अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले देश के 10 हाइकोर्ट्स के मध्य क्रिकेट प्रतिस्पर्धा जारी है।
इस वर्ष यह आयोजन उत्तर प्रदेश में होने के कारण इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) द्वारा सफलता के साथ निभाई जा रही है।
लीग मैच की समाप्ति उपरांत सेमी फाइनल में पहुंची टीमों को टूर्नामेंट के कॉर्डिनेटर अधिवक्ता वैभव जैन ने शुभकामनाएं प्रेषित की, पहले सेमीफाइनल मैच का टॉस रायबरेली सदर से विधायिका अदिति सिंह ने उछाल कर मैच का विधिवत शुभारंभ किया।
इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल मैच में दिल्ली हाइकोर्ट ने लखनऊ हाइकोर्ट को 6 विकेट से मात दे कर फाइनल में जगह बना ली, पहले कसी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन फिल्डिंग के माध्यम से लखनऊ की टीम को 137 रन पर रोका और फिर अंकित अदाना की धमाकेदार बल्लेबाजी जिसमें 5 छक्के व 4 शामिल हैं के द्वारा उन्होंने 59 रन बना के मामला एक तरफा कर दिया।
वहीं दूसरे सेमी फाइनल में सुप्रीम कोर्ट की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी कर ऊंचा स्कोर खड़ा कर मध्यप्रदेश हाइकोर्ट को 39 रनों से मात दी। मयंक वाधवा और विकेटकीपर गोविंद ने क्रीज पर टिक कर बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए क्रमशः 49 व 39 रन जुटाए, वही गेंदबाज ऋषभ मलिक ने विपक्षी टीम के 5 विकेट चटका कर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शाम को हिल्टन होटल में पुरस्कार वितरण और सह भोज में उत्तर प्रदेश एडवोकेट्स स्पोर्ट्स ट्रस्ट (UPAST) की मेजबानी में सभी टीमें सम्मिलित हुई।
आयोजन और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल संचालन कॉर्डिनेटर वैभव जैन ने किया।
फाइनल मैच कल सुप्रीम कोर्ट टीम और दिल्ली हाइकोर्ट टीमों के बीच अखिलेश दास गुप्ता स्टेडियम (बी बी डी विश्वविद्यालय) के मैदान में होगा।
तीसरे स्थान के लिए लखनऊ हाइकोर्ट और मध्यप्रदेश हाइकोर्ट की टीमें के डी सिंह बाबू स्टेडियम के मैदान में भिड़ेंगी।



Comments
Post a Comment