Skip to main content

भारतीय सेना का अपमान करने पर राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगनी चाहिए- उदय शंकर श्रीवास्तव




लखनऊ। राजधानी के यूपी प्रेस क्लब में वार्ता करते हुए बीआरओ से रिटायर्ड डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा भारतीय सैनिकों के बारे में उनके आपत्तिजनक बयान पर सीनियर एडवोकेट श्री विवेक तिवारी के माध्यम से केस दायर किया था।

उपरोक्त केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एमपीएमएलए की कोर्ट  श्री आलोक वर्मा ने बतौर अभियुक्त 24 मार्च 2025 को हाजिर होने के लिए तलब कर लिया है। 

भूतपूर्व डायरेक्टर बीआरओ उदय शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि देश में "देशद्रोही इकोसिस्टम बनाम गवर्नमेंट सिस्टम बनाम राष्ट्रवादी लोग" का एक दुखद माहौल चल रहा है। उन्होंने बताया कि जब वह इस केस की पैरवी में तारीख पर कोर्ट जाते थे तब उन्हें हतोत्साहित करने का भरपूर प्रयास किया जाता था। एक बार कोर्ट की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति यह कहते हुए बगल से निकल गया कि इस लफडे में मत पड़ो पाकिस्तान तक में कनेक्शन हैं। इसके बाद उन्हें पाकिस्तानी नम्बर से फोन आया जिसे उन्होंने ब्लाक कर दिया। पाकिस्तानी नम्बर की डीपी में आतंकवादी की डीपी लगी थी। यह सारे प्रमाण श्री श्रीवास्तव ने दिखाए भी।

एक पेशी वाले दिन कोर्ट के वरांडे से उनका मोबाइल चोरी हो गया। इन सब घटनाओं की सूचना ईमेल और पत्र के माध्यम से श्री श्रीवास्तव समय-समय पर उच्च पुलिस प्रशासन को देते रहे।

इस स्थिति के बारे में उन्होंने अपने परिवार को कभी नहीं बताया और अकेले सामना करते रहे। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय परिसर के सारे गेट पर अब मेटल डिटेक्टर लग रहे हैं, परिसर की सुरक्षा बजबूत हो रही है यह खुशी की बात है।

यह सवाल किये जाने पर कि क्या आप राहुल गांधी से कुछ कहना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि, "श्री राहुल गांधी अक्सर ऐसा बयान देते हैं जिससे चायनीज सैनिकों का मनोबल उंचा होता है वहीं उनका बयान भारतीय सैनिकों के लिए हतोत्साहित करने वाला होता है। ऐसी स्थिति में यह प्रश्न मन में उठने लगता कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और चायनीज  

पार्टी के बीच में क्या समझौता हुआ था? उस समझौते का खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है? समझौते का खुलासा न करने के क्या कारण हैं? श्री राहुल गांधी देश को उपरोक्त तीन प्रश्न का उत्तर दें।"


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...