राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के कार्यों को समर्पित श्री राधामाधव रस अमृत कथा एवं चक्रव्यूह नाटक हेतु कार्यालय का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल उत्तराखंड एवं मंत्री उत्तर प्रदेश शासन बेबी रानी मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में दिव्या प्रेम सेवा मिशन से डॉ० आशीष गौतम जी ने बताया की राजधानी लखनऊ में आगामी 5,6,7 मार्च 2026 आयोजित होने वाले कथा व्यास पूजा साधना श्रीजी माहेश्वरी देवी के श्री मुख से श्री राधा माधव रसामृत कथा एवं 8 मार्च 2026 को नितीश भारद्वाज द्वारा अभिनीत चक्रव्यूह नाट्य की समस्त तैयारिया इस कार्यालय में की जाएगी।
इस मौके पर मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा होने वाली कार्यक्रम की शुभकामनाएं दिव्या प्रेम सेवा मिशन को दी और कहा कि जिस प्रकार आगरा में हुए इस नाटक का भव्य और दिव्य आयोजन किया गया उससे भी ज्यादा भव्य आयोजन लखनऊ में किया जाए इसके लिए मेरा पूरा सहयोग मिशन को दिया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत मिश्रा ने कहा कि जिस प्रकार लखनऊ में मिशन द्वारा जाणता राजा का भव्य आयोजन किया गया था । जिसे लखनऊवासी आज भी तक याद करते है। और हमारे आने वाला आयोजन भी उससे ज्यादा सफल हो इसके के लिए हम सभी अपने तन मन धन से समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में विनय, श्री राघवेंद्र सिंह, आशीष सिंह आशू जी,राहुल सारस्वत , बी. के ओझा जी, मानस मनीष जी,सतीश सिंह जी,प्रशांत तिवारी, विवेक मिश्रा समर जी, एकता जी, अनुभूति जी, रवि प्रताप सिंह, मृत्युंजय सिंह ,कांति सिंह, गौरव सिंह, प्रदीप सिंह जी, अभय पाल, मितूषी नेगी, सन्नी, अखिलेश तिवारी, दिग्विजय सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वेणुरंजन भदौरिया, शिव शंकर सिंह, दुष्यंत सिंह परिहार, मुन्ना लाल गुप्ता, विनय, शिवम शुक्ल, दीपक सिंह, समीक्षा मिश्रा जी, प्रिया राजपूत, आशीष श्रीवास्तव, यूट्यूबर मयंक कुशवाहा, आशुतोष शुक्ला अंकुर, विपिन दुबे आदि उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment