Skip to main content

वैश्विक स्तर पर पहली बार, एयरटेल ने 36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया

लगभग रु4,000 मूल्य वाले एडोबी के एआई आधारित टूल के साथ आसान और प्रभावी डिज़ाइन क्रिएशन, सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध



लखनऊ, 29 जनवरी 2026: भारत की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल अब अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है। एडोबी एक्सप्रेस एक तेज़, आसान और हर तरह की डिज़ाइन जरूरतों को पूरा करने वाला एप है, जिसे अब पूरे भारत में एयरटेल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकेंगे।

यह ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली साझेदारी एयरटेल के सभी ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे वे हाई क्वालिटी वाली सोशल मीडिया एसेट्स, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो और किसी भी प्रकार के डिज़ाइन को तेज़ी से और सहज तरीके से तैयार कर सकेंगे। लगभग रु4,000 मूल्य वाला एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम अब एक वर्ष के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। इसके साथ एयरटेल के सभी ग्राहक अपनी रचनात्मक क्षमताओं को खुलकर अभिव्यक्त कर सकेंगे और पेशेवर स्तर का कंटेंट तैयार कर सकेंगे, चाहे उनका डिजाइनिंग का अनुभव किसी भी स्तर का हो। 

एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम सब्सक्रिप्शन एयरटेल के सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जिसमें मोबाइल, वाईफाई और डीटीएच ग्राहक शामिल हैं। ग्राहक एयरटेल थैंक्स एप पर लॉग इन करके इस सब्सक्रिप्शन का लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए किसी भी प्रकार के क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी।

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धार्थ शर्मा, सीईओ - कनेक्टेड होम्स एंड डायरेक्टर - मार्केटिंग, भारती एयरटेल ने कहा,“यह साझेदारी केवल तकनीक तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य लाखों भारतीयों को अत्याधुनिक एआई टूल्स के माध्यम से सशक्त बनाना है, ताकि वे सृजन और नवाचार कर सकें। चाहे वह छात्र हो जो अपना पहला रिज़्यूमे बना रहा है, छोटा कारोबारी जो पोस्टर डिज़ाइन कर रहा है, या कोई कंटेंट क्रिएटर जो अपने फॉलोअर्स के लिए वीडियो एडिट कर रहा है, हम हर एयरटेल ग्राहक को खुद को व्यक्त करने के लिए आवश्यक टूल्स उपलब्ध कराना चाहते हैं। एडोबी एक्सप्रेस के साथ विश्वस्तरीय क्रिएटिव टूल्स अब लग्जरी नहीं बल्कि हर भारतीय के लिए एक वास्तविकता बन गए हैं।”  


एडोबी डिजिटल मीडिया के प्रेसिडेंट डेविड वाधवानी ने कहा,“हम एडोबी एक्सप्रेस के माध्यम से हर व्यक्ति को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे आसानी से कुछ भी बना सकें और अपनी अलग पहचान बना सकें। एयरटेल के साथ साझेदारी करके हम भारत भर में लाखों लोगों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम निशुल्क उपलब्ध कराने को लेकर उत्साहित हैं। यह भारत की जीवंत क्रिएटर इकॉनमी के विकास को गति देगा और लोगों को ऐसा कंटेंट तैयार करने की सुविधा देगा जो वास्तव में अलग नज़र आए, चाहे वह अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना हो, अपने व्यवसाय को विस्तार देना हो या अपनी रुचियों को आगे बढ़ाना हो।”

एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम एडोबी की बेहतरीन क्षमताओं को सीधे आम यूजर्स के हाथों में पहुंचाता है। इस सब्सक्रिप्शन के तहत हज़ारों प्रोफेशनल डिज़ाइन टेम्पलेट्स उपलब्ध हैं, जिनमें भारतीय त्योहारों, शादियों और स्थानीय व्यवसायों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए टेम्पलेट्स भी शामिल हैं। साथ ही इसमें एआई आधारित सुविधाएँ जैसे तुरंत बैकग्राउंड हटाना, कस्टम इमेज बनाना और वन-टैप वीडियो एडिटिंग उपलब्ध हैं। यूजर्स को प्रीमियम एडोब स्टॉक एसेट्स, 30,000 से अधिक पेशेवर फॉन्ट्स, 100 जीबी क्लाउड स्टोरेज और ऑटो कैप्शन्स और इंस्टेंट रीसाइज़ जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी मिलते हैं। ये सभी सुविधाएं बिना किसी वॉटरमार्क के उपलब्ध हैं और सभी डिवाइसों में सहजता से सिंक होती हैं।

एडोबी एक्सप्रेस अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और बंगाली भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे यूजर्स अपनी मातृभाषा में इसकी सुविधाओं का आराम से उपयोग कर सकते हैं। चाहे त्योहारों के लिए ग्रीटिंग कार्ड बनाना हो, शादी के निमंत्रण तैयार करने हों, स्थानीय दुकानों के लिए प्रमोशनल कंटेंट बनाना हो या व्हाट्सएप स्टेटस के लिए अपडेट तैयार करना हो, एडोबी एक्सप्रेस हर किसी के लिए बेहतरीन कंटेंट तैयार करना आसान बना देता है।

एयरटेल के साथ एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम का वास्तविक प्रभाव  

इस साझेदारी के साथ अब एयरटेल के सभी ग्राहक एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम की शक्तिशाली जनरेटिव एआई क्षमताओं का उपयोग करके तेज़ी से काम कर सकते हैं, अपने क्रिएशन की क्वालिटी बेहतर बना सकते हैं और डिजिटल दुनिया की भीड़ में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। इसके प्रमुख उपयोग इस प्रकार हैं: 

क्रिएटर्स और इन्फ्लूएंसर्स: क्रिएटर्स तुरंत ऐसा कंटेंट तैयार कर सकते हैं जो उनकी अलग पहचान को दर्शाता हो, पहनावे से लेकर भाषा की बारीकियों तक, जो ऑनलाइन अभिव्यक्ति को नया रूप देता है।उपयोग में आसान वीडियो एडिटिंग टूल्स और एआई इफेक्ट्स के साथ रील्स से लेकर यूट्यूब थंबनेल तक, वायरल होने लायक कंटेंट बनाना बेहद आसान हो जाता है।


उपभोक्ता: एडोबी एक्सप्रेस उपभोक्ताओं को प्रोफेशनल डिज़ाइनों की विशाल लाइब्रेरी उपलब्ध कराता है, जिससे वे अपने दोस्तों और परिवार से आसानी से जुड़ सकते हैं। चाहे वह त्योहारों का जश्न मनाने के लिए हो, सुप्रभात संदेश भेजने के लिए हो या व्यक्तिगत निमंत्रण भेजने के लिए।

छात्र: छात्र आकर्षक प्रोजेक्ट्स, डायनामिक प्रेज़ेंटेशन और पोर्टफोलियो तैयार कर सकते हैं और साथ ही डिजिटल कम्युनिकेशन जैसी जरूरी स्किल्स विकसित कर सकते हैं।

स्मॉल बिजनेसेज एंड एंटरप्रेन्योर्स: जो भी यूजर अपने व्यवसाय या प्रोफेशनल ब्रांड को आगे बढ़ाना चाहता है, वह कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया ऐड्स, मार्केटिंग पोस्टर्स, क्यूआर कोड, लोगो और अन्य डिज़ाइन तैयार कर सकता है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

मार्केटर्स: विज्ञापनदाता और मार्केटर्स ऐसे विज़ुअल्स और कैंपेन तैयार कर सकते हैं जो उनकी असली पहचान, परंपराओं और परिवेश को दिखाते हों। इस तरह वे साधारण और एक जैसे दिखने वाले टेम्पलेट्स की भीड़ से अलग नज़र आते हैं।  

ग्राहक को मिलने वाला लाभ उनके वर्तमान सब्सक्रिप्शन के आधार पर दर्शाया गया है और यह 1 वर्ष के लिए मान्य है। नियम व शर्तें लागू होंगी।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...