Skip to main content

वो मुझे भी मार देंगे... ठेके के बाहर चिल्ला रहा था शराबी, थाने ले गई पुलिस तो उड़े होश! खुला गया कंकाल का राज






 नई दिल्ली: बात लगभग 8 महीने पुरानी है। तारीख थी 21 नवंबर 2023, वक्त सुबह करीब 8 बजे और जगह मुंबई के नायगांव इलाके का हाईवे। बाइक पर जा रहे दो लोग सड़क किनारे टॉयलेट करने के लिए रुकते हैं। दोनों झाड़ियों के पास पहुंचे ही थे कि उनकी नजर वहां एक सड़ी गली लाश पर पड़ती है। दोनों घबरा जाते हैं और तुरंत पुलिस को फोन करते हैं। तब तक आसपास के कुछ और लोग भी जमा हो जाते हैं। लाश कुछ दिन पुरानी थी और लगभग कंकाल बन चुकी थी। कुछ देर में पुलिस की गाड़ी भी मौके पर पहुंचती है और पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा देती है।

शुरुआत में पुलिस को लगता है कि ये कोई सड़क हादसा है और एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज हो जाता है। लेकिन अगल दिन, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है तो पता चलता है कि ये एक्सीडेंट नहीं, बल्कि कत्ल का मामला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वाले की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी और उसके सिर पर हमला कर उसे मारा गया था। अब पुलिस अधिकारियों के होश उड़ जाते हैं। सबूत की तलाश में मौका-ए-वारदात को फिर से खंगाला जाता है, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगता। मरने वाले शख्स की पहचान के लिए लाश के कपड़े और चप्पलों की फोटो आसपास के थानों में भेजी जाती है।

केस में ना कोई सुराग, ना सबूत

तस्वीरों के जरिए पता चलता है कि जिसकी मौत हुई, उसका नाम लवेश माली थी। लवेश ऑटो रिक्शा चलाता था और उसके परिवार के लोगों ने कुछ दिन पहले ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पुलिस लवेश के कातिल की तलाश में जुट जाती है। हालांकि, पुलिस के पास ना कोई सुराग था और ना ही सबूत। ये मामला मुंबई क्राइम ब्रांच के लिए ब्लाइंड मर्डर केस का बनता जा रहा था। पूछताछ शुरू होती है, तो पता चलता है कि लवेश अक्सर शाम में शराब पीने के लिए कुछ खास जगहों पर जाता था। पुलिस उस इलाके के अपने मुखबिरों को एक्टिव कर देती है।

मुखबिर से मिलता है शराबी का सुराग

एक दिन पुलिस का एक खबरी थाने पहुंचता है और बताता है कि उसे लवेश माली के बारे में एक सुराग मिला है। खबरी के मुताबिक, जिन ठेकों पर लवेश का आना-जाना था, वहीं पर एक और आदमी हर रोज शराब पीने जाता है। वो पहले शराब पीता है और फिर बाहर निकलकर चिल्लाता है कि वे मुझे भी मार देंगे। इसके बाद शराब के नशे में वहीं बेहोश होकर गिर जाता है। पुलिस उस आदमी के बारे में तहकीकात करती है तो पता चलता है वो लवेश माली को जानता था। तुरंत एक टीम भेजी जाती है और पुलिस उस आदमी को पूछताछ के लिए थाने ले आती है।

मुखबिर से मिलता है शराबी का सुराग

एक दिन पुलिस का एक खबरी थाने पहुंचता है और बताता है कि उसे लवेश माली के बारे में एक सुराग मिला है। खबरी के मुताबिक, जिन ठेकों पर लवेश का आना-जाना था, वहीं पर एक और आदमी हर रोज शराब पीने जाता है। वो पहले शराब पीता है और फिर बाहर निकलकर चिल्लाता है कि वे मुझे भी मार देंगे। इसके बाद शराब के नशे में वहीं बेहोश होकर गिर जाता है। पुलिस उस आदमी के बारे में तहकीकात करती है तो पता चलता है वो लवेश माली को जानता था। तुरंत एक टीम भेजी जाती है और पुलिस उस आदमी को पूछताछ के लिए थाने ले आती है।

इस वजह से हुई थी लवेश की हत्या

पूछताछ में दोनों बताते हैं कि इस हत्याकांड में एक नाबालिग लड़का और शामिल था। दरअसल, लवेश इनमें से एक आरोपी का ऑटो रिक्शा किराए पर चलाता था। एक दिन उसकी टक्कर एक डंपर से हो गई और ऑटो को काफी नुकसान पहुंचा। इसपर ऑटो मालिक ने लवेश से ही ऑटो को ठीक कराने का खर्चा मांगा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। शाम को शराब पीने के बाद दोनों के बीच फिर से बहस हुई और ऑटो मालिक ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद इन लोगों ने उसकी लाश को सड़क किनारे ही फेंक दिया। हालांकि, इन्हें अंदाजा नहीं था कि वहां एक शख्स और मौजूद था, जो छिपकर सबकुछ देख रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इनके ऊपर हत्या का केस चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...