ग्राम जैन सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस पर सामाजिक सद्भावना एवं विचार क्रांति सम्मेलन का हुआ आयोजन
राजधानी लखनऊ के यू पी प्रेस क्लब में ग्राम जन सेवा ट्रस्ट के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक सद्भावना एवं विचार क्रांति सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अध्यक्ष व मैनेजिंग ट्रस्टी देवी प्रसाद पांडे ने बताया गया कि उनका ट्रस्ट एक गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है जिसका उद्देश्य है कि राष्ट्र की सेवा करना और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन को लेकर आगे बढ़ना। हम अपने ट्रस्ट के माध्यम से पिछले 5 वर्षों से युवाओं महिलाओं किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य करते आ रहे हैं। ग्रामजन सेवा ट्रस्ट आजमगढ़, प्रयागराज और लखनऊ के समेत 11 राज्यों के विश्वविद्यालय के साथ जुड़कर कार्य कर रहा है और युवाओं को सरकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दे रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण करने का कार्य कर रहा है। जिसके माध्यम से उनकी उन्नति मार्गप्रशस्त हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष विद्या निवास कोषाध्यक्ष द्रविड़ सिंह सदस्य अमित सिंह व नीरज शर्मा उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment