Skip to main content

लखनऊ शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोशिएशन के तत्वाधान में पूरे भारत में मिटेंगी शिया-सुन्नी व हिन्दू भाइयों के बीच की दूरियां




 भेदभाव व द्वेष को सभी धर्मों के बीच से मिटाने के लिए तैयार है अब देश में फिरकापरस्त ताकतों को कुचल कर एक नये भारत की संरचना करेगा।  शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक कार्यक्रम, लखनऊ प्रेस क्लब में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में सदस्यों, शिया व सुन्नी समुदाय के धार्मिक गुरू तथा हिन्दू वइसाई धर्म के धर्माचार्य उपस्थित हुए। आये हुए मेहमान बाराबंकी, देवा शरीफ, काशाने वारिस के अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री जनाब इंतिजार आब्दी बॉबी, जनाब जियाउर्रहान काश्मीरी भाई व जनाब इमरान कुरैशी, अमन शान्ती समिति के अध्यक्ष, जनाब सादिक अली लोग मौजूद रहे। जो लगातार सभी समाज के लिए शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 12 वर्षों से किए जा रहे कार्यों में ब्लड डोनेशन गरीब लड़कियों की शादी कराना, गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए फीस व कापी-किताब, ड्रेस आदि का इन्तेज़ाम कराकर बड़े से बड़े कालेज में प्रवेश कराना व फीस माफ कराना ।



इसके साथ-साथ पूरे भारत में हर वर्ष के धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्वार करवाया। इस कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर होकर यह बताया कि पूरे भारत में अमन व शान्ति व भाईचारा कायम करने के लिए कार्य कर रहा है और आगे भी करेगा।

शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन ने यह निश्चित किया है कि आज समाज में जो धर्मों के ठेकेदार बने बैठे है और समाज का सौदा कर रहे है। उन सभी धर्म गुरूओं का समाज बहिष्कार करता है और करना भी चाहिए क्योंकि इनके द्वारा सरकार से धर्म के नाम पर फायदा लेकर अथवा फायदा व अपने परिवार को लाभ पहुंचा रहे है और समाज को कोई लाभ नहीं दिलवा रहे है।


एसोसिएशन भारत सरकार व राज्य सरकार से मांग करता है कि ऐसे धर्म गुरूओं की सूची बनाकर उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और इन सभी धर्म गुरुओं के परिवार व इनके द्वारा समाज के नाम पर अर्जित की गई सम्पत्ति की जांच कराकर इनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए शियाने हैदरे कर्रार वेलफयेर ऐसोसिएशन ऐसे धर्मगुरूओं की जांच में सरकार का पूरा सहयोग करेगा।

जिससे देश व प्रदेश में हर धर्म व जाति के आपसी सौहार्द व मेल-जोल जैसे पहले था वैसा ही बना रहें। शियाने हैदरे कर्रार वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक श्री हसनैन जाफरी व कायम रजा, राष्ट्रीय प्रभारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दुस्तान के जाने माने व मशहूर शायर वकार सुल्तानपुरी को सर्वसम्मत से राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ति किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सै० रईसुल हसन, राष्ट्रीय महासचिव देश के प्रसिद्ध मौलाना गजनफर अब्बास, प्रदेश अध्यक्ष अलमदार हुसैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हैदर नकवी, प्रदेश यूथ अध्यक्ष फज़ल रिज़वी, प्रदेश सलाहाकार अली जाफरी, प्रदेश प्रभारी मौलाना कल्बे हसनैन खाँ, सुल्तानपुर प्रभारी मौलाना जीशान खाँ, लखनऊ प्रभारी मौलाना हसन जाफर, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मौलाना तफसीर हसन, लखनऊ जिलाध्यक्ष तौसीफ मौलाना रहबर साहब उ०प्र० प्रभारी मौलाना हसन जाफर साहब को लखनऊ प्रभारी, मौलाना शजर अब्बास, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदि इसके अतिरिक्त हसनैन जाफरी साहब ने और भी पदाधिकारी नामित किए है। सभी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से आशा की जाती है। कि पूरी भारत में हिन्दी - मुस्लिम भाईचारा आपसी प्यार मोहब्बत व आपसी सामन्जस कायम करेंगें और अपने देश को आगे बढ़ायेगें।

Comments

Popular posts from this blog

सेंट जोसेफ समूह की चार दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट स्पर्धा-2025 का भव्य शुभांरभ

  लखनऊ. सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्शन्स के चार दिवसीय नीरू मेमोरियल एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा-2025 का स्थानीय के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में मार्च-पास्ट पाइप व ब्रास बैंड की मनमोहक धुनों व के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। अतिथि के रूप में खेल निदेशक उत्तर प्रदेश डॉ. आर.पी. सिंह, एमएलसी एवं क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान, एमएलसी अंगद सिंह,संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार,पार्षद शिवपाल सांवरिया आदि उपस्थित थे। स्पर्धा का शुभारंभ खेल मशाल के प्रज्वलन तथा चैंपियंस आफ चैंपियन ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुआ। सब जूनियर जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित स्पर्धा के पहले दिन सभी को  पछाड़ते हुए सीतापुर रोड शाखा ने अपना दबदबा बनाए रखा।बैडमिंटन में क्लीन स्वीप करते हुए सब जूनियर,  जूनियर बालक बालिका  के साथ सीनियर सिंगल व मिक्सड डबल्स के गोल्ड पर अपना कब्जा किया। खो -खो जूनियर बालक - बालिका, बास्केट बॉल जूनियर के खिलाड़ियों ने भी गोल्ड पर अपना कब्जा किया। वहीं कबड्डी के सबसे रोमांचक मुकाबले में स...

एस्ट्रो भारत-AI द्वारा लखनऊ में नए ब्रांच कार्यालय की स्थापना

  उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया शुभारंभ लखनऊ, एस्ट्रो भारत-AI लखनऊ के नए ब्रांच कार्यालय का शुभारंभ गोमती नगर में उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक द्वारा आज किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री प्रदीप सिंह बब्बू, वरिष्ठ पत्रकार श्री योगेश मिश्रा एवं श्री राज कुमार सिंह सहित एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुवर हर्षित राजवीर, सह-संस्थापक गुरप्रीत सिंह जी,हारून राईन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर  प्रेस को को सम्बोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि,ज्योतिष सनातन धर्म की एक बहुत पुरानी और महत्पूर्ण विद्या है, एस्ट्रो भारत आधुनिक तकनीक के साथ है प्राचीन ज्ञान को जोड़कर इस विद्या को आधुनिक दौर में एक नया आयाम दे रहे हैं, जिसके लिए एस्ट्रो भारत टीम बधाई की पात्र हैं। एस्ट्रो भारत-AI के संस्थापक डॉ. कुंवर हर्षित राजवीर द्वारा जानकारी दी गई कि एस्ट्रो भारत का एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर 15 फरवरी 2026 को दिल्ली से 150 से भी अधिक देशों व 11 भाषाओँ में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें 5000 से भी अधिक ज्योतिष शमिल है । एस्ट्रो भारत-AI का यह नया कार्यालय उत्तर प्रदेश में सं...

चार दिवसीय माता रानी जगराता एवं डांडिया महोत्सव संपन्न

लखनऊ, इंद्रानगर। मानस एनक्लेव फेस-2 रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा सोसाइटी के अध्यक्ष एवं जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) लखनऊ के प्रधान महासचिव अमोद सिंह के नेतृत्व में चार दिवसीय माता रानी का जगराता एवं डांडिया महोत्सव बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। प्रतिदिन भव्य आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों और युवाओं ने जहां झांकियों, नृत्य और धार्मिक नाट्य मंचन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया, वहीं महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भागीदारी कर महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह में सोसाइटी के उपाध्यक्ष अमित सिंह, महासचिव सुबोध शर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी आर.डी. मिश्रा, रत्नाकर सिंह, गजेन्द्र तिवारी, डी.पी. सिंह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। दशहरे के पावन अवसर पर भारत माता पार्क में एक भव्य मंदिर का भूमि पूजन भी किया गया। भूमि पूजन के समय पूरे क्षेत्र में "जय माता दी" और "भारत माता की जय" के उद...