Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2026

अधूरी-सी पूरी मोहब्बत को मिला नया सुर, ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने अपनी जुनून से भरी रोमांटिक पेशकश से पहले ही सबका दिल जीत लिया है। एक ऐसी प्रेम कहानी पेश करते हुए जो सच्ची, चौंकाने वाली और बेहद रिलेटेबल है, यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वैलेंटाइन ट्रीट लगती है जो उलझी हुई, कन्फ्यूज़िंग और खूबसूरती से अधूरी मोहब्बत पर भरोसा करते हैं। ऐसे में अब इस दिल को छू लेने वाली कहानी को गाने "तेरा मेरा साथ" के साथ नया सुर मिला है। मेकर्स ने दो दीवाने सहर में का नया गाना तेरा मेरा साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज़ कर दिया है। सुरीली और सुकून देने वाली धुनों के साथ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री इस गाने को वाकई बेहद खास बना देती है। यह गाना सुनने में एक अलग ही सुकून देता है और दिल को छू जाता है। कैप्शन में आगे लिखा गया है — "सaसank aur Roसni की इंपरफेक्टली परफेक्ट कहानी की है एक नई धुन अधूरी-सी पूरी मोहब्बत को मिला नया सुर, ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज़ https://www.instagram.com/reel/DUH4zb0DGrv/...

वैश्विक स्तर पर पहली बार, एयरटेल ने 36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया

लगभग रु4,000 मूल्य वाले एडोबी के एआई आधारित टूल के साथ आसान और प्रभावी डिज़ाइन क्रिएशन, सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध लखनऊ, 29 जनवरी 2026 : भारत की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल अब अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है। एडोबी एक्सप्रेस एक तेज़, आसान और हर तरह की डिज़ाइन जरूरतों को पूरा करने वाला एप है, जिसे अब पूरे भारत में एयरटेल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली साझेदारी एयरटेल के सभी ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे वे हाई क्वालिटी वाली सोशल मीडिया एसेट्स, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो और किसी भी प्रकार के डिज़ाइन को तेज़ी से और सहज तरीके से तैयार कर सकेंगे। लगभग रु4,000 मूल्य वाला एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम अब एक वर्ष के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। इसके साथ एयरटेल के सभी ग्राहक अपनी रचनात्मक क्षमताओं को खुलकर अभिव्यक्त कर सकेंगे और पेशेवर स्तर का कंटेंट तैयार कर सकेंगे, चाहे उनका डिजाइनिंग का अनुभव किसी भी स्तर का हो...

हिन्दुओं का विभाजनकारी कानून यूजीसी की वापसी को लेकर प्रदर्शन

  सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी सरकार से कानून वापस करने की मांग  लखनऊ। युवा नेता अंशुमान त्रिवेदी के नेतृत्व में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के युवा कार्यकर्ता आज अपराह्न विधानभवन के समक्ष हिन्दुओं का विभाजनकारी कानून यूजीसी के नये कानून को वापस लिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद सड़कों पर उतरे युवा कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अपनी ओर से यूजीसी के नियमों को वापस ले।  इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अंशुमान त्रिवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नये नियम पर रोक लगा कर सवर्ण समाज को राहत पहुंचाने का काम किया है, जिसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इस यूजीसी नियम को लाने वाली केन्द्र सरकार रोल बैक कर सम्पूर्ण समाज के छात्रों को न्याय दिलाने का काम करें। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार संगठन के युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उसमें हर जाति वर्ग के लोग शामिल थे। इस दौरान श्री त्रिवेदी ने नये नियमो को जातिगत आधार में हिन्दु समाज को आपस में न सिर्फ भिड़ाने का प्रयास करने वाला बताया। 

यूजीसी एक्ट-2026 पर पूरे देश में तांडव क्यों- डा. आर.एस. पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी समाज को न्याय दिया तो उनके खिलाफ गाली गलौज क्यों डॉ आर एस पटेल अगर मुड़ी भर लोगों के दबाव में यह बिल वापस किया गया तो पूरे देश में सड़क पर उतरकर बहुजन समाज के लोग आंदोलन को होंगे बाध्य डा आर.एस. पटेल लखनऊ, 29 जनवरी। प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुये सरदार सेना के संस्थापक और जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर. एस. पटेल ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को यूजीसी एक्ट-2026 के नए ‌नियम को लेकर 14 पेज का भारत सरकार का राजपत्र जारी होता है। यह राजपत्र जारी होने के उपरांत जब हिन्दू धर्म के कुछ खास लोग इस एक्ट का खुलेआम विरोध करते हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक दलित - पिछड़े समाज को टारगेट किया जा रहा है। यहाँ तक कि शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को खुलेआम गाली दी जाती है। क्या ये खास मानसिकर्ता का प्रदर्शन नहीं है? डा. पटेल ने बताया कि यूजीसी एक्ट-2026 में एससी-एसटी के साथ पहली बार ओबीसी भी शामिल कर दिया गया है तो उनके दिमाग में यही से परेशानी शुरू होती है। अब के पूर्व विश्वविद्यालय में एससी एसटी ओबीसी के साथ जाति जुल्म और अत्याचार चरम पर...

उत्तर भारत में लिवर ट्रांसप्लांट में बढ़ोतरी, जागरूकता और लिविंग डोनेशन से मिल रहा बल

- लिवर रोग का बोझ बढ़ा, ट्रांसप्लांट के लिए आगे आने लगे मरीज और परिवार लखनऊ, 28 जनवरी 2026, उत्तर प्रदेश में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही हैं। इसी बीच मरीजों और उनके परिवारों की सोच में एक साफ बदलाव दिख रहा है। अब लोग लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं। समय पर जांच, सही सलाह और लिविंग लिवर डोनेशन को लेकर बढ़ती स्वीकार्यता के कारण मरीज ट्रांसप्लांट के लिए पहले पहुंच रहे हैं और निर्णायक उपचार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इलाज की इस बड़ी जरूरत को देखते हुए अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने लिवर से जुड़ी सभी सेवाओं, विशेषज्ञों और आधुनिक सुविधाओं को एक ही छत के नीचे एकजुट किया है। यहां जांच से लेकर दवाओं द्वारा इलाज, जटिल हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट तक की पूरी सुविधा उपलब्ध है। देश में हर साल करीब 2.5 से 3 लाख लोगों की मौत लिवर रोग और सिरोसिस के कारण होती है। यह बीमारी अब देश में मौत का 8वां बड़ा कारण बन चुकी है, जबकि एक दशक पहले यह 10वें स्थान पर थी। उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी चिंताज...

टी डी गर्ल्स इण्टर कालेज में गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया

लखनऊ 26 जनवरी टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज में गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। बच्चे हाँथों में तिरंगा लिए हुए बड़े उल्लास के साथ भारत माता की जय, वन्दे मातरम बोलते हुए विद्यालय पहुँचे। विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया तथा विद्यालय की कमाण्डों टुकड़ी ने तिरंगे को सलामी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लक्ष्मी सिंह व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। पूरा विद्यालय कैम्पस अमर शहीदों के जय घोष से गुंज उठा। बच्चों ने सिर पर हिमालय का छत्र है, सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा, जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिड़ियाँ करती है, बसेरा आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चें रानी लक्ष्मी बाई, सुभाष चन्द्र बोस, महात्मा गाँधी, भगत सिंह की वेशभूषा में ऐसे प्रतीत हो रहे थे, कि मानो उनका टीडी गर्ल्स इण्टर कालेज की धरती पर पुनः आगमन हो गया हो। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक श्री महादेव प्रसाद यादव ने कहा कि आज हम सभी स्वतंत्र है और 77 वाँ गणतन्त्र दिवस बड़े ही धूम-धाम से मना रहें है। लेकिन हम अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों...

जिस पार्टियों में महिलाओं का सम्मान नहीं, उस पार्टी में हम नहीं - शानू मल्ल कौशल

 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया (अठावले), उ०प्र० सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से त्याग-पत्र_वर्तमान मे प्रदेश संगठन की कार्य प्रणाली के कारण हमारी निरन्तर उपेक्षा की जा रही है तथा हमें किसी भी प्रकार का संगठनान्मक सहयोग अथवा समर्थन प्राप्त नही हो पा रहा है। गत 16 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र बी०एम०सी० चुनाव की विजयी के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा कार्यालय, लखनऊ में मेरी उपस्थिति के कारण मुझे प्रदेश अध्यक्ष द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया, जबकि सर्व विदित है कि भाजपा एन०डी०ए० गठबंधन का प्रमुख घटक है। इसके बावजूद प्रदेश अध्यक्ष आर०पी०आई० (अठावले) पवन भाई गुप्ता द्वारा एन०डी०ए० गठबंधन को स्वीकार न किया जाना अत्यन्त दुर्भाग्य पूर्ण एवं संगठनान्मक मर्यादाओं के विपरीत है। इसके अतिरिक्त पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान नही दिया जाता है, तथा समय-समय पर उन्हें अपमानित एवं नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है जो किसी भी लोकतांत्रिक तथा सामाजिक संगठन की मूल भावना के विपरीत है। उपरोक्त परिस्थितियो से आहत होकर हम सभी सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं पद से त्याग-पत्र देने...

आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल, रीजनल बेंच, लखनऊ में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

लखनऊ, 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सशस्त्र बल न्यायाधिकरण के सदस्य (न्यायिक) और अध्यक्ष न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन द्वारा सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (एएफटी), क्षेत्रीय पीठ, लखनऊ के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण समारोह के बाद, माननीय न्यायमूर्ति राजेंद्र मेनन ने औपचारिक रूप से युद्ध ट्रॉफी-टैंक टी-55 और सशस्त्र बल न्यायाधिकरण क्षेत्रीय पीठ, लखनऊ की गतिशील वेबसाइट का उद्घाटन किया, जो सशस्त्र बलों की विरासत को संरक्षित करने और डिजिटल पहुंच और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह समारोह उपस्थित लोगों की कृपापूर्ण उपस्थिति में आयोजित किया गया था।  न्यायमूर्ति अनिल कुमार, सदस्य (न्यायिक) एवं विभागाध्यक्ष  न्यायमूर्ति सुरेश कुमार गुप्ता, सदस्य (न्यायिक)  वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन, सदस्य (प्रशासनिक)  मेजर जनरल संजय सिंह, सदस्य (प्रशासनिक)  लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुन, सदस्य (प्रशासनिक) इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों में लेफ्टिनेंट कर्नल सीमित, रजिस्ट्रार इंचार्ज एवं कार्यालय प्रमुख, श्री सचिंद्र पाल सि...

लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज की सभी यूनिट्स गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय गौरव से जगमगा उठीं

लखनऊ, 26 जनवरी को, लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज में पूरे गर्व और देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्ण सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के प्रेसिडेंट और मैनेजर डॉ. आर. के. सिंह के नेतृत्व में, इस इंस्टीट्यूशन की सभी 6 यूनिट्स ने इस ऐतिहासिक दिन को धन्यवाद की भावना के साथ एक साथ मनाया। डॉ. आर. के. सिंह के निर्देशन में इंस्टीट्यूशन के सभी कैंपस तिरंगे की लाइटों से सजाए गए थे और स्टाफ और स्टूडेंट्स ने एक साथ आकर सारगर्भित व उत्साहपूर्ण भाषण, गाने और कविताएँ प्रस्तुत कीं। ऐसा लगभग 20 वर्षों बाद हुआ है कि लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज कि यूनिट्स ने एक साथ ही इस समारोह का आयोजन किया है और इसके प्रेरणाश्रोत रहे डॉ. आर. के. सिंह । लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बैजू अब्राहम और लखनऊ क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल श्री पुनीत सैमुअल रेडक्लिफ ने मिलकर लोकतंत्र के पर्व पर विश्व के सबसे बड़े भारतीय लोकतंत्र का प्रतीक तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम का आयोजन इस 165 वर्ष पुराने इंस्टीट्यूशन के भव्य मैथ्यूज हॉल के बाहर भव्यता और गंभीरता ...

फ्लिपकार्ट की ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ सेल गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और कारीगरों को बढ़ावा देगी

लखनऊ,  भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट ने आज अपनी फ्लैगशिप समर्थ सेल ईवेंट, ‘क्राफ्टेड बाय भारत’ 2026 के ग्यारहवें संस्करण की घोषणा की। यह सेल भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में 26 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। इसमें फ्लिपकार्ट के ऐप और वेब पर एक क्राफ्टेड बाय भारत स्टोरफ्रंट दिखाई देगा, जिसमें वारली, पटचित्र, मधुबनी, पिछवाई और टेराकोटा जैसे 200 से अधिक पारंपरिक कलारूप प्रदर्शित होंगे। इसके अलावा सॉफ्ट आईवरी वुड से हाथों से बनाए गए खिलौने, वूडन क्राफ्ट, हैंडलूम और क्षेत्रीय पेंटिंग भी मिलेंगी। इनका निर्माण 2300 से अधिक कारगरों, बुनकरों और छोटे उद्यमियों ने किया है, जो भारत की स्थानीय संस्कृति और विरासत का प्रतिनिधित्व करते हैं।  फ्लिपकार्ट द्वारा वंचित समुदायों को ऊपर उठाने के लिए साल 2019 में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप प्रोग्राम, फ्लिपकार्ट समर्थ के अंतर्गत क्राफ्टेड बाय भारत सेल का यह एडिशन कन्नौज, भुज, भदोही, हाथरस, हिसार, मदुरई, चित्रकूट, रामनगर, गाजीपुर, उज्जैन, चुरू और रतनगढ़ जैसे टियर 2 और टियर 3 शहरों में महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों पर विशेष ध्यान ...

क्रिश्चियन कॉलेज गोलागंज में गणतंत्र दिवस के हुई विशेष तैयारी

लखनऊ के गोलागंज स्थित लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष तैयारी की गई है। कॉलेज के प्रेसिडेंट आर के सिंह ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस पर कॉलेज की सभी ब्रांचों को तिरंगे की रंगों की लाइट से सजाया गया है। इस अवसर पर स्कूल में निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला प्रतियोगिता और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आर के सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को देश के इतिहास के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जिससे उन्हें पता चल सके कि आजादी कितनी कुर्बानियों और संघर्षों के बाद मिली है। और उन्हें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है इससे उनके अंदर देशप्रेम की भावना जागृत होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल होगा और छात्र-छात्राएं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कॉलेज प्रशासन ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की है और सभी छात्रों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग ल...

गुड़िया फाउंडेशन न्यास का स्थापना दिवस मनाया गया

लखनऊ, गुड़िया फाउंडेशन न्यास के स्थापना दिवस के अवसर पर बसंत पंचमी उत्सव सीजन 6 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 कन्याओं को मां सरस्वती के रूप में पूजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निलांश ग्रुप के संस्थापक जी की उपस्थिति रही ने 50 से ज्यादा समाजसेवी का सम्मान किया। गुड़िया फाउंडेशन न्यास की अध्यक्ष रेशमा निगम ने बताया कि न्यास का उद्देश्य महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता, इसलिए न्यास समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर जोर देता है।  गुड़िया फाउंडेशन न्यास अपने स्थापना दिवस पर विशेष रूप से तहरी भोज चाय स्नैक्स 50 से ज्यादा समाजसेवियों का सम्मान 11 कन्याओं का सम्मान पीली चुनरी और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया  गुड़िया फाउंडेशन न्यास की संरक्षक विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव जी साधना जग्गी जी बीना गुप्ता जी और न्यास की पदाधिकारी बहने पूनम पिंकी अल्पना शीलिमा पूजा अर्चना और समीर निगम जी की उपस्थिति रही  ...

पेपर क्राफ्ट वर्ल्ड” में नन्हे बच्चों की रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन

लखनऊ,सेंट फ्रांसिस कॉलेज, हजरतगंज की कक्षा 1C एवं 1D के विद्यार्थियों ने “पेपर क्राफ्ट वर्ल्ड” थीम पर आधारित एक रंगारंग हस्तशिल्प प्रदर्शनी में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में पाँच आकर्षक वर्ग शामिल थे— बीन क्राफ्ट, लीफ क्राफ्ट, न्यूज़पेपर क्राफ्ट, गणतंत्र दिवस पर आधारित क्राफ्ट तथा पेपर रोल क्राफ्ट। प्रदर्शनी में बच्चों ने सरल, पर्यावरण–अनुकूल एवं पुनः उपयोग योग्य सामग्रियों का प्रयोग करते हुए रंग-बिरंगे बीन एनिमल्स, प्राकृतिक पत्तियों से बनी कलाकृतियाँ, समाचार पत्रों से निर्मित कल्पनाशील मॉडल, देशभक्ति से प्रेरित तिरंगे पर आधारित शिल्प और पेपर रोल से उपयोगी वस्तुएँ तैयार कीं। इन कलाकृतियों के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और पुनः उपयोग (री-यूज़) का सशक्त संदेश भी दिया। इस प्रदर्शनी का मार्गदर्शन श्रीमती अनिशा वर्मा एवं श्रीमती मोनिका थॉमस द्वारा किया गया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन से विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी कल्पनाओं को कला के रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक स्तर से ही हाथों...

प्राची, श्वेता और साक्षी बजाज बनीं उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 की विजेता

  अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने विजेताओं को ताज पहनाकर बढ़ाई मंच की गरिमा लखनऊ। महिला सशक्तिकरण को समर्पित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिस एवं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 – सीज़न 3 का भव्य ग्रैंड फ़िनाले रविवार को देर रात होटल रेज़नेंट, निराला नगर, लखनऊ में अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर हिंदी सिनेमा की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम का आकर्षक संचालन सेलिब्रिटी होस्ट सिमरन आहूजा ने किया। मिस कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिस प्राची शर्मा ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में दिव्या सिंह प्रथम रनर-अप तथा खुशबू वर्मा द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं मिसेज़ उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ़ एक्सीलेंस 2026 के रूबी ग्रुप में श्रीमती श्वेता सिंह को विजेता घोषित किया गया। इस श्रेणी में श्रीमती इना फ्लोरा प्रथम रनर-अप और श्रीमती सबा अंजुम द्वितीय रनर-अप रहीं। इसके अतिरिक्त पर्ल ग्रुप में श्रीमती साक्षी बजाज ने विजेता का ताज पहना, जबकि श्रीमती तान्या सिंह प्रथम रनर-अप और श्रीमती...

पठान के 3 साल: दीपिका पादुकोण का आइकॉनिक और फायर ‘बेशरम रंग’ आज भी सबसे हॉट ट्रैक बना हुआ है

2023 में रिलीज़ हुआ पठा का गाना ‘बेशरम रंग’, जिसमें दीपिका पादुकोण और शाहरुख़ ख़ान नज़र आए, रिलीज़ के साथ ही एक सनसनी बन गया—और तीन साल बाद भी इसकी चमक ज़रा भी फीकी नहीं पड़ी है। बहुत कम गाने ऐसे होते हैं जो रिलीज़ के समय चार्ट्स पर छा जाएँ और वर्षों तक अपनी पकड़ बनाए रखें। साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बनने वाली पठान के एल्बम का पहला सिंगल, यशराज फ़िल्म्स म्यूज़िक के तहत रिलीज़ हुआ बेशरम रंग, दर्शकों के सामने दीपिका पादुकोण को उनके सबसे ग्लैमरस अवतार में लेकर आया—एक ऐसी दिवा, जिसने स्क्रीन पर आग लगा दी और बीते दो दशकों के सबसे आइकॉनिक ट्रैक्स की क्वीन के रूप में अपनी बादशाहत एक बार फिर साबित की। ऊर्जावान और कैची म्यूज़िक, लाजवाब लोकेशन्स पर फिल्माए गए शानदार विज़ुअल्स और शाहरुख़ ख़ान–दीपिका पादुकोण की जबरदस्त केमिस्ट्री—इन सबने मिलकर स्टाइल, स्केल और स्टार पावर का परफेक्ट मेल रचा। यही वजह है कि यह गाना देखते ही देखते पार्टी एंथम बन गया और एक ऐसा पॉप-कल्चर मोमेंट बना, जो समय के साथ भी फीका नहीं पड़ा। पठान के 3 साल पूरे होने पर यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण अपने सबसे...

24 से 26 जनवरी को ऑल इंडिया काईट टूर्नामेंट का होगा भव्य आयोजन

  राजधानी लखनऊ में आने वाली 24 से 26 जनवरी 2026 को संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश एवं ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हो रहा है । इस प्रतियोगिता में देश भर से 32 टीमें भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन लखनऊ के स्मृति उपवन स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में किया हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे । इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार जायसवाल ने लखनऊ के रकाबगंज चौराहे स्थित आरके पैलेस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस वार्ता में उन्होंने बताया कि लखनऊ में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में मुख्य उद्देश्य है कि पतंग के शौक और खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले, सरकार द्वारा लगातार इस तरह की प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन होता रहता है । इस प्रतियोगिता में विकास लखनऊ, तोपखाना जयपुर, नवाब लखनऊ, शिवा रायबरेली, एएचसी लखनऊ, जय हो कानपुर, शीशमहल लखनऊ, शाकिर मुरादाबाद, आशियाना लखनऊ, हिंदुस्तान बरेली, गुलाब लखनऊ, शाइन स्टार डेल्ही, ए वन लखनऊ, डेविल बाराबंकी, ओल्ड फ्रे...

बंग नागरिक समाज द्वारा रोहित अग्रवाल को किया गया सम्मानित

  सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर श्री पी. के. दत्त, अध्यक्ष — बंग नागरिक समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रोहित अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष — व्यापार, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री रोहित अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नेताजी का संपूर्ण जीवन साहस, स्वाभिमान और देशप्रेम की जीवंत मिसाल है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा वर्ग उपस्थित रहा। सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

लखनऊ में होने जा रहा है ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

 लखनऊ के रकाबगंज चौराहे निकट आरके पैलेस में ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट के संबंध में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें संयोजक ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार जायसवाल द्वारा बताया गया कि संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ऑल इंडिया काईट टूर्नामेंट दिनांक  24-26 जनवरी 2026 समय - सुबह 9:00 बजे से 5:00 बजे तक राष्ट्र प्रेरणा स्थल, स्मृति उपवन, लखनऊ में होना सुनिश्चित हुआ है इस टूर्नामेंट में पूरे देश भर की 32 टीम में प्रतिभाग कर रही हैं। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य है की पतंग के शौक और खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा  बढ़ावा मिले। सरकार द्वारा लगातार इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें  विकास लखनऊ , तोपखाना जयपुर, नवाब लखनऊ,  शिवा रायबेली, एएचसी लखनऊ,जय हो कानपुर शीश महल लखनऊ, शाकिर मुरादाबाद,  शाकिर मुरादाबाद, आशियाना लखनऊ , हिंदुस्तान बरेली, गुलाब लखनऊ शाइन स्टार दिल्ली, एवन लखनऊ, डेविल बाराबंकी काशी काईट आदि टीमें भाग ले रही है।

नवाबों के शहर लखनऊ में हुआ तोड़ कर दिल मेरा का लॉन्च, लीड कास्ट ने दर्ज कराई मौजूदगी

स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो तोड़ कर दी मेरा – सीजन 1 के लिए खास प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया और फैंस की अच्छी मौजूदगी रही। बता दें कि यह लिमिटेड सीरीज़ आज शाम 7 बजे प्रीमियर हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शो के प्रोड्यूसर सचिन पांडे के साथ लीड कास्ट अनुरिमा चक्रवर्ती, जो रोशनी का रोल कर रही हैं, और आशीष राघव, जो राज के रोल में नजर आएंगे, मौजूद रहे। टीम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शो का कॉन्सेप्ट और क्रिएटिव विज़न यही है कि यह एक ऐसा रिलेशनशिप स्टोरी दिखाए जो असली लगे, मॉडर्न हो और साथ ही दर्शकों के दिल को सीधे छू जाए। तोड़ कर दी मेरा – सीजन 1 की कहानी एक अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन बिल्कुल नए और फ्रेश नजरिए से। राज और रौशनी अलग सोच और अलग नजरियों वाले हैं, फिर भी वो एक ऐसे रिश्ते में आते हैं जो काम करता है, सम्मानजनक है और बाहर से देखने में खुशहाल लगता है। शो को लखनऊ की असली जगहों पर शूट किया गया है, जिससे शहर की संस्कृति, बिल्डिंग्स और रोज़मर्रा की लाइफ भी नजर आती है और कहानी में असलीपन आता है। मेकर्स ने कहा कि असली लोकेशन पर शूट करना...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हज़रतगंज, आसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर

लखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष राजधानी लखनऊ में अत्यंत भव्य, गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सामाजिक संस्था जश्न-ए-आज़ादी द्वारा 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी आज प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। संस्था के संरक्षक रोहित अग्रवाल ने कहा कि 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जो हमें संविधान, एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए, जिससे राष्ट्र निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ मनाया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों और धर्मों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जश्न-ए-आज़ादी के संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली और बज्मी युनुस ने बताया कि संस्था द्वारा 18 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति स...

जूम बैठक में 50 से अधिक जनपदों एवं संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की घोषणा किया है l कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा एवं रणनीतिक सफलता पर आज पदाधिकारियों के साथ जूम बैठक में वृहद चर्चा हुई l जूम बैठक में संयुक्त परिषद की जनपद शाखाओं के 50 जनपदों से अधिक पदाधिकारी एवं सम्बध्द संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुएl बैठक के बाद संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के हवाले से अवगत कराया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त परिषद द्वारा एक संगठित चरणबद्ध एवं लोकतांत्रिक आंदोलन निरंतर चलाया जा रहा हैl 20 जनवरी का कार्यक्रम संयुक्त परिषद का आधिकारिक कार्यक्रम है, जिसको संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी के निर्णय के अधीन घोषित किया गया हैl राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने जूम बैठक में जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को पांच प्रमुख भागों में विभाजित कर 12 अगस्त 2025 को मुख्य सचि...

सिंध यूथ क्लब सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न

  लखनऊ,सिंध यूथ क्लब सोसाइटी द्वारा आज होटल मोमेंट्स, कृष्णा नगर, लखनऊ में नवनियुक्त कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग का भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के समग्र उत्थान तथा युवाओं को संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प दोहराया गया। समारोह के दौरान श्री दर्पण लखमानी ने औपचारिक रूप से संस्था के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की, जबकि श्री अमर अठवानी ने महामंत्री (जनरल सेक्रेटरी) के रूप में पदभार संभाला। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साईं हरीश लाल जी (शिव शांति संत असुदाराम आश्रम), श्री कौशल जी (प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), श्री नानक चंद लखमानी (पूर्व राज्य मंत्री) तथा श्री प्रशांत भाटिया (संघ के विशेष संपर्क प्रमुख) उपस्थित रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संस्था के संरक्षक डॉ. अनिल चंदानी जी एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री तरुण संगवानी जी ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन की अब तक की उपलब्धियों तथा भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश...

मां पीतांबरा समूह के द्वारा प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है भव्य भंडारा

मां पीतांबरा समूह द्वारा आशियाना सेक्टर एच पंचवटी पार्क में माँ पीताम्बरा रानी की प्रेरणा से प्रत्येक शनिवार को पीताम्बरा रसोई से भोग प्रसाद वितरण और शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । जिसे सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक एसएन पांडे ने बताया कि 2022 से मां पीतांबरा समूह द्वारा प्रत्येक नवरात्रि की सप्तमी में 51 कन्याओं को प्रसाद का भोग एवं भक्तजनों के लिए फलाहार वितरित कराया जाता था। धीरे-धीरे करते हुए मां पीतांबरा समूह के द्वारा अब प्रत्येक शनिवार को भोजन का वितरण के साथ ही जरूरतमंद एवं असहाय लोगों में कंबलों का वितरण भी किया गया।  आगे भी समूह द्वारा जनमानस के लिए गर्मियों में पानी एवं बारिश में छातों का वितरित करने की योजना है ।इसके साथ ही भंडारे को भी सप्ताह के अन्य दिनों में करने की तैयारी है। एस एन पांडे जी उद्देश्य है कि इस कार्य के माध्यम से वह लोगों की मदद के साथ जनमानस में अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें । क्योंकि आज के समय में हमारे युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना बेहद ही आवश्यक है इसी कड़ी में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की महत्व...

केएल विश्वविद्यालय द्वारा 100 करोड़ मेरिट स्कालरशिप की घोषणा

लखनऊ: केएल (डीम्ड टू बी) विश्वविद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट विद्यार्थियों के लिए 100 करोड़ मेरिट स्कालरशिप का पोस्टर लांच किया गया जो व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण, राज्य प्रगति और नवाचार पर केंद्रित एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन मालवीय हॉल, लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार , 16 जनवरी 2026 को किया गया। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के cc शिक्षा, नवाचार और चरित्र निर्माण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्य और देश के उज्ज्वल भविष्य में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए विशेषज्ञों ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे दीर्घकालीन सफलता प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में केएल विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रतिनिधि, डॉ. जे. श्रीनिवास राव, डायरेक्टर ऑफ़ एडमिशन, डॉ. किशोर बाबू, डीन (एम एच एस), सहित संकाय सदस्य और आयोजनकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य थे: * 100 करोड़ मेरिट स्कालरशिप का पोस्टर लांच * ⁠राज्य और राष्ट्र के...

धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद रणवीर सिंह बेटी दुआ के साथ बिता रहे हैं खास वक्त, इंडस्ट्री सोर्स ने किया दावा

रणवीर और दीपिका के लिए यह न्यू ईयर किसी जॉयराइड से कम नहीं रहा, जिसकी झलक हमें उनकी न्यू ईयर न्यूयॉर्क ट्रैवल से देखने को मिली। अपनी ऑल-टाइम बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर धुरंधर के साथ, जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे नियम बदल दिए और अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज़ बनकर उभरी, रणवीर ने सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर नहीं दिया — बल्कि एक ऐतिहासिक पल रचा है। फिल्म की ज़बरदस्त सफलता ने रणवीर की पहले से ही समृद्ध फिल्मोग्राफी में उनकी स्थिति को और मज़बूत कर दिया है। वहीं धुरंधर 2 को लेकर उत्साह चरम पर है, जिसमें हम हमज़ा के विस्फोटक रूप और जसकीरत की यात्रा देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। पहली फिल्म में जहां हमने रणवीर का संयमित अवतार देखा, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया, वहीं सीक्वल पूरी तरह उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता नज़र आएगा। जैसे-जैसे इंडस्ट्री फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रही है, वैसे-वैसे नज़रें अब आगे आने वाले सफर पर टिक गई हैं। धुरंधर 2 को लेकर पहले से ही यह चर्चा है कि यह असली गेम-चेंजर साबित होगी — एक और गहरी, भावनात्मक रूप से अधिक समृद्ध कहानी, जिसमें हमज़ा और जसकीरत केंद्र में होंगे। अगर पहली फिल...

सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सलाहुद्दीन सिद्दीकी द्वारा गरीबों को बांटे गए कम्बल और भोजन

लखनऊ, मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व राज्यमंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी द्वारा लखनऊ के चौक स्थित शाह मीना दरगाह पर चादर चढ़ाई और गरीब और जरूरतमंद लोगों में खाने, कम्बल एवं विकलांग जन को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद आर के चौधरी, जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, शबीर खान राशिद अली मीनईं आदि कई लोग मौजूद रहे ।  सभी नेताओं ने सांसद डिम्पल यादव की लंबी उम्र के लिए दुआ की।डिम्पल यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए ।

अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया लोहड़ी का पर्व

  राजधानी लखनऊ के 10 मकबरा कंपाउंड हज़रतगंज स्थित अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हर त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है । इसी कड़ी में सोसाइटी के सदस्यों एवं निवासियों ने लोहड़ी का त्यौहार एक साथ मिलजुल के बड़े ही प्रेम के साथ मनाया। सोसाइटी के पदाधिकारी ने बताया कि इस सोसाइटी में सभी धर्म के लोग रहते हैं और सभी धर्म के त्यौहार को सोसाइटी में एक साथ मिलकर मनाया जाता है।  जहां आजकल लोग धर्म और जाति के नाम पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। हमारी सोसाइटी पूरे देश को यह संदेश देना चाहती है कि सभी को एक साथ मिलजुल के रहना चाहिए जिससे हमारे देश में प्रेम और सौहार्द का माहौल हमेशा बना रहे। इस मौके पर सोसाइटी के पदाधिकारी में अध्यक्ष चरणजीत सिंह नंदा, उपाध्यक्ष सरिता वोहरा, सचिव प्रोफेसर अमिता डेविड, ट्रेजरार अनिल बोजमैन, रिचर्ड कौकर और समस्त अमजद अली शाह मकबरा रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के के निवासी उपस्थित रहे।