Skip to main content

अग्रेय इन्फोसोल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में अपने नए कॉर्पोरेट कार्यालय का किया भव्य उ‌द्घाटन



 अग्रेय सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक अग्रणी कम्पनी है और अपने नए अत्याधुनिक कॉर्पोरेट कार्यालय लखनऊ में भव्य उद्घाटन दिनांक 11 फरवरी 2025 को करते हुए उत्साहित है। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर अग्रेय इन्फोसोल्यूशन्स ने एक आंतरिक उत्सव का आयोजन किया, जिसमें अग्रेय टीम के साथ प्रदेश के कई सरकारी और गैर सरकारी गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और अपनी शुभकामनाएं दी।

यह कार्य वर्षों की व्यापक योजना और तैयारी के बाद सम्भव हो सका। अब कम्पनी पूरी तरह से अपने नये कार्यालय से कार्यों का संचालन करेगी जो उसकी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।



विगत 12 वषर्षों से अग्रेय टीम अपने 150 से अधिक सरकारी और गैर सरकारी कस्टमर्स को नवीनतम और किफायती तकनीकि सनाधान तथा पेशेवर सेवाएं प्रदान कर रही हैं। कम्पनी अपने कस्टमर्स की आवश्यकताओं को भली-भांति सम्झते हुए उन्हें अत्याधुनिक विश्वसनीय आईटी समाधान उपल्ब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अग्रेय के प्रबंध निदेशक और सीईओ श्री प्रमोद मिश्र ने कहा, "हम अपने नये कॉर्पोरेट कार्यालय से काम शुरु करके बेहद उत्साहित हैं। यह स्थानांतरण हमारे विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और हमारे कर्मचारियों के लिए एक अधिक सहयोगात्मक और उन्नत कार्य वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं। साथ ही, यह हमारे कस्टमर्स और बिजनेस एसोसिएट्स को दी जाने वाली सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इसके साथ कंपनी के डायरेक्टर आशीष मिश्र ने  भविष्य में नवीनतम सेवाओं का विस्तर और अन्य शहरों में भी सेवाएं देने के बारे में बताया, जिससे नए रोजगार का सृजन सम्भव होगा, तथा सुगम और सुनिश्चित तकनीकि आम आदमी तक कम कीमत पर पहुंचाने का वादा किया।" 



इस मौके पर डायरेक्ट मृदुला मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रोजगार के  अवसर देने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अपरिमेय स्वामी (इस्कॉन मन्दिर लखनऊ जी के द्वारा कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मृदुला मिश्रा (डायरेक्टर), आशीष मिश्र (डायरेक्टर) डा. उमा सिंह (हेड ऑफ ऑपरेशन), अभिनेन्द्र सिंह, राजेन्द्र शुक्ला अग्रेय इन्फोसोल्यूशन्स की पूरी टीम व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



अग्रेय आने वाले दिनो में नवीनतन तकनीकि को अपनाने और अपने कस्टमर्स को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कम्पनी अपने कस्टमर्स और  सहयोगियों के निरन्तर समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...