दुनिया भर में आज क्रिसमस का पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है. मौजूदा दौर में जब अधिकांश पर्व ग्लोबल हो गए हैं, उसमें क्रिसमस की धूम भारत के कोने-कोने में देखने को मिल रही है. हर साल 25 दिसंबर आने से पहले ही छोटे बाजार से लेकर तमाम बड़े माल तक और घर से लेकर तमाम आफिसों में क्रिसमस को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. कहने का मतलब ये है कि अब क्रिसमस की लोकप्रियता सिर्फ ईसाई धर्म से जुड़े लोगों तक सीमित नहीं है. बल्कि सभी धर्म के लोग इसे बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं और चर्च जाकर प्रेयर में भी शामिल होते हैं। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ के रिचर्ड कौकर जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ द्वारा अपने आवास 10 कंपाउंड मकबरा में पर क्रिसमस सेलिब्रेशन बड़ी ही धूमधाम से किया गया।
इस मौके पर ग्लैन कौकर ,विशेष अतिथि के रूप में स्वामी मुरारी दास जी आरएसएस प्रचारक ,अरुण मेसी, नीरज, ओसामा, शफीक, अहमद, अरशद, आलम , मोहम्मद शफीक, इमरान राजा ,शादाब आलम नगर अध्यक्ष भाजपा, मोहम्मद इरफान, हिमांशु सिंह डॉ विनोद गुप्ता डॉ पॉल डॉ जौली ,गुरमीत सिंह सोनी, जस्टिन मेसी और नूरजमा पप्पू भाई इकलाख गौसिया खान सगीर अहमद एडवोकेट उदय राज सगीर समेत कई रिश्तेदार और दोस्तों ने क्रिसमस की शाम एक दूसरे के साथ बिताई और क्रिसमस से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया।


Comments
Post a Comment