Skip to main content

श्रीमद भागवत कथा आपरेशन सिंदूर - सैन्य पराक्रम को आदरांजली स्वरूप समर्पित रहेगी

  

लखनऊ , केशवपुर मठ पीठाधीश्वर एवं श्री पंचायती अखाडा महानिर्वाणी महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित पूज्यपाद स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज द्वारा मोक्षदायिनी श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का श्रवण 2 से 9 अक्टूबर तक जानकीपुरम विस्तार में करवाया जायेगा। यह दिव्य कथामृत आपरेशन सिंदूर के सैन्य पराक्रम एवं पहलगाम में धर्म पूछकर जिन पर्यटकों की नृशंस हत्या की गई, उन्हें समर्पित रहेगा।

आयोजक श्री हरिहर सेवा समिति लखनऊ समिति के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कथा महोत्सव की तैयारियों के सिलसिले में बुधवार को पत्रकार वार्ता रखी गई। समिति अध्यक्ष श्री राम किशोर मिश्र ने बताया कि सूर्या अकादमी,सेक्टर 07, जानकीपुरम विस्तार में श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ के श्रीगणेश के अवसर पर 2 अक्टूबर सुबह 8 बजे पूज्य स्वामीजी के पावन सानिध्य में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं मंगल कलश लिए शामिल होंगी। यह भव्य शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों पर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुचेगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायंकाल 7 बजे तक रहेगा। कथा विश्राम के दिन 9 अक्टूबर को हवन एवं महाप्रसादी होगी। इस ज्ञानयज्ञ में अखिल भारतीय श्री हरिहर सेवा समिति के सर्व श्री राम किशोर मिश्र अध्यक्ष , सुनील कुमार गुप्त,राम शब्द मिश्र, गोपाल जी निगम, भानु प्रताप सिंह,विकास मिश्र, अवध किशोर मिश्र, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र अग्रवाल , कौशिक पाण्डेय एवं प्रभात पाण्डेय एडवोकेट,चौधरी ब्रह्मपाल सिंह , मीनाक्षी सिंह,माधुरी सिंह एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए ।


भारतीय सेना केवल युद्ध नहीं करती, बल्कि मानवता की रक्षक भी -

पत्रकार वार्ता में महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती जी महाराज ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि इस वर्ष काश्मीर के पहलगाम में जिन निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछकर हत्या की गई थी,उनके साथ भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर सैन्य पराक्रम को इस दिव्य कथामृत को आदरांजली स्वरूप समर्पित किया जायेगा। आपने कहा कि आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने विश्व को स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि “मानवता पर हमला करने वालों को भारत कभी सहन नहीं करेगा।” ऑपरेशन सिंदूर ने यह बताया कि सेना केवल युद्ध नहीं करती, बल्कि मानवता की रक्षा भी करती है। यह अभियान शौर्य और करुणा, दोनों का अद्भुत संगम था। ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना का एक साहसिक अभियान था, जिसने न केवल भारत की सैन्य क्षमता और पराक्रम को दुनिया के सामने रखा बल्कि मानवीय और रणनीतिक दृष्टि से भी गहरा संदेश दिया। इसी सैन्य पराक्रम को हम व्यासपीठ से नमन करते हुए कथामृत समर्पित करेंगे। 



श्री योगी सरकार का अभिनंदनीय और अनुकरणीय कदम -

एक सवाल के जवाब में पूज्य स्वामीजी ने कहा कि नवरात्रि में पिछले दिनों जिस तरह से बरेली में षडयंत्रपूर्वक शांतिभंग करने और दंगा भडकाने के कुप्रयास को महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने विफल किया। वह अभिनंदनीय और अनुकरणीय है। इस त्वरित और सटीक - सख्त कार्यवाही के माध्यम से योगी जी ने स्पष्ट कर दिया कि दंगाईयों को बक्शा नहीं जायेगा। इसी प्रकार की कानून व्यवस्था की आवश्यकता सम्पूर्ण भारत में है। ताकि दंगाईयों को कानून का डर नजर आये। राष्ट्रविरोधी ताकतों को अब किसी भी स्तर पर बक्शा नहीं जायेगा। 


यूपी से बेहतरीन कानून व्यवस्था का आदर्श-

स्वामी ने कहा कि अन्याय का प्रतिकार आवश्यक है। फिर चाहे वह आतंकवाद हो या फिर दंगा । भगवान श्रीकृष्ण का जीवन और उनका श्रीमद भागवत - गीता में दिया हुआ उपदेश यही बताता है कि आततायी- निर्दोषों को कष्ट देने वाले, धर्म का उल्लंघन करने वाले, और समाज में अन्याय फैलाने वाले को कभी भी सहन नहीं करना चाहिए। गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि – "धर्म की रक्षा हेतु अधर्मियों का संहार करना ही क्षत्रिय का धर्म है।" इसी धर्म का निर्वहन महंत श्री योगी आदित्यनाथ जी बखूबी कर रहे है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के माध्यम से देश के समक्ष बेहतरीन कानून व्यवस्था का आदर्श प्रस्तुत किया है।  


मोह्हमद से प्यार के नाम पर ढोंग -

एक सवाल के जवाब में पूज्य स्वामीजी ने कहा कि "आई लव मोहम्मद" महज एक नौटंकी और धर्म के नाम पर ढोंग है। यदि आपको सही मायने में अपने मोहम्मद से प्यार है तो फिर अपनी दुकानों/ होटलों के नाम हिन्दू देवी देवता के नाम पर रखकर क्यों रखते है? क्यों हिन्दुओं को धोखा देने और धर्म भ्रष्ट करने का पाप क्यों करते हो? एक तरह मोहम्मद से प्यार का ढोंग और दूसरी तरह हिन्दुओं से धोखा ..इनका दोगलापन साफ नजर आता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...