Skip to main content

राजधानी लखनऊ के डीपीएस इंदिरा नगर का वार्षिक खेल दिवस का हुआ आयोजन


लखनऊ, शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्तव है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए खेल जहाँ उन्हें सेहत प्रदान करते हैं वहीं उनके शारीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देते हैं। बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु ही दिल्ली पब्लिक स्कूल, इन्दिरा नगर में 22 नवम्बर 2023 को के०डी० सिंह बाबू स्टेडियम में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि ए०डी०जी० पियुष मोद्रिया व गेर्स्ट ऑफ ऑनर आर०एस०ओ० श्रीमान अजय कुमार ने स्टेडियम में आकर छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेल के महत्तव पर प्रकाश डाला। वार्षिक खेल दिवस में मैनेजमैंट से श्रीमती शाहिना आमीन, श्रीमती नौशीन शादाब व दिल्ली पब्लिक स्कूल की सहयोगी शाखाओं की प्रधानाचार्यागण ने आकर उत्सव में चार चाँद लगा दिए।


सर्वप्रथम प्रथानुसार टॉर्च प्रज्वलित करके खेलोत्सव का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात् विद्यालय के चारो हाउस के छात्रों ने मार्च पास्ट और अतिथियों को सलामी दी।


आकाश, चाँद, सूर्य व तारे ये सब हमेशा हमारी जिज्ञासा के कारण रहे हैं। इस वर्ष भारत ने चन्द्रयान चाँद पर भेज कर चाँद के बारे में बहुत कुछ जानकारियां हासिल की है। उसी चन्द्रयान को बनाने वाले वैज्ञानिको के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक पखा ड्रिल "मिशन आविष्कार" द्वारा देते हुए सफलतापूर्वक सैटेलाइट का चाँद पर उतरना व वैज्ञानिको की जिज्ञासा, हर्ष व उत्साह को, बहुत मनोरम रूप में प्रदर्शित किया।


'शेड एंड शैडो' ड्रिल में "आशा और विश्वास" को छाता ड्रिल की सहायता से दिखाया गया हम सब सपनों की दुनिया में जीते है और आशा रखते है कि हमेशा हमारे साथ अच्छा ही होगा जैसे वर्षा के आने पर उम्मीद होती है कि फसल अच्छी ही होगी। इस विश्वास को कक्षा तीन से पाँच, के छात्रों ने बहुत सुदरता से दिखा दिया कि हमेशा अन्धेरे के बाद रौशनी होती है और धूप में कही छाया भी होती है।


कक्षा 6 से 8 के छात्रों ने अनेकता में एकता के माध्यम से रंगों की दुनिया का प्रदर्शन साड़ी ड्रिल के द्वारा किया। रंगीन साड़ियों के द्वारा अनेक रंगों के फूलों को बना कर सभी अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।"एक भारत श्रेष्ठ भारत में कक्षा 9 से 11 के छात्रों ने देश की एकता को दर्शाया। विभिन्न राज्यों के विभिन्न नृत्यों के द्वारा देश की अनेकता में एकता की सांसकृतिक भव्यता का प्रदर्शन किया गया।


अंत में "बाईस्कोप मुजैक ऑफ मैजिक" में विलुप्त होते खेलों को बीसवीं शतक से साठवीं शतक के पुराने गानों के द्वारा दर्शा कर संगीत में आए बदलाव को रोमांचक तरीके से दर्शाया गया और सभी दर्शकों को उनके अतीत से जोड़ने का एक प्रयास किया गया। सभी अभिभावकगण व अतिथि गण इस ड्रिल को देखकर भावविभोर हो गए सारा वातावरण तालियों से गूंज उठा। तत्पश्चात धन्यवाद के साथ

बेस्ट ड्रिल की ट्राफी  एक भारत श्रेष्ठ भारत

बेस्ट मार्च पास्ट की ट्राफी ब्लू बैल्स

बेस्ट हाउस ट्राफी ट्यूलिप को दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...