बिहार सरकार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार द्वारा एक कार्यक्रम में सार्वजनिक मंच पर एक महिला के नकाब पर जबरदस्ती हाथ लगाना और इस कुकृत्य के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा महिला सम्मान के खिलाफ दिए गए बयान बहुत निंदनीय और इनकी महिलाओ के प्रति दूषित मानसिकता कोई दर्शाता है। किसी महिला के घुंघट और नकाब पर हाथ लगाना सभ्य समाज की सोच हो ही नहीं सकती। इसकी जितनी भी निंदा की जाय कम ही है।
समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश उपरोक्त कृत्य और बयान की घोर निंदा करती है। भारतीय संस्कृति में महिला का घूँघट या नकाब उसकी अस्मिता और सम्मान का प्रतीक है। भारतीय महिला के घूंघट और नकाब पर हाथ लगाना न केवल महिलाओ की अस्मिता और सम्मान पर हमला है अपितु भारत की संस्कृति को भी तार तार करना है। और इसका समर्थन करने वाला व्यक्ति भी उसी अपराध के श्रेणी में आता है।
ऐसे समाज समाज के विकृत मानसिकता के व्यक्तियों को किसी भी संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
अतः आप महामहिम जी से हम महिलाओं की तरफ से करबद्ध निवेदन है कि उक्त सभी पद से बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज की जाये।



Comments
Post a Comment