Skip to main content

ज्येष्ठ मांह के पहले मंगल के शुभ अवसर पर मिश्रा बिजनेस सेंटर द्वारा आयोजित हुआ 19वां विशाल भंडारा

 लखनऊ ,19वां विशाल बड़ा मंगल वार्षिक उत्सव मिश्रा बिजनेस सेंटर राजाजीपुरम में संपन्न हुआ यह धार्मिक आयोजन मुख्य रूप से मनीष मिश्रा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं उनकी पत्नी श्रीमती रजनी मिश्रा जो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पश्चिम मंडल 3 की अध्यक्षl है साथी सदैव की भांति प्रमुख सहयोगी के रूप में क्षेत्र के सम्मानित समाजसेवी सुनील द्विवेदी जी भी रहे मिश्रा परिवार का धार्मिक आस्था में सदैव विश्वास रहा है और वह समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते रहते हैं कार्यक्रम में जिले के अधिकतर वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी आमंत्रित थे लेकिन अत्यधिक व्यवस्था के बाद भी अनेक लोग आज के इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से आदरणीय सुरेश चंद तिवारी जी पूर्व विधायक लखनऊ कैंट, अमरनाथमिश्रा जी वरिष्ठ व्यापारी नेता, पूर्व म


हापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी, सांसद प्रतिनिधि आदरणीय राघवेंद्र शुक्ला जी, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी श्रीवास्तव जी, वरुण भाजपा नेता विकास बाबा जी, आलोक सिंह आईटी सेल बीजेपी, भाजपा नेता आदरणीय संतोष श्रीवास्तव जी, आदरणीय सुधाकर त्रिपाठी जी,क्षेत्रीय पार्षदगण अनिल मोहन तिवारी अन्नू , बुद्धेश्वर विकास महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण, ब्राह्मण परिवार भारत के प्रमुख पदाधिकारी गण, क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ चिकित्सक गण एवं अनेक समाजसेवी प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम में थाना प्रभारी तालकटोरा का सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में विशेष योगदान रहा कार्यक्रम में मनीष मिश्रा जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती रजनी मिश्रा जी ने सभी आगंतुकों का अंग वस्त्र पहनकर हृदय से सम्मान किया पूजन अर्चन के बाद भंडारा सुबह से शुरु होकर शाम प्रभु इच्छा के अनुसार अनवरत रूप से जारी रहा अतिथियों का कहना था भविष्य में ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होते रहने चाहिए हमारी धार्मिक आस्था और मजबूत होती रहे


Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...