राजधानी लखनऊ में आने वाली 24 से 26 जनवरी 2026 को संस्कृत विभाग उत्तर प्रदेश एवं ऑक्सीजन मैन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ऑल इंडिया काइट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हो रहा है । इस प्रतियोगिता में देश भर से 32 टीमें भाग ले रहे हैं। इसका आयोजन लखनऊ के स्मृति उपवन स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में किया हो रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गृहमंत्री अमित शाह उपस्थित रहेंगे । इस कार्यक्रम की घोषणा करते हुए ऑक्सीजन मैन राजेश कुमार जायसवाल ने लखनऊ के रकाबगंज चौराहे स्थित आरके पैलेस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया । इस वार्ता में उन्होंने बताया कि लखनऊ में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में मुख्य उद्देश्य है कि पतंग के शौक और खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले, सरकार द्वारा लगातार इस तरह की प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन होता रहता है । इस प्रतियोगिता में विकास लखनऊ, तोपखाना जयपुर, नवाब लखनऊ, शिवा रायबरेली, एएचसी लखनऊ, जय हो कानपुर, शीशमहल लखनऊ, शाकिर मुरादाबाद, आशियाना लखनऊ, हिंदुस्तान बरेली, गुलाब लखनऊ, शाइन स्टार डेल्ही, ए वन लखनऊ, डेविल बाराबंकी, ओल्ड फ्रेंड लखनऊ, काशी काईट क्लब वाराणसी, आएशा लखनऊ, हम तुम डेल्ही, मून लाइट लखनऊ, राजा काईट क्लब मुरादाबाद, स्पीड लखनऊ, डायमंड अलीगढ़, अंकित लखनऊ, सन नंबर वन प्रयागराज, मिर्ज़ा लखनऊ, यंग आगरा, आलमबाग लखनऊ, गगन काईट क्लब मेरठ, कमिटी लखनऊ, स्पाइडर प्रयागराज, इंटरनेशनल लखनऊ, रॉयल क्लब रामपुर की टीमें भाग ले रही है।
.jpg)
Comments
Post a Comment