Skip to main content

चुनाव से पहले ममता बनर्जी को मिला ब्रह्मास्त्र, दौड़े-दौड़े सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार, अब होगा असली खेला




Bengal News: कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल में 1 अगस्त से मनरेगा योजना शुरू करने का आदेश दिया, जिससे ममता बनर्जी को चुनावी संजीवनी मिली. केंद्र सरकार ने इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आया है. केंद्र सरकार ने सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य में 1 अगस्त से मनरेगा योजना दोबारा शुरू करने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को यह आदेश देते हुए सख्त टिप्पणी भी की थी. अदालत ने कि इस योजना को ‘हमेशा के लिए ठंडे बस्ते’ में नहीं डाला जा सकता.

कलकत्ता हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम ने 19 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान कहा था कि अगर किसी ने फर्जी नामों से मजदूरी ली है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन जिन्होंने ईमानदारी से काम किया है उन्हें उनका हक मिलना चाहिए. कोर्ट ने साफ कहा कि केंद्र चाहे तो योजना में कड़े नियम और शर्तें लागू करे, लेकिन मजदूरों का हक रोका नहीं जा सकता.

ममता बनर्जी की संजीवनी बनेगा मनरेगा!

बंगाल चुनाव से पहले कोर्ट के इस आदेश को ममता बनर्जी सरकार के लिए ब्रह्मास्त्र माना जा रहा था, जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है. राज्य की मुख्यमंत्री आरोप लगाती रही हैं कि केंद्र ने तीन साल से बंगाल का मनरेगा फंड रोक रखा है, जिससे लाखों मजदूर प्रभावित हुए.
इससे पहले जून में विधानसभा में इसी मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ था. ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘केंद्र सरकार ने अवैध तरीके से बंगाल का मनरेगा फंड रोक दिया है. डबल इंजन वाले राज्यों में भी भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन उनका पैसा नहीं रोका गया. सिर्फ बंगाल की वैध राशि जब्त कर ली गई.’

क्या है मनरेगा योजना?

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी मनरेगा केंद्र सरकार की तरफ से शुरू की गई रोजगार गारंटी योजना है. इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों में सभी लोगों को हर साल 100 दिन के रोजगार प्रदान करके ग्रामीण परिवारों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है. इस योजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले वयस्क सदस्यों को मजदूरी का काम मिलता है.

केंद्र ने क्यों रोका था बंगाल का मनरेगा फंड?

पश्चिम बंगाल में मौटे तौर पर 3.4 करोड़ रजिस्टर्ड मनरेगा वर्कर हैं. मनरेगा मजदूरों के वेतन का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार के खजाने से जाता है. केंद्र सरकार ने मनरेगा में भारी अनियमित्ताओं को देखते हुए वर्ष 2021 में फंड रोक दिया था. दरअसल तब केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय की तरफ से 63 जगहों पर मनरेगा मजदूरों की जांच की गई थी, जिनमें से 31 में गड़बड़ी पाई गई थी. इसके बाद ही केंद्र ने फंड रोकने का फैसला लिया था.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची केंद्र सरकार

ममता बनर्जी की इस बात पर बीजेपी विधायक भड़क उठे थे. मामला इतना बढ़ गया था कि एक बीजेपी विधायक को निलंबित भी कर दिया गया था.

अब हाईकोर्ट के फैसले ने ममता को चुनाव से पहले बड़ा हथियार दे दिया है. लेकिन असली राजनीतिक टकराव अभी बाकी है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अब इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया है. यानि आने वाले दिनों में मनरेगा की जंग दिल्ली से लेकर कोलकाता और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ी जाएगी. और इस पर पूरे चुनावी मौसम में ‘खेला’ होना तय है.

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...