Skip to main content

माइक्रोफाइनेंस: रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम” — उपमा का 8वां वार्षिक अधिवेशन 6 नवम्बर को लखनऊ में।



*लखनऊ, 4 नवम्बर 2025:* उत्तर प्रदेश में रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माइक्रोफाइनेंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश (उपमा) अपने 8वें वार्षिक अधिवेशन का आयोजन 6 नवम्बर 2025 को होटल ताज, लखनऊ में करने जा रहा है। अधिवेशन का मुख्य विषय होगा — *“ माइक्रोफाइनेंस: रोजगार में सहायक”*


इस अवसर पर भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व उप-गवर्नर श्री एम. के. जैन तथा सिडबी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. क्षत्रपति शिवाजी जैसे देश के शीर्ष वित्तीय विशेषज्ञ विशेष रूप से मुंबई से लखनऊ आकर अधिवेशन को संबोधित करेंगे।


अधिवेशन के दौरान उत्तर प्रदेश को *उत्तम प्रदेश’ बनाने में माइक्रोफाइनेंस की भूमिका पर एक विस्तृत रिपोर्ट* भी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें यह दर्शाया जाएगा कि किस प्रकार माइक्रोफाइनेंस संस्थान प्रदेश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में *रोजगार, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा* दे रहे हैं।


कार्यक्रम में देश की प्रमुख वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं —


· श्री गणेश नारायणन, अध्यक्ष, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण


· श्री विवेक तिवारी, प्रमुख, सत्या माइक्रो कैपिटल एवं चेयरमैन, उपमा


· श्री अनूप सिंह, प्रमुख, सोनाटा फाइनेंस


· श्री प्रमोद कुमार पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, उत्कर्ष बैंक


श्री विवेक तिवारी, चेयरमैन, उपमा ने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जैसे —क्या माइक्रोफाइनेंस अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरा है, भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत जिम्मेदार वित्तपोषण ,जिम्मेदारी के साथ व्यवसाय वृद्धि की रणनीतियाँ


उपमा के मंत्री श्री पारस वासनिक ने बताया कि “हम हर वर्ष यह अधिवेशन आयोजित करते हैं। इस वर्ष का यह आठवां अधिवेशन है, जो माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र के कर्मियों और हितधारकों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी रहेगा।”


वर्तमान में उत्तर प्रदेश में माइक्रोफाइनेंस का कुल व्यवसाय लगभग ₹15,137 करोड़ का है, जिसमें करीब 53 लाख महिलाएँ ग्राहक हैं। प्रति ग्राहक औसत ऋण ₹55,045 का है। माइक्रोफाइनेंस सेवाएँ आज प्रदेश के हर जिले तक पहुँची हुई हैं।


इस अवसर पर उन विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्यकाल में माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र को दिशा और मार्गदर्शन प्रदान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...