Skip to main content

जूम बैठक में 50 से अधिक जनपदों एवं संयुक्त परिषद से संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों ने किया प्रतिभाग

लखनऊ ,राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम की घोषणा किया है l कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा एवं रणनीतिक सफलता पर आज पदाधिकारियों के साथ जूम बैठक में वृहद चर्चा हुई l जूम बैठक में संयुक्त परिषद की जनपद शाखाओं के 50 जनपदों से अधिक पदाधिकारी एवं सम्बध्द संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुएl बैठक के बाद संयुक्त परिषद की महामंत्री अरुणा शुक्ला ने एक विज्ञप्ति के हवाले से अवगत कराया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त परिषद द्वारा एक संगठित चरणबद्ध एवं लोकतांत्रिक आंदोलन निरंतर चलाया जा रहा हैl 20 जनवरी का कार्यक्रम संयुक्त परिषद का आधिकारिक कार्यक्रम है, जिसको संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी के निर्णय के अधीन घोषित किया गया हैl राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने जूम बैठक में जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अवगत कराया कि कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को पांच प्रमुख भागों में विभाजित कर 12 अगस्त 2025 को मुख्य सचिव को प्रेषित किया गया है। संयुक्त परिषद की मांग कर्मचारियों के सेवा सुरक्षा, आर्थिक हित संरक्षण, कार्य दशा तथा सामाजिक सम्मान से सीधे जुड़ी हुई है lलंबे समय से लंबित मांगों पर शासन द्वारा अपेक्षित सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने के कारण आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ा हैl संयुक्त परिषद आंदोलन के तीन चरण पूरे कर चुकी हैl जन जागरण एवं ज्ञापन कार्यक्रम, विभागीय, जनपदीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन एवं मंडल स्तर पर सम्मेलन विचार गोष्ठी तथा प्रेस वार्ताओं के माध्यम से विरोध प्रकट किया गया हैl संयुक्त परिषद के सभी चरणों में कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ चढ़कर रही है, जिससे परिषद की सांगठनिक मजबूती और कर्मचारियों का संयुक्त परिषद पर विश्वास मजबूत हुआ हैl 20 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा पर धरना प्रदर्शन एवं घेराव, आंदोलन की स्वाभाविक अगली कड़ी हैl इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन का ध्यान गंभीरता से कर्मचारियों की मांगों की तरफ आकृष्ट करना, संवाद के लिए दबाव पूर्ण, किंतु शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करना तथा यह स्पष्ट संदेश देना है कि कर्मचारी अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगेl कार्यक्रम में प्रदेश भर से कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है l20 जनवरी का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर हैl शासन पर वार्ता कर निर्णय के लिए इस आंदोलन से राजनीतिक एवं नैतिक दबाव बढ़ेगा तथा संयुक्त परिषद की नेतृत्व क्षमता और विश्वसनीयता भी कर्मचारियों में बढ़ेगी l20 जनवरी का धरना प्रदर्शन कोई आकस्मिक या व्यक्तिगत पहल नहीं है बल्कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा सुनियोजित, लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध आंदोलन का महत्वपूर्ण पड़ाव हैl संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी के नेतृत्व में चलाया जा रहा यह कार्यक्रम, कर्मचारियों के अनुशासन और संघर्ष चेतना का प्रतीक हैl संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया की आउटसोर्स कर्मचारी का न्यूनतम मानदेय निर्धारित किए जाने, संविदा कर्मचारियों को विनियमित किया जाने ,आशा बहू को न्यूनतम 18000 का मानदेय दिए जाने, आशा संगिनी को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दिए जाने, नगरीय परिवहन सेवाओं में कार्यरत संविदा चालकों परिचालकों को पुनः सेवा में वापस किए जाने, परिवहन निगम में निजीकरण पर रोक लगाने ,समाज कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षकों को नियमित किए जाने, मुख्य सचिव समिति द्वारा विसंगतियों पर निर्णय कराए जाने, कोरोना संकट काल में काटे गए नगर प्रतिकर भत्ते की बहाली कराए जाने, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति पर नकदीकरण की सुविधा दिए जाने, एवं पांच भागों में विभक्त संयुक्त परिषद की मांगों पर कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण 20 जनवरी को विधानसभा पर धरना प्रदर्शन अपरिहार्य हो गया हैl यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ,लोकतांत्रिक, अनुशासित एवं संवैधानिक दायरे में आयोजित किया जाएगाl जे एन तिवारी ने मुख्यमंत्री जी से पुनः अपील किया है कि कार्यक्रम का संज्ञान लेकर कर्मचारियों की मांगों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करेंl संयुक्त परिषद ने जुलाई 2025 से अभी तक मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव कार्मिक को दर्जनों पत्र प्रेषित किए हैं ,लेकिन ना तो कर्मचारियों की उचित मांगों पर कोई कार्रवाई की गई है और नहीं संवाद स्थापित किया गया हैl आज के जूम मीटिंग में विशेष रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, उपाध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ चौरसिया, कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, सहायक चकबंदी अधिकारी संघ के महामंत्री हर्ष कुमार सिंह ,रोडवेज कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री डी के उपाध्याय, सेंट्रल रीजनल वर्कशॉप कर्मचारियों संघ के महामंत्री जसवंत सिंह, शिवाकांत द्विवेदी, नितिन गोस्वामी ,नन्हे सिंह ,शिवांगी जायसवाल रीता देवी, राम संवारे, कुसुम लता यादव, श्रवण पाल, पुनीता सिंह एवं यू पी फूड एवं सिविल सप्लाईज इंस्पेक्टर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या सिंह ने अपने विचार व्यक्त कियाl

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...