Skip to main content

आवास विकास परिषद ने दिया दिवाली पर बड़ा तोहफा


लखनऊ। आवास विकास परिषद ने दिवाली अब फ्लैट खरीदने वालों को एकमुश्त भुगतान करने पर आवास विकास परिषद 15 प्रतिशत की छूट देने जा रहा है। दीपावली से 31 जनवरी 2026 तक नया नियम प्रदेशभर में प्रभावी रहेगा। फ्लैट की कीमत की 50 प्रतिशत धनराशि भुगतान करने पर कब्जा मिल सकेगा। 
 अपना घर बनाने वालों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। विभिन्न योजनाओं में विभिन्न श्रेणी के रिक्त फ्लैटों जी 3 और बहुमंजिला में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके साथ ही 50 प्रतिशत भुगतान करने पर तुरंत कब्जा व बाकी की किस्तों पर ब्याज दरों में 2.50 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी। उप आवास विकास आयुक्त
पल्लवी मिश्रा ने बताया कि इसके साथ ही वहीं अगर कोई किश्तों को समय से पूर्व पूर्ण भुगतान करता है तो उसे उस राशि पर 2% की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी विशेष पंजीकरण सुविधा को समाप्त कर अब पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत कोई भी फ्लैट खरीद सकता है।
प्रमुख सचिव आवास गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई। आवास एवं विकास परिषद की 273वीं निदेशक मंडल की बैठक में और भी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सर्विस रेगुलेशन्स-1973 में संशोधन किये जाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है।


लखनऊ जोन के अन्तर्गत लगभग 3120 फ्लैट रिक्त हैं। छूट का लाभ उक्त योजनाओं में मिल सकेगा।

अवध बिहार योजना में अधूरे 488 फ्लैटों की योजना नीलाम होगी: अवध विहार योजना के सेक्टर-7 डी के सरयू एन्क्लेव में स्टिल्ट स्तर पर रोके गये 488 बहुमंजिले भवनों को जैसा का तैसा के आधार पर ई नीलाम किया जाएगा। यहां सात टावर बनाए जाने थे जिनमें से दो टावर बनाने में 48 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। यहां 2 व 3 बीएचके के फ्लैट बनने थे, 27 लोगों को बेच दिए गए। आपत्ति के बाद गठित कमेटी ने इनके निस्तारण के लिए नीलाम करने को कहा था जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी। 


घटिया भवन बनाने पर पांच इंजीनियरों से होगी वसूली आगरा के कालिंदी विहार में बेसिक सर्विसेज टू अर्बन पुअर (BSUP) योजना के तहत बनाए गए 272 भवनों के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया 1652 भवन बनाए थे जिनमें 360 भवन सही पाए गए। 272 में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई। आईआईटी रुड़की से जांच कराने पर भवनों के आरसीसी कॉलम में दरारें मिलीं। घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल की गई। जांच के बाद आवास आयुक्त बलकार सिंह ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता रोशन लाल आर्य, सहायक अभियंता जेपी गर्ग, डीके शर्मा, सत्येंद्र कुमार पचौरी व एसके सिंह भदौरिया, सेवानिवृत अवर अभियन्ता, अधिशासी अभियंता नेहा सिंह से करीब 7 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। मुख्य अभियंता रहे आर के अग्रवाल की मृत्यु हो चुकी है, इनकी जांच बंद करने का निर्णय लिया गया। बीएस गुप्ता, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता के खिलाफ अगली बोर्ड में निर्णय होगा। 

बैठक में आवास आयुक्त बलकार सिंह, उप आवास आयुक्त पल्लवी मिश्रा, उप आवास आयुक्त लखनऊ जोन चंदन पटेल आदि कई लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...