राजधानी लखनऊ के पत्रकारपुरम में स्थित जयश्री स्किन क्लीनिक के आहार एवं पोशाक विशेषज्ञ डॉ हरि मोहन राय ने बताया कि कैंसर के इलाज में पोषण बहुत महत्वपूर्ण है। सही आहार से इम्यूनिटी मजबूत होती है, कमजोरी कम होती है, और रिकवरी तेज होती है. कीमोथेरेपी के दौरान हल्का, ताजा और पौष्टिक खाना जैसे नारियल पानी, सूप, दालें, खिचड़ी, ओट्स, पोहा, पकी सब्जियाँ, दही, केला, सेब, अनार खाना चाहिए। मसालेदार, तला हुआ, स्ट्रीट फूड, कच्चे मील/अंडे, फास्ट फूड, बहुत मीठा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से बचना चाहिए। डॉ. ने कहा कि प्रोटीन मसल रिकवरी, इम्यूनिटी और टिश्यू हीलिंग के लिए जरूरी है, दाल, पनीर, अंडे, दही, सोया अच्छे स्रोत हैं। सप्लीमेंट्स मरीज की स्थिति पर निर्भर करते हैं, ओमेगा-3, विटामिन D3 + K2, प्रोबायोटिक्स उपयोगी हो सकते हैं। लगभग 40% कैंसर लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े होते हैं, फाइबर युक्त खाना, रंगीन सब्जियाँ, कम तेल-चीनी-नमक फायदेमंद है। रेडिएशन के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखें, हल्का पचने वाला भोजन लें। डॉ. ने बताया कि कैंसर के मरीजों को इसके साथ ही व्यायाम और वॉक करना भी इम्युनिटी के बेहद आवश्यक है । हमें अपने आहार में *इम्यूनिटी बुस्टर* शामिल करना चाहिए .
लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर, जूनियर बालक बालिका के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

Comments
Post a Comment