Skip to main content

योगी आदित्यनाथ जी के दूरदर्शी नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में शांति और समृद्धि के युग की शुरुआत - डॉ. राजेश्वर सिंह

 




योगी सरकार ने तकनीक के उपयोग से अपराध पर लगाया ब्रेक, सरोजनीनगर विधायक ने ट्वीट कर रखे आंकड़े



लखनऊ। मजबूत तथ्यों के साथ अपनी बात रखने के लिए मशहूर सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को अपने आधिकारिक एक्स (ट्विट्टर) पर योगी सरकार में अपराध से घटे आंकड़े रखे।

डॉ. सिंह ने एक्स एकाउंट पर लिखा कि संसाधनों का समुचित उपयोग कर मोदी -योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार सुशासन के संकल्प को भलीभाँति पूरा कर रही है, इसी का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में डायल 112 सेवा आम जनता को कहीं भी, किसी भी समय आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मददगार साबित हुई है।


सरोजनीनगर विधायक ने आगे लिखा कि, वर्ष 2016 में पुलिस रिस्पांस वाहन (पीआरवी) द्वारा पीड़ित तक कॉल करने या पहुंचने में लगभग एक घंटा लगता था जो आज घटकर 9.44 मिनट पर आ गया है।


योगी सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने लिखा कि महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, मेडिकल हेल्पलाइन 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि जैसी सेवाओं का 112 के साथ एकीकरण और जीपीएस, रेडियो वायरलेस, मोबाइल/वेब ऐप जैसी तकनीक के उपयोग ने डायल 112 की सेवा को अत्यधिक व्यावहारिक बना दिया है।


डॉ. राजेश्वर सिंह नेे आगे लिखा कि यूपी-112 के पहले चरण में उत्तर प्रदेश में 4800 पीआरवी थी, जिन्हे दूसरे चरण में बढ़ाकर 6278 कर दिया जाएगा। पीआरवी वाहनों में ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, जिसके माध्यम से जीपीएस लिंक की रियल टाइम मैसेजिंग की जाएगी। इससे कॉल करने वाला व्यक्ति अपने फोन पर पीआरवी की लोकेशन देख और ट्रैक कर सकेगा।

योगी सरकार के प्रयासों से अपराध में गिरावट के आंकड़े प्रदर्शित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने लिखा कि, इन कदमों से डकैती के मामलों में 468% की कमी, लूट के मामलों में202% की कमी, हत्या के मामलों में 59% की कमी, बलात्कार के मामलों में 77% तक कमी और फिरौती के लिए अपहरण के मामलों में 2016 की तुलना में 103% तक कमी आई है।

इन उपलब्धियों को डॉ. राजेश्वर सिंह अभूतपूर्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में शांति और समृद्धि के युग की शुरुआत बताया।

*मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों को बधाई* -

सरोजनी नगर विधायक ने डॉ. मोहन यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद तथा राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवडा को मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पद शपथ लेने पर बधाई दी।

डॉ. सिंह ने अपने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में मध्य प्रदेश अनगिनत ऊंचाइयां हासिल करेगा और मोदी की गारंटी को पूरा करेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...