Skip to main content

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हज़रतगंज, आसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर


लखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस इस वर्ष राजधानी लखनऊ में अत्यंत भव्य, गरिमामय और उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। सामाजिक संस्था जश्न-ए-आज़ादी द्वारा 26 जनवरी को आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी आज प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के माध्यम से दी गई। संस्था के संरक्षक रोहित अग्रवाल ने कहा कि 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है, जो हमें संविधान, एकता और अखंडता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में बिना किसी भेदभाव के आपसी भाईचारे के साथ रहना चाहिए, जिससे राष्ट्र निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास, देशभक्ति और सामाजिक सौहार्द की भावना के साथ मनाया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों और धर्मों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।


कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जश्न-ए-आज़ादी के संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली और बज्मी युनुस ने बताया कि संस्था द्वारा 18 जनवरी से 26 जनवरी तक विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को काकोरी कांड के वीर शहीदों को जश्न-ए-आज़ादी की टीम द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 19 जनवरी को गणतंत्र दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के संबंध में पदाधिकारियों से वार्ता के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। 20 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, 21 जनवरी को शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, 22 जनवरी को इंसानियत हॉस्पिटल, सर्वोदय नगर में रक्तदान शिविर, 23 जनवरी को शहर के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, 24 जनवरी को शहीदों एवं महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई एवं माल्यार्पण तथा 25 जनवरी को भारतीय संविधान पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 11:05 बजे हज़रतगंज मल्टी-लेवल पार्किंग के बाहर सभी धर्मों के धर्माचार्यों की उपस्थिति में भव्य ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े जाएंगे। इसके बाद शाम को हज़रतगंज व्यापार मंडल एवं जश्न-ए-आज़ादी के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति के तराने, बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम विशेष आकर्षण होंगे तथा लड्डू का वितरण भी किया जाएगा।

जश्न-ए-आज़ादी की चेयरपर्सन रजिया नवाज ने कहा कि उनकी सोच हमेशा यही रही है कि जिस प्रकार सभी धर्मों के लोग अपने-अपने प्रमुख त्योहार—होली, दीपावली, ईद, गुरु पर्व और क्रिसमस—को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं, उसी प्रकार राष्ट्रीय पर्वों को भी समान सम्मान, गरिमा और एकता के भाव के साथ मनाना हम सभी का दायित्व है। राष्ट्रीय पर्व हमें एक सूत्र में बांधते हैं और देश के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाते हैं।



इस आयोजन की संपूर्ण देखरेख वामिक खान द्वारा की जाएगी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की शाम हज़रतगंज में “आजादी की एक यादगार शाम” के रूप में मनाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, गणतंत्र दिवस की सुबह शहर में बिखरे हुए तिरंगों को एकत्र कर उन्हें सम्मानपूर्वक सुरक्षित रखने का अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जश्न-ए-आज़ादी के संस्थापक सदस्य मूर्तजा अली ने कहा कि देश को आज़ादी बड़े संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है और इस अमूल्य विरासत का उत्सव पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं संस्था के पदाधिकारी ज़ुबैर अहमद ने कहा कि जिस तरह धार्मिक पर्व सामूहिक रूप से मनाए जाते हैं, उसी तरह राष्ट्रीय पर्वों को भी एकजुट होकर मनाना चाहिए, जिससे देशभक्ति की भावना और अधिक सशक्त हो।

संस्थापक सदस्य, समाजसेवी एवं पत्रकार अब्दुल वहीद ने कहा कि देश की आज़ादी अनगिनत कुर्बानियों का परिणाम है। देश में अमन-चैन, भाईचारा और सौहार्द बना रहे, यही जश्न-ए-आज़ादी की मूल भावना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर वेद व्रत बाजपेई,सुशील दुबे,सरदार जसबीर गांधी,प्रदीप सिंह बब्बू,इमरान खान,पी सी कुरील,शमशेर गाजीपुरी,अम्मार अनीस नग़रमी,मो अफाक,फहीम सिद्दीकी,तौसीफ हुसैन, हलीमा अजीम,मो कैफ,आदि ने भी अपने विचार रखें।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...