Skip to main content

राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में टेट पास शिक्षा मित्रो का तीसरे दिन शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन जारी

 


टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के संगठन शिक्षक / शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में 27 मई से लगातार इकोगार्डन लखनऊ में टेट उत्तीर्ण शिक्षामित्रों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। शिक्षक /शिक्षामित्र उत्थान समिति उप्र द्वारा अनेकों बार सरकार के समक्ष शिक्षामित्रों की समस्याओं को उठाया गया है। परंतु कोई निराकरण नहीं हुआ है। वर्तमान में लगभग 146000 शिक्षा मित्र हैं इनमें से लगभग 50000 शिक्षामित्र टीईटी/सीटीईटी उत्तीर्ण है जो कि एनसीटीई के शिक्षक बनने की योग्यता के मानकों को पूरा करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने बताया निम्नलिखित मांगे पूरी न होने तक शाति पूर्ण धरना प्रदर्शन जारी रहेगा



1-उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य राज्यों की भांति उत्तर प्रदेश में भी पूर्ण योग्यता रखने वाले एनसीटीई के शिक्षक बनने के मानकों को पूरा करने वाले लगभग 50000 प्रशिक्षित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण शिक्षा मित्रों को उनके दीर्घकालीन 25 वर्षों के कार्यानुभव को भी दृष्टिगत रखते हुए स्थाईकरण की व्यवस्था की जाए।

2-नॉन टेट शिक्षामित्र को उनकी योग्यता को विभाग द्वारा पूर्ण कराते हुए स्थाईकरण की व्यवस्था प्रदान की जाए।

3-उपरोक्त मांगों के पूर्ण होने तक तत्काल में सभी शिक्षामित्र को वर्तमान महंगाई को देखते हुए तथा शिक्षक गरिमा का मान रखते हुए उचित मानदेय 12 माह का दिया जाए तथा शिक्षकों के समान चिकित्सकीय अवकाश, 14 सीएल, एवं अन्य अवकाश प्रदान किए जाएं।

4-महिला शिक्षा मित्रों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण/ शिक्षा मित्रों के समायोजन के जारी शासनादेश पत्रांक-गु०वि०/ शि०मि० शासनादेश प्रस्ताव /6639/2024-25 दिनांक 14 अक्टूबर, 2024 का कार्यक्रम शिड्यूल शीघ्र जारी किया जाये

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...