मां पीतांबरा समूह द्वारा आशियाना सेक्टर एच पंचवटी पार्क में माँ पीताम्बरा रानी की प्रेरणा से प्रत्येक शनिवार को पीताम्बरा रसोई से भोग प्रसाद वितरण और शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । जिसे सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक एसएन पांडे ने बताया कि 2022 से मां पीतांबरा समूह द्वारा प्रत्येक नवरात्रि की सप्तमी में 51 कन्याओं को प्रसाद का भोग एवं भक्तजनों के लिए फलाहार वितरित कराया जाता था। धीरे-धीरे करते हुए मां पीतांबरा समूह के द्वारा अब प्रत्येक शनिवार को भोजन का वितरण के साथ ही जरूरतमंद एवं असहाय लोगों में कंबलों का वितरण भी किया गया।
आगे भी समूह द्वारा जनमानस के लिए गर्मियों में पानी एवं बारिश में छातों का वितरित करने की योजना है ।इसके साथ ही भंडारे को भी सप्ताह के अन्य दिनों में करने की तैयारी है। एस एन पांडे जी उद्देश्य है कि इस कार्य के माध्यम से वह लोगों की मदद के साथ जनमानस में अपने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करें । क्योंकि आज के समय में हमारे युवाओं को सनातन धर्म से जोड़ना बेहद ही आवश्यक है इसी कड़ी में अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित हुई जिसमें आगामी बसंत पंचमी 24 जनवरी को होने वाले पार्टी पूजन के कार्यों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम में सीपी अवस्थी , मुन्ना तिवारी, श्री देवेन्द्र शुक्ला , ओपी तिवारी , विजय निपाठी , विजय अवस्थी श्री राय राज पाण्डेम, (पुजारी )श्री दुर्गेश पाण्डे, कृष्णा पाण्डेम श्री गिरजा शंकर निपाठी श्री गोपाल तिवारी श्री सीपी तिवारी हंशराज तिवारी डा० शशी मिश्रा, डा० तनुश्री ', वन्दना ,शैल पाण्डेय, किरन शर्मा ,रीता उपाध्याय, देवांश ' दिव्यांका आदि भक्त गण उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment