी संघ अपने अपने समस्त पी०एल०एच०आई०वी० बन्धुओं से यह आशा करता है कि वह सभी अपने साथ रहने वाले समस्त पारिवारिक जनों एवं सैक्सुअल पार्टनर्स का एच०आई०वी० परीक्षण करायें जिससे सभी को समय रहते एच०आई०वी० का उपचार उपलब्ध कराया जा सके, समाज को भय मुक्त रखने मे हम सभी अपना सम्पूर्ण योगदान प्रस्तुत कर सकें।

मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश बैठक से जैसे ही बैठक का समय मिलता है कर्मचारी संघ अपने कर्मचारियों की दुर्दशा के साथ कार्यक्रम में आने वाली समस्त समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने हेतु प्रतिबद्ध है, जिसमें मुख्य रुप से प्रतिवर्ष बिना किसी कारण कर्मचारियों को बिना नोटिस कम नंबर देकर जॉब से बाहर करने के साथ अधिकारियों को कोप भाजन का शिकार होकर अपनी नौकरी गंवाना सम्मिलित है।



पूर्व में बिना किसी ठोस कारण 101 एच०आई०वी० जॉच केन्द्रों का बंद किया जाना प्रदेश सरकार के मा० मंत्रीगण की जानकारी में नहीं है, हाल ही में जॉच केन्द्रों की समीक्षा बैठकों में अधिकारियों द्वारा केन्द्रों को बंद किये जाने की धमकी देना अपनी लापरवाहियों को दूसरों पर ठीकरा फोड़ने का काम शुरु कर दिया गया है, इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, केन्द्रों में बंद किये जाने के निर्णय एवं कर्मचारियों को गलत प्रकार से नौकरी से निकाले जाने के संबंध में जल्द ही विस्तुत रिपोर्ट तैयार कर मा० मुख्यमत्री महोदय को प्रस्तुत किया जायेगा।

कर्मचारी संघ का एक ही एलान है हम एच०आई०वी संकमितों का पूरा ध्यान देंगे, एच०आई०वी० संक्रमण काबू करेंगे और अपने कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता भी नहीं करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...