Skip to main content

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 17 से 25 दिसम्बर 2023 तक होगा श्री राम कथा का आयोजन

 


परहित सरिस धर्म नहि भाई , पर पीड़ा नहि सम अधमायी,,कविता कानन केसरी,भक्ति शिरोमणी महात्मा तुलसी दास के इसी युक्ति से प्रेरित होकर ममता चैरिटेबल ट्रस्ट नर सेवा को नारायण सेवा मानकर रामराज की संकल्पना को फलीभूत करने में निरन्तर  कार्य कर रही हैं!मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के पग चिन्हों पर चलकर निरन्तर सेवा,समर्पण,सहयोग एवं त्याग के माध्यम से समाज की सेवा विभिन्न माध्यमों से कर रही है उक्त विचार प्रेम मूर्ति प्रेमभूषण जी ने ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित   प्रेस वार्ता में व्यक्त किया!आध्यात्मिक चेतना एवं  धार्मिक जागरण हेतु प्रत्येक वर्ष 17 दिसम्बर से 25 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री राम कथा के सरस गायक परम पूज्य प्रेम मूर्ति प्रेम भूषण जी महराज के सानिध्य में नव दिवसीय श्रीराम अमृत वर्षा का आयोजन होता है उसी क्रम में इस बर्ष भी 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक श्रीराम कथा अमृत वर्षा का आयोजन पूज्य श्री के श्रीमुख से गोमती नगर विस्तार सीएमएस फेज 2 के बगल लखनउ में होना सुनिश्चित है!आप सभी कथा का रसपान करने केलिए सादर आमंत्रित है!

उक्त बात ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं भारतीय  जनता पार्टी के अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने एक प्रेस वार्ता में व्यक्त किया!श्री मिश्रा ने श्री राम कथा अमृत वर्षा के कार्यक्रमों की विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि कथा के 9 वे दिन 25 दिसंबर की कथा भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी के नाम समर्पित होगी तथा समापन अवसर पर विशाल अटल भंडारा आयोजित होगा.22 जनवरी को प्रभु  श्रीराम अपने अयोध्या जी धाम के नव निर्मित भव्य मन्दिर के गर्भ गृह  में विराजमान होगे, ममता चैरिटेबल ट्रस्ट प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व  श्री राम अमृत वर्षा  के आयोजन  से मानवता को राममय करके  अलख जगा रही है! आदरणीय मोदी जी और योगी जी के रामराज के सपने को पूरा करने में हम सबको साथ आना होगा !

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...