Skip to main content

Posts

Featured Post

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 'अफसाने' विदाई समारोह आयोजित हुआ

   प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिल्ली पब्लिक स्कूल, इन्दिरा नगर, लखनऊ में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं के छात्र/छात्राओं के लिए 'अफसाने' विदाई समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। पुरानी यादों के साथ-जैसा कि किसी ने कहा है काश फिर मिलने की वजह मिल जाए, साथ जितना भी बिताया वो पल मिल जाए। चलो अपनी-अपनी आँखें बन्द कर लें, क्या पता ख्वाबों में गुजारा हुआ कल मिल जाए। ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने बारहवीं के छात्र/छात्राओं को उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए गुलाब के फूल देकर उनका स्वागत करते हुए 'विदाई' पर एक सारगर्भित भाषण दिया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा सभा को मनोरंजक बनाते हुए बारहवीं के छात्र/छात्राओं से "रैम्पवॉक" करवायी गयी जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने अपनी वेशभूषा एवं अदाओं से सबका मनमोह लिया। जहाँ एक ओर बारहवीं के छात्र/छात्राओं के सुखद भविष्य की कामना थी वहीं शिक्षक/शिक्षिकाओं व छात्रों की आँखों में अश्रु भरे हुए थे क्योंकि आज पन्द्रह वर्षों का सफर उन छात्रों ने इसी विद्यालय में पूर्ण किया था, वे सभी आज विदाई लेक...
Recent posts

मां पीतांबरा समूह के द्वारा प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है भव्य भंडारा

  मां पीतांबरा समूह द्वारा आशियाना सेक्टर एच पंचवटी पार्क में माँ पीताम्बरा रानी की प्रेरणा से प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी पीताम्बरा रसोई से भोग प्रसाद वितरण और शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । दिन प्रतिदिन भंडारे की भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है। और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पवित्र कार्य में जुड़ते जा रहे हैं। प्रसाद में पूड़ी सब्जी और खीर का विवरण किया गया। जिसे सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक एसएन पांडे ने बताया कि माता रानी की कृपा से ये आयोजन निरंतर चलता रहे। और सभी में अपने सनातन धर्म से जुड़े रहे और उसका प्रचार प्रसार बढ़ता रहे। इसी उद्देश के साथ ये भंडारा चल रहा है। इस भंडारे में अमीर गरीब सभी एक साथ मिल कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। आगे भी पीतांबरा समूह के अंतर्गत जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेगा।इसके साथ ही भंडारे को भी सप्ताह के अन्य दिनों में करने की तैयारी है। माँ पीताम्बरा की प्रेरणा से पीताम्बरा रसोई में बुजुर्ग , मजदूर ' एवं दिव्यांग लोगो ने माता का प्रसाद लिया रसोई दोपहर12 बजे से 3 बजे तक चली श्रद्धालुओं माता जी के जयकारे...

अधूरी-सी पूरी मोहब्बत को मिला नया सुर, ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज़

ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'दो दीवाने सहर में' ने अपनी जुनून से भरी रोमांटिक पेशकश से पहले ही सबका दिल जीत लिया है। एक ऐसी प्रेम कहानी पेश करते हुए जो सच्ची, चौंकाने वाली और बेहद रिलेटेबल है, यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट वैलेंटाइन ट्रीट लगती है जो उलझी हुई, कन्फ्यूज़िंग और खूबसूरती से अधूरी मोहब्बत पर भरोसा करते हैं। ऐसे में अब इस दिल को छू लेने वाली कहानी को गाने "तेरा मेरा साथ" के साथ नया सुर मिला है। मेकर्स ने दो दीवाने सहर में का नया गाना तेरा मेरा साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर रिलीज़ कर दिया है। सुरीली और सुकून देने वाली धुनों के साथ मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की दिल छू लेने वाली केमिस्ट्री इस गाने को वाकई बेहद खास बना देती है। यह गाना सुनने में एक अलग ही सुकून देता है और दिल को छू जाता है। कैप्शन में आगे लिखा गया है — "सaसank aur Roसni की इंपरफेक्टली परफेक्ट कहानी की है एक नई धुन अधूरी-सी पूरी मोहब्बत को मिला नया सुर, ‘दो दीवाने सहर में’ का गाना ‘तेरा मेरा साथ’ हुआ रिलीज़ https://www.instagram.com/reel/DUH4zb0DGrv/...

वैश्विक स्तर पर पहली बार, एयरटेल ने 36 करोड़ भारतीयों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम नि:शुल्क उपलब्ध कराया

लगभग रु4,000 मूल्य वाले एडोबी के एआई आधारित टूल के साथ आसान और प्रभावी डिज़ाइन क्रिएशन, सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध लखनऊ, 29 जनवरी 2026 : भारत की अग्रणी टेलीकम्युनिकेशन सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल अब अपने 36 करोड़ ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध करा रही है। एडोबी एक्सप्रेस एक तेज़, आसान और हर तरह की डिज़ाइन जरूरतों को पूरा करने वाला एप है, जिसे अब पूरे भारत में एयरटेल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकेंगे। यह ऐतिहासिक और अपनी तरह की पहली साझेदारी एयरटेल के सभी ग्राहकों को एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम इस्तेमाल करने की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे वे हाई क्वालिटी वाली सोशल मीडिया एसेट्स, मार्केटिंग कंटेंट, शॉर्ट वीडियो और किसी भी प्रकार के डिज़ाइन को तेज़ी से और सहज तरीके से तैयार कर सकेंगे। लगभग रु4,000 मूल्य वाला एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम अब एक वर्ष के लिए निशुल्क उपलब्ध होगा। इसके साथ एयरटेल के सभी ग्राहक अपनी रचनात्मक क्षमताओं को खुलकर अभिव्यक्त कर सकेंगे और पेशेवर स्तर का कंटेंट तैयार कर सकेंगे, चाहे उनका डिजाइनिंग का अनुभव किसी भी स्तर का हो...

हिन्दुओं का विभाजनकारी कानून यूजीसी की वापसी को लेकर प्रदर्शन

  सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी सरकार से कानून वापस करने की मांग  लखनऊ। युवा नेता अंशुमान त्रिवेदी के नेतृत्व में अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के युवा कार्यकर्ता आज अपराह्न विधानभवन के समक्ष हिन्दुओं का विभाजनकारी कानून यूजीसी के नये कानून को वापस लिये जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।  सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद सड़कों पर उतरे युवा कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह अपनी ओर से यूजीसी के नियमों को वापस ले।  इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अंशुमान त्रिवेदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नये नियम पर रोक लगा कर सवर्ण समाज को राहत पहुंचाने का काम किया है, जिसका हम स्वागत करते हैं, लेकिन इस यूजीसी नियम को लाने वाली केन्द्र सरकार रोल बैक कर सम्पूर्ण समाज के छात्रों को न्याय दिलाने का काम करें। इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार संगठन के युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे उसमें हर जाति वर्ग के लोग शामिल थे। इस दौरान श्री त्रिवेदी ने नये नियमो को जातिगत आधार में हिन्दु समाज को आपस में न सिर्फ भिड़ाने का प्रयास करने वाला बताया। 

यूजीसी एक्ट-2026 पर पूरे देश में तांडव क्यों- डा. आर.एस. पटेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ओबीसी समाज को न्याय दिया तो उनके खिलाफ गाली गलौज क्यों डॉ आर एस पटेल अगर मुड़ी भर लोगों के दबाव में यह बिल वापस किया गया तो पूरे देश में सड़क पर उतरकर बहुजन समाज के लोग आंदोलन को होंगे बाध्य डा आर.एस. पटेल लखनऊ, 29 जनवरी। प्रेस कांफ्रेस को सम्बोधित करते हुये सरदार सेना के संस्थापक और जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. आर. एस. पटेल ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को यूजीसी एक्ट-2026 के नए ‌नियम को लेकर 14 पेज का भारत सरकार का राजपत्र जारी होता है। यह राजपत्र जारी होने के उपरांत जब हिन्दू धर्म के कुछ खास लोग इस एक्ट का खुलेआम विरोध करते हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक दलित - पिछड़े समाज को टारगेट किया जा रहा है। यहाँ तक कि शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को खुलेआम गाली दी जाती है। क्या ये खास मानसिकर्ता का प्रदर्शन नहीं है? डा. पटेल ने बताया कि यूजीसी एक्ट-2026 में एससी-एसटी के साथ पहली बार ओबीसी भी शामिल कर दिया गया है तो उनके दिमाग में यही से परेशानी शुरू होती है। अब के पूर्व विश्वविद्यालय में एससी एसटी ओबीसी के साथ जाति जुल्म और अत्याचार चरम पर...

उत्तर भारत में लिवर ट्रांसप्लांट में बढ़ोतरी, जागरूकता और लिविंग डोनेशन से मिल रहा बल

- लिवर रोग का बोझ बढ़ा, ट्रांसप्लांट के लिए आगे आने लगे मरीज और परिवार लखनऊ, 28 जनवरी 2026, उत्तर प्रदेश में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही हैं। इसी बीच मरीजों और उनके परिवारों की सोच में एक साफ बदलाव दिख रहा है। अब लोग लिवर ट्रांसप्लांट को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं। समय पर जांच, सही सलाह और लिविंग लिवर डोनेशन को लेकर बढ़ती स्वीकार्यता के कारण मरीज ट्रांसप्लांट के लिए पहले पहुंच रहे हैं और निर्णायक उपचार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इलाज की इस बड़ी जरूरत को देखते हुए अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने लिवर से जुड़ी सभी सेवाओं, विशेषज्ञों और आधुनिक सुविधाओं को एक ही छत के नीचे एकजुट किया है। यहां जांच से लेकर दवाओं द्वारा इलाज, जटिल हेपेटो-पैंक्रियाटो-बिलियरी सर्जरी और लिवर ट्रांसप्लांट तक की पूरी सुविधा उपलब्ध है। देश में हर साल करीब 2.5 से 3 लाख लोगों की मौत लिवर रोग और सिरोसिस के कारण होती है। यह बीमारी अब देश में मौत का 8वां बड़ा कारण बन चुकी है, जबकि एक दशक पहले यह 10वें स्थान पर थी। उत्तर प्रदेश में स्थिति और भी चिंताज...