Skip to main content

अखण्ड आर्यावर्त महासभा की लड़की का शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने आज यहां पुलिस प्रशासन पर बहराईच में लड़की के साथ ऑनर किलिंग मामले में कार्यवाही न करने का आरोप लगाते हुये सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने आज यहां संगठन के मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कार्यवाही की मांग को लेकर दीपावली पर्व के बाद संगठन बहराईच जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। वहीं वार्ता में मौजूद विधिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन इस मामले में कार्यवाही को लेकर जरूरत पड़ी तो इस मामले को हाईकोर्ट ले जायेगी।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने उत्तर प्रदेश के बहराईच में मुस्लिम परिवार पर लड़की की ऑनर किलिंग किये जाने का आरोप लगाते हुये राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दफनाये गये शव को निकाल कर पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग की थी, ताकि इस मामले का सच सामने लाया जा सके और दोषियों को सजा दी जा सके।

श्री त्रिवेदी ने इस मामले पर पत्रकारों को बताया कि ऑनर किलिंग की शिकार लड़की के पिता अपराधिक प्रवृति के होने के कारण इस मामले की शिकायत भारत नमन पार्टी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा मुख्यमंत्री के शिकायत पोर्टल पर करने के बाद जिलाधिकारी ने इस मामले में जांच कर रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन स्थानीय थाने की पुलिस मुख्यमंत्री से की गयी शिकायत और जिलाधिकारी के निर्देशों को अनदेखा कर इस मामले को दबाने में लगी हुयी है। 

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने इस प्रकरण की जानकारी देते हुये बताया कि बहराइच के थाना मोतीनगर थानान्तर्गत ग्राम अन्डाहन पुरवा परसोहना की रहने वाली 18 वर्षीय फरीन शनिया अपने मनपसन्द लड़के से विवाह करना चाहती थी, लेकिन परिवारवालों के लाख मना करने के बाद जब वह नहीं मानी तो अपराधिक प्रवृत्ति के उसके पिता कमाल खॉ ने अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर बीते 23 सितम्बर की रात उसकी हत्या कर दी और अगले दिन 24 सितम्बर की सुबह 10 बजे से पहले बिना पुलिस को सूचना दिये, पोस्टमार्टम भी नहीं कराया और गांव अन्डाहन पुरवा के कब्रिस्तान में दफना दिया। श्री त्रिवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लड़की के परिवारीजनों ने जिस तरह से आनन-फानन में लड़की की मौत के बाद उसे दफनाना अपने आप में संदेह पैदा करता है कि उसकी हत्या की गयी है। श्री त्रिवेदी ने इस मामले में लडकी की मौत का सामना लाने के लिये लड़की के शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया जाये, ताकि उसकी मौत का सच सामने लाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...