Skip to main content

लुइस फिलिप ने आकर्षक ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन लॉन्‍च किया

 


इन श्रेष्‍ठ परिधानों को  हर मौके पर खूबसूरत दिखने के लिए डिजाइन किया गया है 

लखनऊ, : लुइस फिलिप, आदित्‍य बिरला फैशल एण्‍ड रिटेल लिमिटेड के घराने से भारत के अग्रणी प्रीमियम मेन्‍सवियर ब्राण्‍ड, ने अपनी नई पेशकश ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन को पेश किया है। यह कलेक्‍शन लग्‍जरी और जादुई अहसास का जश्‍न है। इस खास रेंज को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, ताकि हर दूल्‍हा अपनी शादी के खास दिन राजसी लगे। यह कलेक्‍शन सदाबहार खूबसूरती और कंटेम्‍परेरी डिजाइन का प्रतीक है।

लुइस फिलिप का ‘द रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन प्री-वेडिंग फोटोशूट से लेकर भव्‍य रिसेप्‍शन समारोह तक, शादी के हर खास पल की जरूरतों को पूरा करता है। इस कलेक्‍शन में आकर्षक थ्री-पीस सूट, मंत्रमुग्‍ध करने वाली बंडी, खूबसूरत बंदगला और सजीले टक्‍सेडो हैं। इन्‍हें खास स्‍टाइल वाले किनारों के साथ रिच ब्‍लैक टोन्‍स में बिना किसी गलती के तैयार किया गया है। कलेक्‍शन में छुपी हुई जेबों और जडि़त कॉलर्स वाली साटन शर्ट भी हैं। इन्‍हें उत्‍कृष्‍ट रॉ मटेरियल्‍स से बनाया गया है और इसमें तरह-तरह के रंगों के परिधान हैं, जैसे कि ब्‍लू, मरून, वाइन और टील जैसे बेहतरीन ज्‍वेल टोन्‍स शामिल हैं। और क्रीम तथा क्‍वार्ट्ज पिंक जैसे हल्‍के रंग भी हैं, जो किसी भी मौके को जादुई रंगत देते हैं।


लुइस फिलिप की सीओओ फरीदा कालियादान ने कहा, ‘शादियों का खुशियों से भरा सीजन पूरे शबाब पर है और हम रॉयल इंडियन वेडिंग कलेक्‍शन को लॉन्‍च कर उत्‍साहित हैं। यह दूल्‍हों को उनकी शादी के खास दिन वाकई राजसी होने का एहसास देगा। हर पीस को सावधानी से तैयार किया गया है, ताकि पहनने वाले को राजसी अनुभव मिले। इस कलेक्‍शन के साथ, लुइस फिलिप ने शादियों के परिधानों के लिये पसंदीदा ब्राण्‍ड के तौर पर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। यह कलेक्‍शन बेमिसाल गुणवत्‍ता और डिजाइन की पेशकश करता है।’’



लुइस फिलिप के ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन में सुपर-प्रीमियम फैब्रिक्‍स का इस्‍तेमाल किया गया है जोकि इसे अनूठा बनाता है। इनमें सुंदर सिल्‍क ब्‍लेंड्स से लेकर लग्‍जरी वेलवेट और शानदार वुलेन टेक्‍सटाइल्‍स शामिल हैं। हर बारीकी पर सौम्‍यता से उकेरी कई कुशल कारीगरी झलकती है। इनमें जैक्‍वार्ड्स, हाथों से की गई एम्‍ब्रॉइडरी की चमकीली सजावट, ‘ज़री’ वर्क की कलाकारी, और सावधानी से जड़े गये मोती शामिल हैं। हर परिधान बेजोड़ खूबसूरती और गरिमा को प्रस्‍तुत करता है, और लुईस फिलिप ने खुद को शादी के परिधानों के लिए पसंदीदा विकल्‍प  के रूप में स्‍थापित किया है। 

लुइस फिलिप का ‘रॉयल इंडियन वेडिंग’ कलेक्‍शन अब लखनऊ में लुइस फिलिप के 9 फ्लैगशिप स्‍टोर्स, अधिकृत खुदरा विक्रेताओं, www.louisphilippe.com पर ऑनलाइन और ब्राण्‍ड के मोबाइल ऐप के जरिये उपलब्‍ध है।

लुइस फिलिप के रॉयल इंडियन वेडिंग कलेक्‍शन के साथ अपनी शादी के दिन को वाकई यादगार बनाइये!

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...