Skip to main content

आंबेडकरवाद से ही होगा प्रबुद्ध भारत का निर्माण गौतम राणे




       गांधी प्रेक्षागृह में आहूत डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में सभी देशवासियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया किया कि भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा करने के लिए एक ही विकल्प है, वह है अंबेडकरवाद। हाल खचाखच भरा हुआ था। लोगों को बैठने में काफी मुश्किल खड़ी हो गई थी। सभागार में लगी कुर्सियों की तुलना में भीड़ कई गुना अधिक थी।

      राम बहादुर(सेनि आईएएस) मंच के संरक्षक ने कहा कि भारत में समग्र विकास की परिकल्पना तभी सार्थक होगी जब देश में उपलब्ध सभी संसाधनों का न्यायपूर्ण बंटवारा हो। जब तक देश में जातीय व वर्ग आधारित आर्थिक व्यवस्था को तरजीह दी जाएगी देश का वास्तविक विकास होना संभव ही नही है। जातीय और वर्गीय मानसिकता को प्रश्रय देना देश की प्रगति में अवरोध उत्पन्न करने का कुचक्र है। देश का सच्चा सिपाही इस मनोवृत्ति को बर्दाश्त नही कर पायेगा। डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि हम भारत को हाल हर हाल में प्रबुद्घ भारत बनाएंगे और देश को विकसित राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करेंगे। अवरोधों को रौदना पड़ा तो हम बेरहम होने में भी संकोच नही करेंगे।

      विशेष आमंत्रित अतिथि गौतम राणे सागर राष्ट्रीय संयोजक संविधान संरक्षण मंच ने कहा कि देश को एकीकृत रखने की जिम्मेदारी खास तौर से बहुजन समाज की है। बहुजन समाज को संवैधानिक अधिकार और संरक्षण आंदोलन चलाने की जरूरत है। देश की न्याय पालिका, कार्यपालिका और मीडिया में देश के सभी हिस्सेदारों को आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना आवश्यक तो है ही इसके लिए सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों को दिल की गहराइयों से नैतिक होने की जरूरत है। मन की बात से काम नही चलेगा। संविधान के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व ईमानदारी से वितरण करना ही होगा। जब इसी देश में राजनीतिक तौर पर एससी/एसटी को 2001 की जनगणना को आधार मानकर लोक सभा में 24.25% सीट आरक्षित की जा सकती है तब नौकरियों में अभी तक सिर्फ 22.5% आरक्षण की व्यवस्था ही क्यों रखी गई है? संविधान के देश में इतना अनर्गल संपत्तियों एवं संसाधनों का वितरण आखिर कब तक होगा? क्यों एससी/एसटी, ओबीसी समाज अन्याय के इस ताण्डव को बर्दाश्त कर रहा है? वक्त करवट ले रहा है, यह समाज भी करवट लेने को तैयार है। अपने हितों की रक्षा के लिए यह समाज अब खुद नीति बनायेगा और कार्यान्वयन भी तय करेगा। अभी तक के शासकों में न्यायिक चरित्र उसी तरह विलुप्त दिखा है जिस तरह हमारे देश में सरस्वती नदी विलुप्त है। दोनो का अस्तित्व समझ से परे है।सभा की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत किया। दूर दूर से आए प्रतिनिधियों/लोगों का आभार व्यक्त किया।सभा का सफ़ल संचालन मंच के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर एस पी सिंह ने किया।

   



विभिन्न प्रदेशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...