Skip to main content

भारतीय क्षत्रिय समाज ने किया सनातन परंपरा के अनुसार शस्त्र पूजन

 


महाराणा प्रताप सिंह के आदर्शों को जीवित रखने के लिए ऐसे आयोजन होने चाहिए: अनिल गहलोत 


लखनऊ। शनिवार को भारतीय क्षत्रिय समाज और लखनऊ की प्रतिष्ठित सिविल सोसायटी लोक अधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में विजयदशमी पर सनातन धर्म के अनुसार शस्त्र पूजन एवं सहभोज का आयोजन CMS गोमतीनगर में आयोजित किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा , पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, एसकेडी सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, उप्र पुलिस के पूर्व डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, मनकामनेश्वर मंदिर की महंत देव्या गिरी, मुख्य सेवादार लेटे हुए हनुमान मंदिर डॉ. विवेक तांगड़ी, माताजी नयनतारा, चेयरपर्सन पीसीडीएफ शिखा तोमर, युवा उद्यमी मांडवी सिंह एवं सभी गणमान्यों ने भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होकर सनातन धर्म की परंपरा के अनुसार विधि विधान से पूजन किया।



 सभी अतिथियों का धन्यवाद देते हुए भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत ने समागम में आये क्षत्रिय समाज के लोगों से कहा कि आप सभी अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाएं, बिना शिक्षा के वह समाज में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाएंगे। क्षत्रिय समाज को एक जुटता से काम करना होगा। तभी समाज का विकास हो सकेगा और सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ेग। अध्यक्ष अनिल गहलोत ने डाक्टर पंकज सिंह भदौरिया को प्रदेश अध्यक्ष पद की घोषणा समागम में सभी की अनुमति से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष में अगंवस्त्रम ऊढा कर मनोनयन पत्र सौपा।



कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों को पगड़ी बांध कर किया गया। सभी शस्त्रों का पूजन किया गया।

अपने संबोधन में पूर्व उपप्रधानमंत्री, राज्य सभा सांसद डा दिनेश शर्मा ने कहा कि आज का दौर डिजिटल हो गया है, समय के साथ चलना चाहिए लेकिन अपनी जड़ों को परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए।



भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत ने सभी अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए क्षत्रिय समाज ने हर काल में अपना पूरा सहयोग दिया है, जब भी देश या समाज में कोई आपदा आयी या आक्रमणकारी आये क्षत्रिय समाज ने उनका पूरी निष्ठा से सामना किया। अपने प्राणों की आहुति देने में भी क्षत्रिय समाज कभी पीछे नहीं हटा। महाराणा प्रताप सिंह के आदर्शों को नयी पीड़ी को बताने के लिए ऐसे आयोजनों को करते रहना चाहिए, ताकि उन्होंने क्या क्या यातनाएं सही अपने राज्य और धर्म की रक्षा के लिए नयी पीड़ी को पता चलना चाहिए, मेरा सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने धर्म और संस्कृति को अपने बच्चों को अवश्य बताएं और ऐसे कार्यक्रमों में लेकर आये ताकि वह सनातन धर्म और उसकी परंपरा को जान सकें।

पूर्व विधानपरिषद सदस्य भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा राज में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण किया गया, सनातन धर्म और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपनी सनातन परंपरा को जीवित रखते हुए उसे आगे बढ़ाने का काम किया है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...