कैनकिड्स एवं आदित्य बिड़ला कैपिटल फ़ाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश में SRIJAN – बाल्यावस्था BMT पहल का शुभारंभ किया
लखनऊ कैनकिड्स…किडस्कैन ने आदित्य बिड़ला कैपिटल फ़ाउंडेशन (ABCF) और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के सहयोग से उत्तर प्रदेश में SRIJAN – बाल चिकित्सा बोन मैरो ट्रांसप्लांट (BMT) पहल का औपचारिक शुभारंभ किया। यह राज्य में बाल कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण प्रगति है।
दिन में इससे पहले, KGMU लखनऊ में पुनर्निर्मित एवं उन्नत 8-बेडेड बाल चिकित्सा BMT यूनिट का उद्घाटन निम्न dignitaries द्वारा किया गया:माननीय राज्यपाल, उत्तर प्रदेश – श्रीमती आनंदीबेन पटेल, माननीय उप-मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री – श्री बृजेश पाठक जी, चेयरपर्सन, आदित्य बिड़ला समूह – श्रीमती राजश्री बिड़ला
और श्रीमती पूनम बागई, चेयरमैन, कैंकिड्स…किड्सकैन l
ABCF के उदार सहयोग से स्थापित यह अत्याधुनिक BMT यूनिट एक मजबूत सार्वजनिक–निजी साझेदारी का उदाहरण है, जिसका उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे बच्चों को जीवनरक्षक ट्रांसप्लांट सेवाओं तक बेहतर पहुँच और परिणाम सुनिश्चित करना है।
SRIJAN – बाल्यावस्था BMT पहल का शुभारंभ
शाम को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैनकिड्स ने आधिकारिक रूप से SRIJAN उत्तर प्रदेश का शुभारंभ किया। यह पहल पूरे राज्य में बाल्यावस्था BMT सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, उपचार तक पहुँच और वहनीयता बढ़ाने, गुणवत्ता संवर्धन तथा क्षमता निर्माण को गति देने के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
कार्यक्रम में शामिल रहे:
• मुख्य वक्तव्य
• उत्तर प्रदेश एवं भारत में बाल्यावस्था BMT की यात्रा का परिचय
• माता-पिता और कैंसर से उबरे बच्चों द्वारा अनुभव साझा
• “बाल्यावस्था BMT तक पहुँच बढ़ाने की चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर डॉ. सुनील भट्ट द्वारा संचालित पैनल चर्चा
Go Gold India Awards 2025
कैनकिड्स ने बाल कैंसर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख सहयोगियों को Go Gold Awards से सम्मानित किया। सम्मानित व्यक्तित्वों में शामिल हैं:
• डॉ. सोनीय नित्यानंद, कुलपति, KGMU
• श्रीमती राजश्री बिड़ला, चेयरपर्सन, ABCF
• श्री डी. एस. मिश्रा, पूर्व मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार


Comments
Post a Comment