Skip to main content

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार के उपाध्यक्ष नटवर गोयल द्वारा किया गया महिलाओं का सम्मान


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नारी शक्ति का उत्सव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को पहचानने और लैंगिक समानता की दिशा में किए गए प्रयासों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।महिला दिवस की शुरुआत 1908 में हुई जब न्यूयॉर्क की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन किया। इसके बाद 1910 में कोपेनहेगन में क्लारा जेटकिन ने इसे एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन बनाने का प्रस्ताव रखा। संयुक्त राष्ट्र ने 1977 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी।आज महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं—विज्ञान, राजनीति, खेल, व्यवसाय और कला में उनकी उपलब्धियाँ सराहनीय हैं। फिर भी, उन्हें लैंगिक भेदभाव, वेतन असमानता, हिंसा और शिक्षा की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आज पूरे विश्व सहित भारत में भी महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की करें तो आज उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम उ० प्र० सरकार  के उपाध्यक्ष नटवर गोयल ने अपने लखनऊ स्तिथ कार्यालय पर महिला दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके तहत उन्होने कार्यालय पर महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया ! इस विषय पर बोलते हुए उन्होने सभी प्रदेश वासियों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होने कहा की महिलाएं देवी स्वरुप होती है हमे सदैव उनका सम्मान करना चाहिए सूबे की योगी सरकार लगातार महिला हित में कार्य कर रही है चाहे कानून व्यवस्था हो या महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है !  जिनके माध्यम से महिलाओं को समृद्ध बनाया जा रहा है ! आज किसी भी क्षेत्र  की बात करें महिलाएं कहीं भी पुरुषों से पीछे  नहीं  है ! हमे हमेशा महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ! जब देश की महिला शक्ति आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों और समानता की दिशा में निरंतर प्रयास का प्रतीक है। जब समाज में हर महिला को समान अवसर और सम्मान मिलेगा, तब ही सही मायनों में यह महिला दिवस सार्थक होगा। कार्यक्रम में श्री सत्यप्रकाश गुलहरे (प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश वैश्य व्यापारी महासभा , श्री राम मोहन अग्रवाल , श्रीमती रखी सिंह (रखी महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष) , श्रीमती रेखा जैसवाल ,श्रीमती रमा जैसवाल , श्रीमती स्वर्ण कांति साहू , जगदीश अग्रहरि , अभिषेक जैसवाल आदि मौजूद रहे

"नारी शक्ति को प्रणाम!"




Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...