Skip to main content

नगर निकाय निदेशालय के विशाखा ऑडोटोरियम में उत्तर प्रदेश अधिशासी अधिकारी सेवा संघ का चुनाव संपन्न

 



लखनऊ, नगर निकाय निदेशालय के सभागार भवन ऑडिटोरियम में अधिशासी अधिकारी सेवा संघ (APOESA) का औपचारिक शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम संघ के सामान्यीकरण वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संघ के संस्थापक सदस्य श्री विद्या निवास मिश्र, पूर्व एडिशनल डायरेक्टर प्रवीन श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष के के मौर्य, एच एन उपाध्याय उपाध्याय, और नगरीय निकाय निदेशालय कार्यपालक संघ के अध्यक्ष श्री संदीप पाण्डेय द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर अतुल कुमार पी.ओ.पी.ए., इण्टरनेशनल इनीशियेटिव के शैलेन्द्र पाण्डेय, रिटायर्ड ए.ओ. ए.पी.ओ.एस.ए. आर.के. सिंहल, तथा एसोशिएशन के प्रथम महामंत्री अजय, शैला, सिद्धार्थ मिश्रा, और मधुर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यकाल की उपलब्धियाँ और कैडर रिस्ट्रक्चर

वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री समीर कुमार कश्यप और महामंत्री श्री कुंवर गौरव जैस सिंह ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल की मुख्य उपलब्धियों को सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। 


मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के संरक्षक। कृषि विभाग के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह। पी डब्लू डी एसोसिएशन के महामंत्री श्री देवेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश फेडरेशन का मिनिस्ट्रियल के महामंत्री मंसूर अली, रंजीत दिग्विजय, विनोद चौधरी, उत्तर प्रदेश फेडरेशन के संरक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, स्थानीय निकाय निदेशालय मिनिस्टीरियल सेवा संघ के महामंत्री आकाश मौर्य कोषाध्यक्ष दीपक सचान पूर्व अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।अध्यक्ष समीर कश्यप जी ने इस दौरान अधिशासी अधिकारियों का कैडर रिस्ट्रक्चर किए जाने और नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों के वेतनमान को ग्रेड 'पे' से बढ़ाए जाने का विशेष रूप से उल्लेख किया। चुनाव समिति में अनिरुद्ध पटेल शिवकुमार, शिरीष मिश्रा जी के द्वारा समस्त चुनाव कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसकी पर्यवेक्षक अधिकारी डिप्टी डायरेक्टर ऋतु सुहास की देखरेख में सफ़लता पूर्वक संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...