लखनऊ, महा नवमी के पावन अवसर पर भानू प्रताप सिंह ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन संपन्न किया। यह आयोजन उनके आवास शिवपुरम पारा पर हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तलवार, भाला, सहित पारंपरिक शस्त्रों की पूजा की गई।
पूजन के दौरान शस्त्रों को गंगाजल से शुद्ध कर पुष्प, चंदन और अक्षत से सजाया गया। , और पूजन किया गया जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। भानू प्रताप सिंह पुत्र राम नारायण सिंह ने इस अवसर पर कहा, "शस्त्र केवल युद्ध का साधन नहीं, बल्कि धर्म और न्याय की रक्षा का प्रतीक हैं।"
शस्त्र पूजन की यह परंपरा शक्ति और शौर्य के सम्मान का प्रतीक मानी जाती है, जो भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही है। इसके साथ ही भानु प्रताप सिंह ने शक्ति पूजन भी किया । पूजन में आई हुई सभी महिलाओं को भानु प्रताप सिंह, रेनू सिंह द्वारा पटका पहन कर सम्मानित किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में
राम नारायण सिंह भूत पुर्व प्रधान चंदौली, रेनु सिंह, कुटुम्ब प्रबोधन संयोजक लक्ष्मण चौबे ,दिलीप पाठक ,मुन्ना गुप्ता , विनोद उपाध्याय ,एस के सिंह,अनिता तिवारी समेत स्थानीय नागरिकों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। आयोजन के अंत में भानू प्रताप सिंह ने उपस्थित जनों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और धर्म की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।



Comments
Post a Comment