Skip to main content

जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट के सालाना फेस्ट ओजस’24 की हुई घोषणा

 


देश के प्रमुख शिक्षा संस्थानों में से एक जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने अपने सालाना फेस्ट ओजस’24 की वापसी की घोषणा की है।ओजस’24 की थीम है ‘नाइन्टीज़ नॉस्टेल्जिया’ एक यात्रा जो 1990 के सुनहरे दौर में ले जाती है। यह थीम उस दशक की मशहूर फिल्मों, संगीत एवं कार्टून का जश्न मनाती है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से लेकर इंडीपॉप हिट्स और दर्शकों के पसंदीदा क्लासिक जैसे टॉम एण्ड जैरी तक, यह फेस्ट उपस्थितगणों को कैसेट टेप, वीसीआर और झनकार बीट्स की दुनिया में ले जाएगा तथा आज के दौर की वाइब्रेन्ट एनर्जी को नई परिभाषा देगा।  

ओजस संस्थान का प्रमुख आयोजन है, जो संस्कृति, संगीत, नेतृत्व एवं रचनात्मकता का जश्न मनाता है। यह संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए बेहतरीन मंच है जो छात्रों एवं उपस्थितगणों को यादगार अनुभव प्रदान करता है।

‘जयपुरिया लखनऊ ओजस 2024 के साथ नब्बे के दशक के जादू को फिर से जगाने के लिए तैयार है। यह उभरती प्रतिभा को अपनी क्षमता एवं रचनात्मकता दर्शाने का मौका देगा तथा इनोवेशन एवं सौहार्द्र के साथ यादगार अनुभव प्रदान करेगा।’ डॉ कविता पाठक, डायरेक्टर, जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट, लखनऊ ने कहा। 

ओजस का हर संस्करण पिछले साल की सफलता के साथ उत्कृष्टता की धरोहर को आगे बढ़ाता है। पिछले सालों के दौरान ओजस ने जाने-माने  कलाकारों, दिग्गजों एवं उत्साही दर्शकों को खूब लुभाया है। पिछले साल के संस्करण में अर्जुन कानूनगो ने अपने मनमोहक परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

2024 में भी ओजस ऐश किंग के स्टार परफोर्मेन्स तथा डीजे अवी की डीजे नाईट के साथ दर्शकों के लिए यादगार जश्न ला रहा है। 



‘ओजस सिर्फ एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि उत्साह एवं प्रतिभा का जीवंत जश्न है, यह छात्रों को उनकी क्षमता के प्रदर्शन का अवसर देकर यादगार अनुभव प्रदान करता है। यह बेहतरीन परफोर्मेन्सेज़ के साथ दर्शकों के मनोरंजन का वादा करता है। इसके माध्यम से हम दर्शकों को ऐसी यादें प्रदान करना चाहते हैं जिन्हें वे जीवन भर संजो कर रखें।’ श्री सागर शुक्ला, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, स्टुडेन्ट डेवलपमेन्ट काउन्सिल (बैच 2023-25) ने कहा। 

मैनेजमेन्ट के छात्रों के लिए ओजस सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि वास्तविक दुनिया में लर्निंग का अनूठा अनुभव भी है। जो उन्हें टीमवर्क एवं लीडरशिप, इवेंट मैनेजमेन्ट, आपसी सहयोग, रचनात्मकता एवं इनोवेशन, नेटवर्किंग एवं एक्सपोज़र तथा लेगेसी बिल्डिंग जैसी विशेषताओं के लिए प्रेरित करता है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...