Skip to main content

फिजिक्स वाला विद्यापीठ सेंटर्स की संख्या 74 तक पहुंची। छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्त करना और भी सुलभ हुआ। वंचित क्षेत्रों तक पहुंची शिक्षा

 


फिजिक्स वाला ने पूरे भारत में फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट का दूसरा चरण शुरू किया। इसमें 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी

लखनऊ , भारत की अग्रणी एडटेक कंपनी फिजिक्स वाला के ऑफ़लाइन सेंटर्स विद्यापीठ की संख्या पूरे भारत के 50 शहरों में 74 तक पहुंच चुकी है। इनका उद्देश्य छात्रों को उनके गृहनगर के करीब ही उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पहुंचाना है। इससे उन्हें दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम उनको आसानी से सीखने की हर सुविधा पहुंचाना चाहते हैं। पीडब्ल्यू विद्यापीठों में अपनी ऑफरिंग्स के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए 10 विद्यापीठ सूचना केंद्र और 27 शहरों में 28 पाठशालाएं भी संचालित करता है, जहां हाइब्रिड कक्षाएं चलती हैं। इसके अतिरिक्त, पीडब्ल्यू फिजिक्स वाला नेशनल स्कॉलरशिप कम एडमिशन टेस्ट (पीडब्ल्यूएनसैट) के दूसरे चरण का भी शुभारंभ करेगा, जिसमें 200 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों और जेईई या नीट के इच्छुक छात्रों के लिए ऑफ़लाइन और ऑनलाइन मोड में परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिसमें सौ फीसदी तक छात्रवृत्ति पाने का मौका है। ये 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में) आयोजित की जाएंगी।



फिजिक्स वाला में विद्यापीठ ऑफलाइन के सीईओ अंकित गुप्ता ने कहा, "हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक छात्र को अपने गृहनगर में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले, जिससे अच्छी एजुकेशन के लिए उन्हें दूर न जाना पड़े। वे आराम से मन लगाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकें और उनके माता-पिता पर आर्थिक बोझ कम हो सके। इसके अलावा, हमारा लक्ष्य भारत के हर शहर में एडुकेशन सेंटर स्थापित करना है। विद्यापीठों के विस्तार और पीडब्ल्यूएनसैट के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ, हम इस लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे छात्रों को दोनों दुनियाओं का सर्वश्रेष्ठ प्रदान किया जा सके। पूरे भारत में शैक्षिक परिदृश्य को बेहतर बनाने के लिए हम दृढ़ हैं।''

पीडब्ल्यू अब पूरे भारत के 76 शहरों में है, जिसमें डेढ़ लाख छात्र हैं। इसके सेंटर्स एक व्यापक कोर्स कराते हैं, जिसमें छात्रों को जेईई/नीट के लिए आवश्यक सभी सामग्री शामिल हैं। पीडब्ल्यू का लक्ष्य अगले साल इन सेंटर्स में ढाई लाख छात्रों का नामांकन करना है।

विद्यापीठ तकनीक-सक्षम सेंटर्स हैं, जो रिकॉर्ड किए गए लेक्चर्स, हर छात्र का व्यक्तिगत ध्यान और साथ मिलकर सीखने का माहौल प्रदान करते हैं। इन सेंटर्स में, पीडब्ल्यू छात्रों को भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाने पर जोर देता है। छात्रों के  सीखने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता है।

विद्यापीठ सेंटर्स में शानदार परिणामों के साथ, पीडब्ल्यू एक क्रांतिकारी शैक्षिक सफर में आगे रहा है। इससे टियर 3 और टियर 4 शहरों में छात्रों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा सुलभ हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...