Skip to main content

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल को सहमत हुए कर्मचारी शिक्षक।


ऑफलाइन शतप्रतिशत और ऑन लाइन 96.03 प्रतिशत सहमति पत्र मिले

लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए केन्द्र और राज्य स्तर पर किए जा रहे आन्दोलन के क्रम में अब कार्मिको और शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इस संदर्भ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हर विभाग के कार्मिकों और शिक्षकों से आन लाइन और ऑफलाइन सहमति पत्र मांगे गए थे। प्रदेश में यह अभियान 21नवम्बर से तीस नवम्बर तक चलाया गया है। इस अभियान में अब तक 100 प्रतिशत ऑफ लाइन एवं 96.03 प्रतिशत ऑॅन लाइन सहमति पत्र प्राप्त हुए। यह जानकारी आज संयुक्त परिषद कार्यालय राजभवन के समक्ष जिलाध्यक्ष अमिता त्रिपाठी और जिला मंत्री सुभाष चन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दी।

पत्रकारों से बॉतचीत में अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केन्द्र और राज्य सरकार के साझा मंच द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके है। प्रदेश स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनपदों में प्रदर्शन, रथ यात्रा और मौन वृत जैसे आन्दोलन के उपरान्त हड़ताल पर जाने के लिए 21 से 30 नवम्बर तक हड़ताल पर जाने के लिए ब्लाक स्तर से लेकर प्रान्त स्तर तक जनमत संग्रह कराया जा चुका है।पुरानी पेश्ंान बहाली के लिएपूर्व में लगभग 2 करोड़ नागरिकों द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को पुरानी पेंशन बहाली हेतु पिटीशिन भेजी जा चुकी है। विगत् 21 जनवरी, 2023 को नई दिल्ली में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वसम्मति से निधारित किये गये कार्यक्रम के अनुपालन में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर निरन्तर जनसम्पर्क, मशाल जुलूस, पेंशन-रथ यात्रा आदि के कार्यक्रम प्रदेश के कार्मिकों एवं शिक्षकों द्वारा किये जा चुके है। उन्होंने बताया कि अब इन सहमति पत्रों को संाझा मंच के समक्ष रखकर हडताल की तारीख तय की जाएगी। जिसमें राज्य सरकार के कार्मिक, शिक्षक और केन्द्र सरकार के सभी विभाग रेलवे, आयकर, पोस्टल आदि एक साथ मिलकर हड़ताल में उतरेगें। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से राजर्षि त्रिपाठी, इं. मस्तराम वर्मा,इं. सुधीर गुप्ता,रामसुरेश, विनोद कुमार, शिक्षक संघ से विनीत सिंह,कृषि विभाग से फहीम अख्तर, समाज कल्याण से धर्मेन्द्र सिंह, सिंचाई से अमरजीत मिश्रा, उद्यान से अविनाश श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, अरूण सिंह, राजेश सिंह, फैजल अहमद, आनंद सिंह, आरटीओ से अखिलेश्वर चतुर्वेदी, दिग्विजय सिंह, अशोक सिंह, विवेक, रवि सिंह, शालिनी मिश्रा, अलोक सिंह, मौजूद रहे।


  

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...