मां पीतांबरा समूह द्वारा आशियाना सेक्टर एच पंचवटी पार्क में माँ पीताम्बरा रानी की प्रेरणा से प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी पीताम्बरा रसोई से भोग प्रसाद वितरण और शाम को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । दिन प्रतिदिन भंडारे की भव्यता लगातार बढ़ती जा रही है। और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पवित्र कार्य में जुड़ते जा रहे हैं। प्रसाद में पूड़ी सब्जी और खीर का विवरण किया गया।
जिसे सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक एसएन पांडे ने बताया कि माता रानी की कृपा से ये आयोजन निरंतर चलता रहे। और सभी में अपने सनातन धर्म से जुड़े रहे और उसका प्रचार प्रसार बढ़ता रहे। इसी उद्देश के साथ ये भंडारा चल रहा है। इस भंडारे में अमीर गरीब सभी एक साथ मिल कर प्रसाद ग्रहण करते हैं। आगे भी पीतांबरा समूह के अंतर्गत जनकल्याणकारी कार्य जारी रहेगा।इसके साथ ही भंडारे को भी सप्ताह के अन्य दिनों में करने की तैयारी है। माँ पीताम्बरा की प्रेरणा से पीताम्बरा रसोई में बुजुर्ग , मजदूर ' एवं दिव्यांग लोगो ने माता का प्रसाद लिया रसोई दोपहर12 बजे से 3 बजे तक चली श्रद्धालुओं माता जी के जयकारे लगाकर प्रसाद ग्रहण किया ।
। कार्यक्रम में , मुन्ना तिवारी, ओपी तिवारी ,श्री राय राज पाण्डेम विजय त्रिपाठी , विजय अवस्थी , (पुजारी )श्री दुर्गेश पाण्डे,सीपी तिवारी, कृष्णा पाण्डेम श्री गिरजा शंकर त्रिपाठी श्री गोपाल तिवारी श्री हंशराज तिवारी डा० शशी मिश्रा, डा० तनुश्री ', वन्दना ,शैल पाण्डेय, किरन शर्मा ,रीता उपाध्याय, देवांश ' दिव्यांका आदि भक्त गण उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment