Skip to main content

पुलिस लाइन पहुंचे सीएम योगी, कहा- पुलिस का काम कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं

 



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने पुलिस परिवार और प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति व सौहार्द स्थापित करने की अपील की। सीएम योगी ने पुलिस को समाज की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनकी भूमिका केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। 

राष्ट्रीय कर्तव्यों का आधार है- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि 5000 वर्ष पूर्व मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण न केवल एक उत्सव है, बल्कि यह पुलिस कर्मियों और आम नागरिकों के लिए राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति प्रेरणा का स्रोत है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन” को राष्ट्रीय कर्तव्यों का आधार बताते हुए कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में नागरिकों के कर्तव्यों को शामिल कर हर व्यक्ति को निष्काम कर्म की प्रेरणा दी। सीएम ने पुलिस से इस उपदेश को जीवन में उतारने की अपील की, ताकि वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। 


उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश “परित्राणाय साधुनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सज्जन शक्तियों का संरक्षण और दुष्ट शक्तियों का नाश से ही समाज में सकारात्मक माहौल पैदा होगा। उन्होंने कहा कि सज्जन शक्तियों का सशक्तीकरण समाज में शांति, सौहार्द और विकास का मार्ग प्रशस्त करता है, जबकि दुष्ट शक्तियां अराजकता और असुरक्षा को जन्म देती हैं।

 श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने कर्तव्यों का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
सीएम योगी ने पुलिस कर्मियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने कर्तव्यों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह दायित्व है कि वह नकारात्मक ताकतों को पूरी तरह दरकिनार कर समाज को एकता और शांति के पथ पर अग्रसर करे। उन्होंने थानों, पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों में जन्माष्टमी के भव्य आयोजनों की सराहना की, जो पुलिस परिवार की एकजुटता और उत्साह को दर्शाते हैं। सीएम ने पुलिस से इन आयोजनों को प्रेरणा का स्रोत मानकर समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर सीएम ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित देशभक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति को देखा। उन्होंने लखनऊ पुलिस परिवार की प्रतिबद्धता और उत्साह की प्रशंसा की। उन्होंने पुलिस कर्मियों से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को आत्मसात कर निष्काम कर्म के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

समारोह में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...