Skip to main content

दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डी के उपाध्याय द्वारा ऑक्सीजन मैन राजेश जायसवाल को किया गया सम्मानित

 


 राजधानी लखनऊ में हो रहे तीसरे ऑल इंडिया लॉयर्स टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में, जिसमें देश के शीर्ष 10 हाईकोर्टस के अधिवक्ता गण भाग ले रहे हैं, का फाइनल मैच सुप्रीम कोर्ट टीम और दिल्ली हाई कोर्ट टीम के मध्य अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम में उत्साह पूर्वक संपन्न हुआ।




 मैच के औपचारिक आरंभ से पूर्व टूर्नामेंट के कोऑर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी टीमों के अधिवक्ताओं का लखनऊ आने और आयोजन की गरिमा बढ़ाने पर आयोजन कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया व आपसी संबंधों की प्रगाढ़ता और सौहार्दपूर्णता बने रहने की कामना की।




फाइनल मैच का टॉस टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर वैभव जैन ने उछाल कर मैच की विधिवत शुरुआत की, टॉस दिल्ली हाइकोर्ट के खाते में आया और उन्होंने क्षेत्ररक्षण को चुना। पूरे मैच में बल्लेबाजों की चली, दोनों ही ओर से आतिशी बल्लेबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट की टीम की ओर से मयंक वाधवा ने 53 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम ने 178 रन 6 विकेट पर बनाए।




जवाब में दिल्ली हाई कोर्ट की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज अरुण मालिक, मधुर तेवतिया ने तेज शुरुआत दी और कमल नयन तिवारी ने 29 गेंद पर 52 रन और अंकित अदाना ने 30 गेंद पर 48 रन बना के सुप्रीम कोर्ट का फाइनल जीतने के सपने को तोड़ दिया और 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मैच जीत लिया।




उधर तीसरे स्थान के लिए मध्य प्रदेश हाइकोर्ट की टीम ने के डी सिंह बाबू मैदान में पहले खेलते हुए बल्लेबाज अभिषेक गिरी जिन्होंने 44 गेंदों में 81 रन बनाए की बदौलत 185 रन 4 विकेट पर बना कर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। पीछे करने उतरी लखनऊ हाइकोर्ट की टीम से विवेक पांडे ही 29 रन बना सके, अच्छी बल्लेबाजी के बाद हरजोत और नीरज ने तीन तीन विकेट लिए। लखनऊ हाइकोर्ट की टीम तय ओवर में 127 रन 8 विकेट पर ही बना पाई और 58 रन से हार गई।
दोनों मैच उपरांत हुए समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री देवेंद्र कुमार उपाध्याय जी ने पुरस्कार वितरण किया।
मैन ऑफ द मैच अंकित अदाना, फाइटर ऑफ द मैच मयंक वाधवा तथा
तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में
मैन ऑफ द मैच नीरज,
फाइटर ऑफ द मैच विवेक पांडे को ट्रॉफी मिली।
वहीं बेस्ट बैट्स मैन कमल नारायण तिवारी,
बेस्ट बॉलर सुमित गुप्ता,
बेस्ट फिल्डर हनी,
बेस्ट विकेट कीपर गोविंद
और प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट हरजोत सिंह ने ट्रॉफी प्राप्त की।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...