Skip to main content

वी ने 23000 से अधिक नोटबुक्स का इस्तेमाल कर दुनिया के सबसे बड़े नोटबुक सेंटेंस के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डन्न् बनाया


वर्तमान में चल रहे अपने कैंपेन ‘बी समवन्स वी’ जिसका उद्देश्य लोगों को प्यार एवं देखभाल का अहसास कराकर बेहतर आज एवं उज्जवल कल का निर्माण करना है, के मद्देनज़र जाने-माने दूरसंचार सेवा प्रदाता *वी ने 23071 नोटबुक्स का उपयोग कर दुनिया के सबसे बडे़ नोटबुक सेंटेंस के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।*

इस पहल का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित जानेश्वर मिश्रा पार्क में किया गया, जहां वी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों, उम्मीद फाउन्डेशन, केयर एजुकेशन ट्रस्ट, आदिज्योति सेवा समिति और बाल शाश्वत फाउन्डेशन से 500 ज़रूरतमंद बच्चां सहित 700 से अधिक लोगों ने एक साथ मिलकर दुनिया का सबसे बड़ा नोटबुक सेंटेंस- ‘बी समवन्स वी’ बनाया और इसके माध्यम से समावेशन एवं एकजुटता का संदेश दिया।* 

वी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में इस्तेमाल हुई 23071 नोटबुक्स को उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्रालय को दान में देगा।* इस गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड को बनाने का मुख्य उद्देश्य इस बात पर रोशनी डालना है कि किस तरह एक नेटवर्क पूरे समुदाय को एकजुट करता है और मानवीय/सामजिक रिश्तों को जोड़ने वाले पुल की तरह काम करता है। इसके अलावा समावेशन एवं एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना भी इसका मुख्य उद्देश्य है। 



इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी भी वी की इस पहल को समर्थन प्रदान करने के लिए मौजूद रहे। उन्होंने एनजीओ के बच्चों और वी के कर्मचारियों के साथ कुछ समय बिताया और सभी को वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।* 


*कार्यक्रम में मौजूद अन्य दिग्गजों में श्रीमति बेबी रानी मौर्य, माननीय केबिनेट महिला एवं बाल विकास मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, श्रीमति सुषमा खर्कवाल, माननीय मेयर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश भी मौजूद रहे।* 


*इस उपलब्धि पर उत्साह व्यक्त करते हुए प्रवीण कुमार, ऑपेरशन्स डायरेक्टर, वोडाफोन आइडिया ने कहा*, ‘‘सबसे बड़े नोटबुक सेंटेंस के लिए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की इस उपलब्धि को हासिल करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। भारत में अकेलापन बढ़ रहा है और इस विश्व रिकॉर्ड के माध्यम से हम देश को यह संदेश देना चाहते हैं कि आपका छोटा सा प्रयास किसी व्यक्ति को यह अहसास करा सकता है कि वह अकेला नही है। कोई है जो उसे प्यार देने और उसकी देखभाल करने के लिए मौजूद है। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड लोगों को एक दूसरे के साथ जोड़कर एकजुटता और समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम है। मैं लखनऊ के बच्चों और लोगों के प्रति आभारी हूं जिन्होंने इस उपलब्धि को संभव करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  आज हम बच्चों के लिए ‘वी’ बन गए हैं और दूसरों के लिए भी एकजुटता की इस यात्रा को जारी रखना चाहते हैं।’’ 


*वर्ल्ड रिकॉर्ड पर बात करते हुए स्वप्निल डंगारिकर, आधिकारिक निर्णायक, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड* ने कहा, ‘‘यह सबसे बड़ा नोटबुक सेंटेंस बनाने का रिकॉर्ड प्रयास था। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2019 में 7674 नोटबुक्स के साथ बनाया गया, उस समय भी मैं निर्णायक था। आज एक बार फिर से मैंने देखा कि वोडाफोन आइडिया ने कितनी नोटबुक्स का इस्तेमाल कर यह रिकॉर्ड बनाया। नोटबुक्स और डिज़ाइन पहले से अनुमोदित थे। फाइनल जांच के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि 23071 नोटबुक्स के साथ वोडाफोन आइडिया ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और सबसे बड़े नोटबुक सेंटेंस के साथ नया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। मैं इस उपलब्धि के लिए वी को बधाई देना चाहूंगा।’’ 


वी का मौजूदा कैंपेन ‘बी समवन्स वी’ यह शक्तिशाली संदेश देता है कि अच्छे-बुरे हर समय में एक दूसरे का साथ दें, आप छोटे से प्रयासों से भी दूसरों के प्रति सहानुभूति को दर्शा सकते हैं। इसका उद्देश्य ऐसी समावेशी दुनिया का निर्माण करना है, जहां लोग अपने आप को अकेला महसूस न करें, उन्हें यह अहसास हो कि कोई है जो उनकी देखभाल करने, उन्हें प्यार करने के लिए मौजूद है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...