हिंदू सम्मेलन एवं समरसता भोज का आयोजन रामाधीन सिंह उत्सव स्थल (निकट आईटी चौराहा) किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सकल हिंदू समाज, रामाधीन बस्ती, विवेकानंद नगर, लखनऊ उत्तर भाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता देवेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करना है। डॉ देवेंद्र प्रताप सिंह नवाबगंज गोंडा के नंदिनी निकेतन में आयोजित राष्ट्रकथा में भी सम्मिलित हुए थे और राष्ट्रकथा के आयोजन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात भी की और राष्ट्र हित के लिए जो आयोजन किया गया उसके लिए उन्होंने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की सराहना भी की।


Comments
Post a Comment