Skip to main content

सरोजनीनगर में खुले 5 नए 'तारा शक्ति सिलाई सेंटर




नारी सशक्तिकरण के लिए 'समग्र विकास केंद्र' के रूप में स्थापित होंगे 'तारा शक्ति केंद्र' - डॉ राजेश्वर सिंह

लखनऊ। किसी भी देश की प्रगति महिलाओं की उन्नति में ही निहित है। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक कदम उठाएं गए हैं। महिला सशक्तिकरण के संकल्प को चरितार्थ करने की सबसे मजबूत कड़ी है 'तारा शक्ति केंद्र'। ​गुरुवार को सरोजनीनगर में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अनोखी मिसाल कायम हुई। इतिहास में पहली बार विधवाओं के लिए एसएचजी समूहों को बढ़ावा देते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर में 5 तारा शक्ति केंद्र निराश्रित महिलाओं को समर्पित किया। इसके साथ ही सरोजनीनगर विधायक ने सभी 'तारा शक्ति केंद्रों' को 'समग्र विकास केंद्र' के रूप में स्थापित करने की भी घोषणा की। 

'तारा शक्ति केंद्र' बनें 'समग्र विकास केंद्र'

आपको बता दें कि इन समग्र विकास केंद्रों की खास बात ये है कि यहाँ महिलाओं से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी व सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को ऋण, वृद्धा-विधवा-पारिवारिक पेंशन, बेटियों के लिए छात्रवृत्ति एवं अन्य लोक कल्याणकारी  योजनाओं के फॉर्म भी इन्हीं केंद्रों में भरवाएं जाएंगे तथा उसकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। इसका संचालन भी महिलाओं द्वारा किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाएं खुद की एवं दूसरे की मदद भी कर सकेंगी। यहां बच्चों के एडमिशन, बेटियों के लिए करियर काउंसलिंग एवं सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होगी।



भाई दूज के अगले दिन क्षेत्र की महिलाओं को अनूठा उपहार देते हुए विधायक ने महिलाओं को कार्य के लिए प्रशिक्षण, अवसर व सुविधा-संसाधन उपलब्ध कराने 'तारा शक्ति केंद्र' को 'समग्र विकास केंद्र' के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया जहां महिलाओं के सशक्तिकरण के अवसर तथा हर सुविधा-संसाधन उपलब्ध होंगे। यहां कंप्यूटर्स की भी व्यवस्था होगी, जहां बेटियों को कंप्यूटर ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि वे डिजिटली साक्षर बन सकें। इन केंद्रों का उद्देश्य सरोजनीनगर की सभी महिलाओं के सर्वांगीण विकास है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के​ निर्धारित 100 सिलाई सेंटरों के लक्ष्य में से 20 सेंटर निराश्रित महिलाओं के एसएचजी समूह को समर्पित किया जाएगा ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।


सरोजनीनगर में 55 सिलाई सेंटर स्थापित

100 'तारा शक्ति केंद्र' स्थापित करने के संकल्प क्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आशियाना, पराग चौराहा स्थित विधायक कार्यालय पर 5 नए 'तारा शक्ति केंद्रों' का शुभारंभ किया। ये केंद्र विशेषकर क्षेत्र की निराश्रित ​महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए खोले गए हैं। माता तारा सिंह की चित्र पर पुष्पार्पित कर विधायक ने खटोला कलस्टर, सैदपुर पुरही कलस्टर, रहीमनगर पडियाना कलस्टर, चन्द्रावल कलस्टर, अलीनगर खुर्द कलस्टर में सिलाई केन्द्रों की शुरूआ​त की। निराश्रित महिलाओं को समर्पित इन 5 सिलाई सेंटरों पर 7-7 सिलाई मशीनें वितरित की गई जिनमें 5 मोटराइज्ड सिलाई मशीनें, 1 पीको व 1 इंटरलॉकिंग मशीनें प्रदान की गई।

साथ ही महिलाओं को सिलाई किट, इको फ्रेंडली बैग व साड़ियां भी विधायक द्वारा भेंट की गई। इसके अलावा इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक ने 10 मेधावियों को साइकिल एवं 5 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट प्रदान किया। इन 5 सेंटरों की स्थापना के साथ ही सरोजनीनगर में कुल सिलाई सेंटरों की संख्या 55 हो चुकी है। अब तक स्थापित हुए तारा शक्ति केंद्रों में 500 से अधिक सिलाई मशीनें प्रदान की गई है जिससे 1,500 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब एक महिला काम करने के लिए घर से बाहर निकलती हैं तो यह उनकी आत्मनिर्भरता की पहली सीढ़ी होती है। इससे उनमें आत्मविश्वास व आत्मसम्मान में वृद्धि होती है, उनका एक्सपोज़र बढ़ता है, इससे परिवार के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है, वह बच्चों की शिक्षा व मार्गदर्शन करने में बेहतर स्थिति में होती है, समाज में उनकी प्रतिष्ठा बढ़ती है, साथ ही देश की बढ़ती जीडीपी में अहम भूमिका निभाती हैं। आज भारत की जीडीपी में महिलाओं की 18 प्रतिशत भागीदारी है, हमारा संकल्प महिलाओं को हमें स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है, जब महिलाओं की जीडीपी में भागीदारी 50 प्रतिशत होगी तो हिंदुस्तान विश्व का सबसे मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा। 

*विधायक ने लोगों की मांगों को किया पूर्ण—*

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और उसका निवारण किया। हरौनी निवासी किरण गुप्ता को व्यापार करने के ​लिए पूर्व में की गई मांग को पूरा करते हुए विधायक की ओर से लोहे की गुमटी बनाकर उपलब्ध कराई गई। चंद्रावल निवासी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन लता को गांव में कार्य करने के लिए तत्काल एक मोबाइल खरीद कर देने का निर्देश दिया।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...