प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिल्ली पब्लिक स्कूल, इन्दिरा नगर, लखनऊ में कक्षा ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने कक्षा बारहवीं के छात्र/छात्राओं के लिए 'अफसाने' विदाई समारोह का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया।
पुरानी यादों के साथ-जैसा कि किसी ने कहा है काश फिर मिलने की वजह मिल जाए, साथ जितना भी बिताया वो पल मिल जाए।
चलो अपनी-अपनी आँखें बन्द कर लें, क्या पता ख्वाबों में गुजारा हुआ कल मिल जाए।
ग्यारहवीं के छात्र/छात्राओं ने बारहवीं के छात्र/छात्राओं को उनके सुखद भविष्य की कामना करते हुए गुलाब के फूल देकर उनका स्वागत करते हुए 'विदाई' पर एक सारगर्भित भाषण दिया गया। रंगारंग कार्यक्रमों के द्वारा सभा को मनोरंजक बनाते हुए बारहवीं के छात्र/छात्राओं से "रैम्पवॉक" करवायी गयी जिसमें सभी छात्र/छात्राओं ने अपनी वेशभूषा एवं अदाओं से सबका मनमोह लिया। जहाँ एक ओर बारहवीं के छात्र/छात्राओं के सुखद भविष्य की कामना थी वहीं शिक्षक/शिक्षिकाओं व छात्रों की आँखों में अश्रु भरे हुए थे क्योंकि आज पन्द्रह वर्षों का सफर उन छात्रों ने इसी विद्यालय में पूर्ण किया था, वे सभी आज विदाई लेकर जा रहे हैं। काश' यह पल कभी न आता।' इन पलों को हल्का करने हेतु विभिन्न खेलों के माध्यम से छात्र/छात्राओं को अपनी-अपनी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर मिला।
बीच-बीच में नृत्य के आकर्षक रूप को ग्यारहवीं के छात्रों ने प्रस्तुत करते हुए सब का मनोरंजन किया। विभिन्न खिताबों के द्वारा बारहवीं के छात्र/छात्राओं को सुशोभित किया गया तथा एक वीडियो के माध्यम से उनकी पुरानी यादों को ताज़ा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या अत्यन्त भावुक हो उठीं और उन्होंने बारहवी के छात्र/छात्राओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि जीवन में सदैव अपने लक्ष्य पर ध्यान रखो पर पहले याद रखो कि अपने माता-पिता के साथ अपने विद्यालय का नाम भी तुम्हे रौशन करना है।
तत्पश्चात् मिस्टर डी.पी.एस तथा मिस डी.पी.एस नामों के साथ मिस्टर चार्मिंग मिस गॉर्जियस के नामों की घोषणा की गई मिस्टर डी०पी०एस,अहमद हमजा,मिस डीपीएस,जारा रौशन,मिस्टर चार्मिंग जुहेब खान,मिस गॉर्जियस,स्वास्तिका सिंह

Comments
Post a Comment