Skip to main content

धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने लखनऊ में शुगरकेन सस्टेनेबिलिटी पर आयोजित की विशेष सेमिनार

 


लखनऊ: स्थायी कृषिरसायन समाधानों में लीडर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने गोमती नगर स्थित नोवोटेल लखनऊ के बॉलरूम में विशेष सेमिनार का आयोजन किया, कार्यक्रम का विषय था ‘‘गन्ना विकास सर्वोत्तम पैदावार”। इस कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों, शुगर मिल मालिकों, गन्ना विशेषज्ञों तथा किसान विकास केन्द्र, आईआईएसआर के वैज्ञानिकों, ज़िला गन्ना अधिकारियों एवं अन्य नीतिनिर्माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उन्होंने उत्तर प्रदेश में गन्ने की उपज और गुणवत्ता में सुधार लाने तथा इस क्षेत्र की चुनौतियों को हल करने के लिए आधुनिक समाधानों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया। 





इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले  अतिथियों में डॉ. बख्शी राम (पद्मश्री, पूर्व निदेशक, गन्ना प्रजनन संस्थान), श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलए, स्वयाज़पुर (हरदोई), उत्तर प्रदेश, डॉ. कुमार विनीथ, आईएएस, एमडी, यूपी कॉऑपरेटिव शुगर फैक्टरीज़ फेडरेशन लिमिटेड तथा श्री रोशन लाल तमक, ईडी एवं सीईओ – चीनी व्यापार, डीसीएम शृराम लिमिटेड शामिल रहे। 

सेमिनार के दौरान कई मुख्य क्षेत्रों पर ध्यान केन्द्रित किया गया जैसे उत्तर प्रदेश में प्रति हेक्टेयर कम गन्ना उपज की समस्या को हल करना, जो वर्तमान में औसत 84 टन है, जबकि तमिलनाडु में यह औसत 105 टन है- इसके कारणों को पहचानना जैसे आधुनिक तकनीकों की सीमित उपलब्धता (बीज, मिट्टी की जांच, प्रेसीज़न स्प्रे टेक्नोलॉजी एवं फाइनैंस), मार्केट का अनुपयुक्त एक्सेस तथा खेती के लिए उचित इनपुट्स का उपयोग न किया जाना। सेमिनार के दौरान पेश किए गए आंकड़ों ने इस बात पर रोशनी डाली कि यूपी में प्रगतिशील किसानों ने 284 टन तक की उत्पादकता भी हासिल की है (जैसा कि 16-17 नवम्बर को लखनऊ में आयोजित सीआईआई शुगरटेक मीटिंग के दौरान कहा गया), हालांकि प्रदेश में अभी भी बहुत अधिक क्षमता है, जिसका सदुपयोग किया जा सकता है। सीआईआई मीटिंग के दौरान यूपी के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उपजाऊ ज़मीन तथा गंगा एवं यमुना जैसी नदियों से पर्याप्त जल संसाधनों के उपलब्ध होने के कारण प्रदेश में खेती के उत्पादन को बढ़ाकर तीनगुना या चारगुना तक भी किया जा सकता है। 

एक तुलनात्मक विश्लेषण में पाया गया है कि भारत में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज और किसानों की आय चीन की तुलना में केवल एक तिहाई है, और अन्य विकसित देशों की तुलना में मात्र 25-30 फीसदी है। इन चुनौतियों पर बात करते हुए डॉ. आर जी अग्रवाल, चेयरमैन एमेरिटस ने उत्पादकता एवं मुनाफ़ा बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि प्रथाओं तथा वैज्ञानिक प्रगति की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। 

धानुका एग्रीटेक ऐसे आधुनिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है जो देश भर में गन्ना किसानों की उत्पादकता एवं मुनाफ़ा बढ़ाने में कारगर साबित हों।  

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...