लखनऊ, गुड़िया फाउंडेशन न्यास के स्थापना दिवस के अवसर पर बसंत पंचमी उत्सव सीजन 6 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11 कन्याओं को मां सरस्वती के रूप में पूजन किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि निलांश ग्रुप के संस्थापक जी की उपस्थिति रही ने 50 से ज्यादा समाजसेवी का सम्मान किया।
गुड़िया फाउंडेशन न्यास की अध्यक्ष रेशमा निगम ने बताया कि न्यास का उद्देश्य महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के बिना कोई भी समाज उन्नति नहीं कर सकता, इसलिए न्यास समाज के विभिन्न वर्गों में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर जोर देता है।
गुड़िया फाउंडेशन न्यास अपने स्थापना दिवस पर विशेष रूप से तहरी भोज चाय स्नैक्स 50 से ज्यादा समाजसेवियों का सम्मान 11 कन्याओं का सम्मान पीली चुनरी और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया
गुड़िया फाउंडेशन न्यास की संरक्षक विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव जी साधना जग्गी जी बीना गुप्ता जी और न्यास की पदाधिकारी बहने पूनम पिंकी अल्पना शीलिमा पूजा अर्चना और समीर निगम जी की उपस्थिति रही
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने न्यास के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा करने की अपील की।


Comments
Post a Comment