Skip to main content

Posts

खेल रत्न पुरस्कार विजेता साक्षी मलिक ने जैपुरिया खेल उत्सव 'एथलेटिका 2025' की शोभा बढ़ाई

                                                                                                                                                                    लखनऊ, सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में वार्षिक अंतर-स्कूल खेल चैंपियनशिप एथलेटिका 2025 का आयोजन किया।                                                                              ...

डॉ सीपीका जायसवाल द्वारा बढ़ते हेयर फॉल पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

बढ़ते समय के साथ ही बहुत ज्यादा हेयर फॉल की समस्या अक्सर तर बढ़ती जा रही है,तो बहुत ज्यादा हेयर फॉल कैसे रोके? जिसके बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सीपीका जायसवाल द्वारा महत्व पूर्ण जानकारियाँ की दी। बहुत ज्यादा हेयर फॉल एक बड़ी समस्या है। तो जानते हैं इन समस्याओं से कैसे लड़ना है? हेयर फॉल या बालों का झड़ना आज के समय में एक आम समस्या बन चुकी है। चाहे पुरुष हों या महिलाएँ, हर कोई इस समस्या से परेशान है। रोज़ाना 50-100 बालों का झड़ना सामान्य है, लेकिन अगर इससे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं या आपके बाल पतले और कमज़ोर हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। हेयर फॉल के कई कारण हो सकते हैं, जैसे खराब जीवनशैली, पोषण की कमी, तनाव, हार्मोनल असंतुलन, या स्कैल्प की समस्याएँ। सही जानकारी और उपायों से आप हेयर फॉल को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं। डॉ सीपीका जायसवाल बताती है कि हम आपको घरेलू उपाय, आहार में बदलाव, दिनचर्या में सुधार, और मेडिकल सलाह के ज़रिए हेयर फॉल रोकने के प्रभावी तरीके काम करते हैं। हेयर फॉल के मुख्य कारण हेयर फॉल को रोकने से पहले यह समझना ज़रूरी है कि आपके बाल क्यों झड़ रहे ...

डॉ हरि मोहन राय द्वारा पीसीओडी पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

लखनऊ, आजकल की इस भाग दौड़ की जिंदगी में महिलाओं में पीसीओडी की परेशानी बढ़ रही है, जो खराब लाइफस्टाइल, बिगड़ा खानपान, मेंटल स्ट्रेस, धूम्रपान और शराब ज्यादा पीने से जुड़ी है। इसके अलावा, यह बीमारी जेनेटिक की वजह से भी हो सकती है। पीसीओडी की वजह से महिलाओं में हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इस विषय पर जयश्री क्लिनिक पत्रकरपुरम लखनऊ से पोषक एवं आहार विशेषज्ञ डॉ हरि मोहन राय ने पीसीओडी पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। डॉ हरि मोहन राय ने बताया कि पीसीओडी एक हार्मोनल डिसऑर्डर है जिसमें महिलाओं के ओवरी (अंडाशय) में कई छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। इसके कारण ओवरी का आकार बढ़ जाता है और हार्मोनल इंबैलेंस हो जाता है। यह स्थिति आज की लाइफस्टाइल में बहुत आम है, ख़ासकर 15-40 वर्ष की महिलाओं में। हर महिला का पीसीओडी अलग होता है- कुछ में वजन ज़्यादा, कुछ में सिर्फ़ हार्मोनल असंतुलन या त्वचा संबंधी लक्षण। पीसीओडी के लक्षण में   अनियमित माहवारी , कभी 15 दिन में, तो कभी 2-3 महीने तक पीरियड नहीं आते, चेहरे या शरीर पर अत्यधिक बाल या पेट पर मोटे बाल आने लगते हैं...

राजधानी लखनऊ में आयोजित हुई इलाहाबाद विश्वविद्यालय की तीसरी अल्युमिनियम मीट

एलुमनी एसोसिएशन डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद संस्था द्वारा वनस्पति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज के पुराने छात्रों का दो दिवसीय पुराने छात्र सम्मेलन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट इको सेंटर, शहीद पथ, लखनऊ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० आर० बी० श्रीवास्तव पूर्व निदेशक डी०आर०डी०ओ० पुरा ने छात्र 1974 बैच द्वारा की गई। इस अवसर पर उनके द्वारा ’इनोवेटिव रिसर्च विद प्लांट रिसोर्सेज फॉर फूड एंड हेल्थ सिक्योरिटी एट लेह, लद्दाख’ विषय पर व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ० अनूप कुमार, पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक, सीमैप पुरा छात्र 1975 बैच तथा श्री एन० के० एस० चौहान, IAS रहे, जिनके द्वारा एलुमनी एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 2025 बैच के तीन छात्र/छात्राओं श्री सोनू पाल, कु० खुशी और कु० नीतू दुबे को परास्नातक में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एलुमनी एसोसिएशन द्वारा मेडल, सर्टिफिकेट और रु 10,000/– नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में ’उमंग’ नाम...

डॉ. रीति मिश्रा को शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी (अमेरिका) ने समाज कार्य और सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. रीति मिश्रा को मानद डॉक्टरेट (डॉक्टर ऑफ लेटर्स – होनोरिस कॉज़ा) से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके वर्षों से किए जा रहे मानवीय कार्यों, सामाजिक सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देता है। डॉ. मिश्रा को 30 से अधिक वर्षों का सामाजिक सेवा का अनुभव है। किरण फाउंडेशन की संस्थापक के रूप में उन्होंने महिलाओं, बच्चों और वंचित समुदायों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने समाज के उत्थान और विकास से जुड़े अनेक कार्य किए हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को भोजन, दवाइयाँ और आवश्यक सहायता पहुंचाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह मानद उपाधि उन्हें 2 नवंबर 2025 को शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी, अमेरिका द्वारा प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करते हुए डॉ. मिश्रा ने कहा, “यह सम्मान उन सभी समुदायों को समर्पित है जिनके लिए हम कार्य करते हैं। यह हमें समाज सेवा ...

माइक्रोफाइनेंस: रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम” — उपमा का 8वां वार्षिक अधिवेशन 6 नवम्बर को लखनऊ में।

*लखनऊ, 4 नवम्बर 2025:* उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा) अपने 8वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 6 नवम्बर 2025 को होटल ताज, लखनऊ में करने जा रहा है। अधिवेशन का मुख्य विषय होगा — *“ माइक्रोफाइनेंस: रोजगार में सहायक”* इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व उप-गवर्नर श्री एम. के. जैन तथा सिडबी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. क्षत्रपति शिवाजी जैसे देश के शीर्ष वित्तीय विशेषज्ञ विशेष रूप से मुंबई से लखनऊ आकर अधिवेशन को संबोधित करेंगे। अधिवेशन के दौरान उत्तर प्रदेश को *उत्तम प्रदेश’ बनाने में माइक्रोफाइनेंस की भूमिका पर एक विस्तृत रिपोर्ट* भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें यह दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार माइक्रोफाइनेंस संस्थान प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में *रोजगार, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा* दे रहे हैं। कार्यक्रम में देश की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं — · श्री गणेश नारायणन, अध्यक्ष, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण · श्री विवेक तिवारी, प्रमुख,...

लखनऊ में गूंजा ‘दादा किशन की जय’, फरहान अख्तर और टीम ने साथ किया सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट

लखनऊ से फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत एक बड़े लॉन्च इवेंट के साथ हुई, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, नरपत सिंह भाटी जी, असली वीर जवान और शहीदों के परिवार शामिल हुए। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 120 बहादुर के टीज़र और पोस्टर्स ने दर्शकों को भारतीय सैनिकों की असाधारण कहानी की एक झलक दिखाई थी। अब फिल्म का पहला गाना रिलीज़ हो गया है, जिसने दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ा दिया है। दादा किशन की जय टाइटल वाला यह गाना देशभक्ति की गहरी भावना को दर्शाता है, जो फिल्म की आत्मा और जज़्बे को बखूबी बयां करता है। इस गाने का लॉन्च लखनऊ में एक बड़े और जोश से भरे कार्यक्रम में किया गया, जहां हजारों फैंस मौजूद थे। इस मौके पर फरहान अख्तर, सुखविंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) के बेटे नरपत सिंह, चार्ली कंपनी के सैनिकों की भूमिका निभाने वाले कलाकार, रेजांग ला की लड़ाई के दो जीवित वीर सूबेदार ऑनरेरी कैप्टन रामचंद्र यादव जी और हवलदार निहाल सिंह जी (एसएम) – और शहीदों के परिवार मौजूद थे। जब यह गीत गूंजा, तो माहौल गर्व और देशभक्ति ...