लखनऊ, रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को इंस्टॉलेशन समारोह एवं स्वावलंबन ड्राइव का सफल आयोजन सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान की भावना के साथ किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला गवर्नर रोटेरियन डॉ. अशुतोष अग्रवाल (RID 3120) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक उद्बोधन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर रोटेरियन रंजीत सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वावलंबन ड्राइव रहा, जिसे स्व. रोटेरियन राधारानी घोष की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय जाने वाली 11 जरूरतमंद बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे उनकी शिक्षा एवं आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही 11 जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित की गईं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस अवसर पर रोटरी के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्षगण रोटेरियन अमरीश माथुर, रोटेरियन किरणजीत सिंह, रोटेरियन श्याम पचौरी एवं रोटेरियन पीयूष सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। नव-स्थापित क्लब पदाधिकारियों में अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चतुर्वेदी, सचिव रोटेरियन मनीन्द्र सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन गुरदीप सलूजा ने अपने कार्यकाल में समाजसेवा के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में रोटेरियन अजय टंडन, रोटेरियन प्रतिक्षा आर्य, रोटेरियन अजय रावल एवं रोटेरियन शम्भु चंदानी सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
रोटरी क्लब लखनऊ अवध राजधानी ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करने के अपने संकल्प को दोहराते हुए रोटरी के आदर्श वाक्य “सेवा सर्वोपरि” को साकार करने का संदेश दिया।



Comments
Post a Comment